छत्तीसगढ़ / कबीरधाम
*प्रधानमंत्री आवास 1.0 के हितग्रहियों को 30 सितंबर तक अपना आवास पूर्ण करना होगा-सीएमओ निर्माण की गुणवत्ता को लेकर दिये सख्त निर्देश*
कवर्धा। नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का आज मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन आवासों की प्रगति, निर्माण की गुणवत्ता एवं कार्य की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी आवासों का निर्माण गुणवत्तापूर्वक एवं शासन की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार कराया जाये।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 1.0 की मिशन अवधि केवल प्रगतिरत आवासों को पूर्ण किये जाने हेतु 30 सितंबर 2026 तक नियत की गई है शासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित अवधि के पश्चात् राज्य शासन द्वारा अपूर्ण आवासो हेतु कोई वित्तीय सहायता उपलब्ध नही कराया जायेगा। जिसके जिम्मेदार स्वयं होगें।
*अप्रारंभ आवास का होगा निरस्तीकरण*
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 1.0 अंतर्गत शहर में चल रहे कार्यो का निरीक्षण किया गया। जिसमें मनोज कुमार लहरे पिता सरजू लहरे वार्ड क्रं. 17, श्रीमती प्रतिमा पारधी पति चंद्रिका पारथी वार्ड क्रं. 09, श्रीमती गिरजा बाई पति राजेन्द्र भट्ट वार्ड क्रं. 17, श्रीमती यशोदा सोनवानी पति लुकुस वार्ड क्रं. 18, श्रीमती संगीता निषाद पति परदेशी वार्ड क्रं. 17 एवं श्रीमती गंगोत्री मल्हा पति सोनू मल्हा वार्ड क्रं 17 के मकानों का निरीक्षण कर सभी हितग्राहियों को समझाईश दिया गया है कि दिनांक 30 सितंबर 2026 तक अपने अपूर्ण आवास को पूर्ण कर ले अन्यथा शासन द्वारा आपको प्रदाय की गई राशि भी वापसी किये जाने कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास 1.0 के अप्रारंभ आवास हितग्राहियों का नाम भी विलोपित किये जाने का निर्देश दिया गया।
*सतत् मॉनिटरिंग किये जाने दिये निर्देश*
मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शासन की महत्वपूर्ण एवं जनकल्याणकारी योजना है जिसके माध्यम से पात्र परिवारों को स्वयं का पक्का एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। इसलिए योजना के अंतर्गत होने वाले प्रत्येक निर्माण कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता और शासन के मापदंडों का विशेष रूप से पालन किया जाना आवश्यक है। उपअभियंता शिवकुमार गर्ग एवं आवास प्रेरक सत्येन्द्र कौशिक को निर्देशित किया कि योजना के तहत चल रहे सभी निर्माण कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करें। हितग्राहियों से नियमित संपर्क कर उनके आवास निर्माण की प्रगति की जानकारी लेते रहे तथा निर्माण कार्य में किसी प्रकार की समस्या आने पर उसका समय पर निराकरण भी समय-सीमा में करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि केवल कागजी प्रगति के बजाय मौके पर वास्तविक निर्माण की स्थिति पर विशेष ध्यान दें।
इंजीनियर डे की तैयारी तेज, निष्क्रिय पदाधिकारियों पर संगठन ने कसा शिकंजा
इंजीनियर डे कार्यक्रम को व्यापक स्वरूप देने की तैयारी है। आयोजन में प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे सहित प्रदेशभर के पत्रकार साथियों के शामिल होने की संभावना है। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों को सक्रिय भूमिका निभाने और सौंपी गई जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने पर जोर दिया। संगठन ने कार्यक्रम को जिले में पत्रकारों और इंजीनियरिंग क्षेत्र के बीच संवाद और सम्मान का प्रभावी मंच बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
*** योगेश वर्मा होंगे जनपद पंचायत बोड़ला के नए सीईओ**
*प्रशासनिक व्यवस्था के तहत जिला पंचायत कबीरधाम के अधिकारियों को सौंप गई नई जिम्मेदारी*
*नकली नोट मामले का फरार आरोपी दीपक गिरफ्तार*
कबीरधाम पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध नोट को स्वीकार करने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच करें। नकली नोट अथवा संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जानकारी मिलने पर तत्काल निकटतम पुलिस थाना या चौकी को सूचित करें।
शिक्षक दिवस पर बामी स्कूल में गुरुजनों का सम्मान
कवर्धा । शिक्षक दिवस पर हाई स्कूल बामी में चोवा राम साहू पूर्व मंडी उपाध्यक्ष कवर्धा के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में शिक्षकों का स्वागत कर विद्यार्थियों ने प्रभारी प्राचार्य त्रिभुवन राम साहू, व्याख्याता सुशील वर्मा एवं अतिथि शिक्षक वरुण साहू का पुष्प, हार, केक एवं उपहार भेंट कर सम्मान किया।
मुख्य अतिथि साहू द्वारा विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने में निरंतर सहयोग एवं सेवा प्रदान कर रहे सिलाल साहू, नरेश साहू एवं छन्नु राम नेताम का भी सम्मान किया गया तथा विद्यालय को हरित एवं सुंदर बनाने के कार्य में विद्यार्थियों द्वारा लगातार उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई जा रही है। विद्यार्थियों की इस सकारात्मक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए प्रभारी प्राचार्य त्रिभुवन राम साहू द्वारा सभी विद्यार्थियों को सराहना की और उपहार भेंट दिए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चोवा राम साहू ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षकों के मार्गदर्शन का लाभ लेकर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक सदैव बच्चों को संस्कारवान बनाती हैं । कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में उत्साह का वातावरण रहा। शिक्षक दिवस का यह आयोजन गुरु सम्मान के साथ-साथ सेवा, पर्यावरण संरक्षण और विद्यार्थियों के प्रोत्साहन का प्रेरणादायी उदाहरण बन गया।
यह पहल विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण तथा विद्यालय के प्रति जिम्मेदारी की भावना से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रही। कार्यक्रम में ग्रामीणजन, पालक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
*तेंदुवे का हुवा सफल रेस्कयू,,--ग्रामीणों ने ली राहत की सांस--** *वन एवं पुलिस विभाग की तत्परता से ग्राम सिंघनपुरी में तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू*
कवर्धा--
**सड़कों से मवेशियों को हटाने का अभियान तेज**-दुर्धटनाए रोकने पालिका का कड़ा एक्शन--
कवर्धा। शहर के प्रमुख मार्गों पर बैठे एवं घूम रहे मवेशियों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पालिका की टीम प्रतिदिन शाम को मुख्य मार्गों, चौक-चौराहों एवं व्यस्त क्षेत्रों में पहुंचकर सड़कों पर बैठे गोवंश को हटाने की कार्रवाई कर रही है।
विजय शर्मा ने पशु संरक्षण व उपचार व्यवस्था बेहतर बनाने गौ सेवकों से लिए सुझाव
कबीरधाम । उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने गुरुवार को कबीरधाम जिला कार्यालय के सभाकक्ष में गौ सेवकों एवं संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में सड़क पर विचरण करने वाले पशुओं, बीमार एवं घायल पशुओं के रेस्क्यु, उपचार तथा उनके लिए व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने गौ सेवकों से उनके कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी ली और पशुओं के बेहतर संरक्षण एवं उपचार के लिए आवश्यक सुझाव भी लिए।
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि गौ सेवक दिन-रात बीमार और घायल पशुओं की सेवा में जुटे रहते हैं। वे पूरी मेहनत, लगन और सेवाभाव के साथ सड़क पर घायल अवस्था में मिले पशुओं का रेस्क्यु कर उन्हें उपचार के लिए पशु चिकित्सालय तक पहुंचाते हैं। गौ सेवकों द्वारा किए जा रहे इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि पशुओं की सेवा और संरक्षण के लिए उनके प्रयास महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गौ सेवक जब भी किसी सेवा कार्य अथवा घायल पशु के रेस्क्यु के संबंधितकार्य हेतु संपर्क व्यवस्था को दुरुस्त किया जाय। उनकी समस्या के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाए।
पशुपालन विभाग के चिकित्सकीय अमले की ली जानकारी
उप मुख्यमंत्री ने बैठक में पशुपालन विभाग के चिकित्सकों, सहायक चिकित्सकों एवं अन्य उपलब्ध मानव संसाधन तथा विभागीय सेटअप की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों की पदस्थापना स्थल, किन-किन क्षेत्रों में कौन से चिकित्सक कार्यरत हैं तथा किन स्थानों पर चिकित्सकीय सेवाओं की आवश्यकता है, इसकी भी जानकारी ली। उन्होंने सभी चिकित्सकों की बैठक आयोजित कर जिले में पशुओं के उपचार एवं रेस्क्यु व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां पशुओं के उपचार की अधिक आवश्यकता है, वहां चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि बीमार एवं घायल पशुओं को समय पर उपचार मिल सके। उन्होंने चिकित्सकों को सेवाभाव, ललक और मेहनत के साथ कार्य करने की बात कही।
पशु रेस्क्यु वाहन 24 घंटे संचालित करने के निर्देश
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने जिले में उपलब्ध पशु रेस्क्यु वाहन के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि पशु रेस्क्यु वाहन को 24 घंटे संचालित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि सड़क दुर्घटना में घायल अथवा बीमार पशुओं की सूचना मिलने पर तत्काल रेस्क्यु टीम मौके पर पहुंच सके। उन्होंने इसके लिए जिम्मेदारी और संपर्क व्यवस्था को भी व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
बड़े स्थान पर पशुओं के उपचार एवं विश्राम की व्यवस्था पर चर्चा
बैठक में स्वर्ण जयंती परिसर का निरीक्षण कर वहां पशु चिकित्सालय को शिफ्ट करने की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने गौ सेवकों, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से कहा कि परिसर का निरीक्षण कर पशु चिकित्सालय को वहां स्थानांतरित करने के लिए आवश्यक कार्यों की जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि बड़े और व्यवस्थित स्थान पर पशुओं के उपचार, देखभाल एवं विश्राम के लिए बेहतर व्यवस्था विकसित की जा सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था तैयार की जाए, जहां बीमार एवं घायल पशुओं को उपचार के साथ सुरक्षित स्थान, पर्याप्त खुला क्षेत्र तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इससे गौ माता सहित अन्य पशुओं के संरक्षण और सेवा कार्य को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
अधिक से अधिक पैरादान के लिए किसानों को करें प्रेरित
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने बैठक में पशुओं के लिए पर्याप्त चारा उपलब्ध कराने के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने आसपास के गांवों के किसानों से संपर्क कर अधिक से अधिक पैरादान कराने के लिए प्रेरित करने कहा। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा फसल अवशेष के रूप में उपलब्ध पैरा को जलाने के बजाय गौवंश के लिए दान किया जाए, इससे पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। उन्होंने गौ सेवकों एवं संबंधित लोगों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में वीडियो एवं अन्य प्रचार माध्यमों के जरिए किसानों को पैरादान के लिए जागरूक करें।
दुर्घटना संभावित स्थानों पर बेरिकेडिंग का सुझाव
बैठक में सड़क पर बैठे पशुओं को दुर्घटना से बचाने के लिए दुर्घटना संभावित एवं अत्यधिक मोड़ वाले स्थानों को चिन्हांकित करने पर भी चर्चा हुई। ऐसे स्थानों पर आवश्यकतानुसार बेरिकेडिंग अथवा अन्य सुरक्षा उपाय करने का सुझाव दिया गया, जिससे सड़क पर बैठे पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। साथ ही वाहन चालकों को भी ऐसे स्थानों पर सावधानी बरतने के लिए जागरूक करने की बात कही गई।
दीपावली पर्व हेतु अस्थायी पटाका लाइसेंस के लिए 10 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
कवर्धा, 10 सितंबर 2026
कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, जिला-कबीरधाम द्वारा वर्ष 2026 के दीपावली पर्व के अवसर पर जिले में अस्थायी पटाका दुकानों की स्थापना और अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) जारी करने के लिए समयावधि एवं दिशा-निर्देश निर्धारित कर दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ शासन, गृह विभाग की अधिसूचना के अंतर्गत विस्फोटक नियम, 2008 का पालन करने की शर्त पर वर्ष 2026 के दीपावली पर्व के लिए कबीरधाम जिले में 01 नवंबर 2026 से 10 नवंबर 2026 तक की अवधि के लिए अस्थायी पटाका दुकानें लगाए जाने का समय निर्धारित किया गया है। आवेदन की प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेज दीपावली पर्व के दौरान अस्थायी पटाका दुकान लगाने के इच्छुक आवेदक लोक सेवा केंद्रों अथवा अन्य माध्यमों से 10 सितंबर 2026 से 10 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित अंतिम तिथि के पश्चात् प्राप्त होने वाले ऑनलाइन आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।
ग्राम चिल्फी में 51 लाख रुपए की लागत से मिनी स्टेडियम का निर्माण, खेल सुविधाओं को मिलेगा विस्तार
पवेलियन एवं बाउंड्रीवाल का कार्य पूर्ण, मैदान समतलीकरण का कार्य अंतिम चरण में
कवर्धा, 10 सितम्बर 2026
जिले के वनांचल क्षेत्र ग्राम चिल्फी में ग्रामीण एवं युवा प्रतिभाओं को खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की गई है। ग्राम चिल्फी में लगभग 51 लाख रुपए की लागत से मिनी स्टेडियम का निर्माण किया गया है। मिनी स्टेडियम के निर्माण से क्षेत्र के बच्चों एवं युवाओं को खेल अभ्यास और विभिन्न खेल गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कवर्धा के कार्यपालन अभियंता श्री सरेन्द्र पटेल ने बताया कि मिनी स्टेडियम भाग-01 चिल्फी के लिए 18 जुलाई 2024 को 31.61 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई थी। इसके अंतर्गत पवेलियन एवं बाउंड्रीवाल निर्माण का कार्य शामिल था। स्वीकृत कार्य के अनुसार पवेलियन एवं बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इसी प्रकार मिनी स्टेडियम चिल्फी भाग-02 के अंतर्गत बाउंड्रीबंड एवं मैदान समतलीकरण के लिए मनरेगा मद से 30 जून 2025 को 19.63 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त मैदान के समतलीकरण कार्य के लिए 12 फरवरी 2026 को मनरेगा मद से 8.57 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मैदान समतलीकरण कार्य अंतिम चरण में है। विभाग द्वारा कार्य को जल्द पूरा कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
लेटरल एंट्री चयन परीक्षा-2027 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026, अभ्यर्थी निःशुल्क कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
कवर्धा, 10 सितंबर 2026
नवोदय विद्यालय समिति द्वारा शैक्षणिक सत्र 2027-28 में जवाहर नवोदय विद्यालयों की कक्षा 9वीं एवं कक्षा 11वीं में रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री चयन परीक्षा-2027 के माध्यम से प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 तक निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व पात्रता संबंधी शर्तों, प्रवेश नियमों, आवश्यक दस्तावेजों तथा परीक्षा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। इसके लिए नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जारी प्रॉस्पेक्टस का अवलोकन करना आवश्यक है। प्रॉस्पेक्टस संबंधित ऑनलाइन पंजीयन पोर्टल पर उपलब्ध है। जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 9वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 11वीं में रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री चयन परीक्षा के माध्यम से प्रवेश के लिए पात्र अभ्यर्थी निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
वनांचल क्षेत्रों में मलेरिया नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग की सतत एवं प्रभावी पहल
सक्रिय सर्विलेंस, समय पर जांच, पूर्ण उपचार और मच्छर नियंत्रण गतिविधियों पर विशेष जोर
कवर्धा, 10 सितंबर 2026
कबीरधाम जिले के वनांचल एवं दूरस्थ क्षेत्रों में मलेरिया नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। जिले में मलेरिया नियंत्रण के लिए समय पर बुखार जांच, मलेरिया की जांच, पॉजिटिव मरीजों का पूर्ण उपचार, निरंतर निगरानी एवं मच्छर नियंत्रण गतिविधियों को प्राथमिकता दी जा रही है।
विशेषकर वनांचल एवं मलेरिया संवेदनशील क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा सक्रिय सर्विलेंस कर ग्रामीणों तक पहुंच बनाई जा रही है। स्वास्थ्य दलों द्वारा घर-घर जाकर मलेरिया की जांच, पॉजिटिव मरीजों का समय पर उपचार तथा आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। मितानिन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं मैदानी अमला ग्रामीणों के साथ मिलकर लोगों को नियमित रूप से मच्छरदानी का उपयोग करने, मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने तथा बुखार आने पर तत्काल मलेरिया जांच कराने के लिए जागरूक कर रहे हैं। मलेरिया रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कैडरों को प्रशिक्षित भी किया गया है।
जिले के मलेरिया संवेदनशील क्षेत्रों में सामान्य स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ एकीकृत वेक्टर प्रबंधन के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसके तहत मच्छररोधी कीटनाशक दवा घोल का छिड़काव, लार्वा नियंत्रण, लार्वीसाइड का उपयोग तथा मच्छरों के प्रजनन स्थलों की पहचान एवं नियंत्रण जैसी गतिविधियां की जा रही हैं। इसके साथ ही मलेरिया प्रभावित ग्रामों में समय-समय पर कीटनाशक मच्छरदानी का वितरण भी किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीके तुरे ने बताया कि जिले के चार विकासखंडों में मलेरिया के प्रकरण अब मुख्य रूप से बोड़ला के कुछ ग्रामों तक सीमित रह गए हैं, जबकि अन्य विकासखंडों में मलेरिया के प्रकरण काफी कम हो गए हैं। इसके परिणामस्वरूप जिले का वार्षिक परजीवी सूचकांक विगत वर्षों की तुलना में वर्ष 2025 में कम हुआ है। वर्ष 2026 में भी मलेरिया प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष अभियान के माध्यम से व्यापक स्तर पर मास स्क्रीनिंग एवं मलेरिया जांच की जा रही है। दूरस्थ ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए माइक्रो-प्लानिंग के आधार पर मैदानी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। पूर्व योजना के अनुरूप राष्ट्रीय नियंत्रण रोग केंद्र की टीम द्वारा बोड़ला के वनांचल ग्रामों में एंटोमोलॉजिकल एवं पैरासाइटोलॉजिकल गतिविधियां भी की गई हैं।
मलेरिया नियंत्रण केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें अन्य विभागों एवं समुदाय की सक्रिय भागीदारी भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से अंतर्विभागीय समन्वय बैठकें आयोजित की जा रही हैं। ग्रामीणों को नियमित रूप से मच्छरदानी का उपयोग करने, घर एवं आसपास पानी जमा नहीं होने देने तथा बुखार होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वनांचल एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर जागरूकता एवं व्यवहार परिवर्तन संबंधी गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि ग्रामीण मलेरिया से बचाव के उपायों को अपनी दैनिक जीवनशैली में शामिल कर सकें।
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि बुखार को हल्के में न लें और तत्काल मलेरिया की जांच कराएं। मलेरिया की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई दवा का निर्धारित अवधि तक पूर्ण उपचार लें। रात में सोते समय मच्छरदानी का नियमित उपयोग करें तथा घर एवं आसपास मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करने में सहयोग करें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलेरिया नियंत्रण के लिए घर-घर जाकर मच्छररोधी कीटनाशक दवा का घोल छिड़काव एवं रात्रिकालीन मलेरिया जांच जैसी गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं। विभाग ने नागरिकों से इन गतिविधियों में सहयोग करते हुए मलेरिया मुक्त एवं स्वस्थ कबीरधाम के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की है।
दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास
दूरस्थ क्षेत्रों की भौगोलिक एवं पहुंच संबंधी चुनौतियों के बावजूद स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मैदानी स्वास्थ्य अमले के माध्यम से ऐसे क्षेत्रों में नियमित भ्रमण, बुखार सर्वे, मलेरिया जांच एवं उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य केवल मलेरिया के मामलों का उपचार करना नहीं, बल्कि मलेरिया संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ना और ग्रामीण समुदाय को सुरक्षित रखना है। इसके लिए निगरानी तंत्र को मजबूत करने के साथ-साथ संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार अतिरिक्त गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
*जैतपुरी ग्राम में दिखा तेंदुआ ग्रामीणों में दहशत** --सूचना पर डायल 112 की कोतवाली पैंथर 01 टीम ने दिखाई तत्परता--
*जैतपुरी ग्राम में दिखा तेंदुआ ग्रामीणों में दहशत** --सूचना पर डायल 112 की कोतवाली पैंथर 01 टीम ने दिखाई तत्परता--
*भावना दीदी की साइंस पाठशाला में ड्रोन, रोबोटिक्स, AI जैसी आधुनिक तकनीकों से रूबरू हुए पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय उड़ियाकला के विद्यार्थी*
*भावना दीदी की साइंस पाठशाला में ड्रोन, रोबोटिक्स, AI जैसी आधुनिक तकनीकों से रूबरू हुए पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय उड़ियाकला के विद्यार्थी*
रेडक्रॉस सोसायटी कबीरधाम की बैठक संपन्न
वार्षिक कार्ययोजना पर चर्चा, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण एवं रक्तदान शिविरों के आयोजन पर विशेष जोर
कवर्धा, 09 सितंबर 2026
कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी श्रीमती तुलिका प्रजापति के मार्गदर्शन में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री नरेंद्र पैकरा ने भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जूनियर रेडक्रॉस एवं यूथ रेडक्रॉस कबीरधाम के प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में ने जिले में रेडक्रॉस की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने, युवाओं की सहभागिता बढ़ाने तथा स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, रक्तदान एवं जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ. डी.के. तुर्रे ने निर्धारित एजेंडा के अनुसार चर्चा करते हुए वर्षभर संचालित की जाने वाली गतिविधियों की वार्षिक कार्ययोजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विशेष दिवसों पर जनजागरूकता कार्यक्रम, प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण, आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण, स्वैच्छिक रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित करना तथा नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित करना कार्ययोजना का प्रमुख हिस्सा है। बैठक में लिए गए निर्णयों से जिले में सामाजिक सरोकार, स्वास्थ्य जागरूकता, स्वैच्छिक रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, आपदा राहत एवं युवा सहभागिता की गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी। रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा वर्षभर संचालित की जाने वाली गतिविधियों के माध्यम से जनहित एवं सेवा कार्यों को मजबूत करने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।
सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में रेडक्रॉस सोसायटी के गठन के निर्देश
बैठक में जूनियर रेडक्रॉस एवं यूथ रेडक्रॉस के विद्यार्थियों तथा काउंसलरों के लिए निर्धारित रेडक्रॉस यूनिफॉर्म सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। यूनिफॉर्म के लिए निर्धारित अंशदान राशि इस माह के अंत तक जमा कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही जिले के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में रेडक्रॉस सोसायटी का गठन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए जिले में प्रतिमाह विभागवार रक्तदान शिविर आयोजित करने हेतु कैलेंडर तैयार करने के निर्देश दिए गए, ताकि वर्षभर नियमित रूप से रक्तदान गतिविधियों का संचालन किया जा सके।
12 सितंबर को व्यापक वृक्षारोपण अभियान एवं फर्स्ट एड प्रशिक्षण
पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सहभागिता के अंतर्गत 12 सितंबर को व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही जूनियर एवं यूथ रेडक्रॉस के विद्यार्थियों, वाहन चालकों तथा आम नागरिकों के लिए प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण के माध्यम से आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रशिक्षित करने पर जोर दिया गया।
नेपाल बाढ़ राहत के लिए सहयोग जुटाने 10 टीमें गठित
आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों के अंतर्गत नेपाल बाढ़ राहत के लिए सहयोग जुटाने हेतु जिले में 10 टीमों का गठन किया जाएगा। ये टीमें विकासखंड एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में व्यापारियों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर वित्तीय सहयोग प्राप्त करेंगी। बैठक में जिले से अधिक से अधिक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए सामूहिक प्रयास करने तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियों की रूपरेखा तैयार की गई।
प्रतिमाह रेडक्रॉस गतिविधियों का संचालन एवं प्रतिवेदन
जिला रेडक्रॉस अधिकारी श्री बालाराम साहू ने वार्षिक कार्ययोजना के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि जिले में रेडक्रॉस की गतिविधियों का प्रतिमाह सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। प्रत्येक कार्यक्रम के आयोजन के बाद संबंधित गतिविधि का प्रतिवेदन एवं फोटोग्राफ जिला स्तर पर भेजने के लिए सभी प्रभारियों को प्रेरित किया गया।
सड़क सुरक्षा एवं रक्तदान गतिविधियों पर विशेष जोर
बैठक में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए सड़क सुरक्षा मित्र के गठन पर भी चर्चा की गई। साथ ही जिले में नियमित रक्तदान शिविरों के आयोजन और स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति आम नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में अपर कलेक्टर श्री नरेंद्र पैकरा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ. डी.के. तुर्रे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एफ.आर. वर्मा, जिला रेडक्रॉस अधिकारी श्री बालाराम साहू, श्रीमती के.एस. परिहार प्राचार्य महाविद्यालय सहसपुर लोहारा, श्री कृष्णा बंजोर पीजी कॉलेज कवर्धा, श्री सनत देवांगन महाविद्यालय बोड़ला, श्री बी.आर. घृतलहरे महाविद्यालय पंडरिया, श्री हर्षित पटेल कुई-कुकदूर महाविद्यालय, श्री जे.आर. साहू कुण्डा, श्री राजा झारिया, श्री शीतल साहू गर्ल्स कॉलेज कवर्धा, श्री डी.पी. चंद्रवंशी पांडातराई सहित जूनियर रेडक्रॉस के श्री ओमप्रकाश दिवाकर, श्री कीर्तन शुक्ला, श्री मनहरण साहू, श्री अमित कुमार शर्मा, श्री जोधन प्रसाद, श्री बी.आर. घृतलहरे, श्री एच.एल. भास्कर, श्री ललित जंघेल, श्री संजू मिश्रा, श्री अतुल चैबे, श्री शशांक शेखर, श्री जितेन्द्र चंद्रवंशी, श्री ए.ए. खान, श्री नंदराम यादव, श्री कौशल राम, श्री बिसेन सिंह, श्री डिगेश्वर पांडे, श्री विष्णु भारती, श्री रोहित कुमार धुर्वे, श्री विजय साहू, श्री नरेश कुमार, श्री गीता ईका, श्रीमती मोनिका बांगडे, श्रीमती सविता नेताम, श्रीमती रीना पंडित, श्री रवेन्द्र सिंह, श्रीमती विभा तिवारी, श्रीमती प्रगति श्रीवास्तव सहित जिले के सभी संबंधित प्रभारी उपस्थित रहे।
सेवा संकल्प अभियान: कबीरधाम जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा विशेष जनभागीदारी अभियान
विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जनसेवा, जागरूकता और विकसित भारत के संकल्प को मिलेगा बढ़ावा
कलेक्टर ने जिले में अभियान के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
कवर्धा, 09 सितंबर 2026
कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के मार्गदर्शन में कबीरधाम जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेष जनभागीदारी अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करना, विकसित भारत 2047 के सामूहिक संकल्प को मजबूत करना, केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना तथा प्रत्येक परिवार की सहभागिता के साथ व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।
कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने अभियान के जिला स्तरीय सफल क्रियान्वयन एवं निरंतर निगरानी के लिए जिला पंचायत कबीरधाम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल को जिला प्रभारी अधिकारी (समय समन्वय) बनाया गया है। वे जिले में अभियान की समस्त गतिविधियों के समग्र क्रियान्वयन, अंतर्विभागीय समन्वय तथा प्रगति की नियमित समीक्षा एवं निगरानी करेंगे।
गतिविधिवार नोडल अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों के सफल संचालन के लिए जिला स्तर पर नोडल एवं सहयोगी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम 17 सितंबर को आयोजित होगा, जिसके नोडल अधिकारी श्री योगेश वर्मा, सहायक परियोजना अधिकारी, जिला पंचायत कबीरधाम हैं। ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ के नोडल अधिकारी श्री एफ.आर. वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी तथा ‘नमो सेवा गाथा’ के नोडल अधिकारी श्री विनोद श्रीवास्तव, जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा हैं। ‘आंगन का उत्सव’ के लिए श्री आनंद तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा ‘कहानी बदलाव की’ के लिए श्री चंद्रेश कुमार ठाकुर, जनसंपर्क अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ की जिम्मेदारी पुनः श्री योगेश वर्मा तथा ‘सेवा ज्योति यात्रा’ की जिम्मेदारी श्री गौरव पटेल, जिला परिवहन अधिकारी को सौंपी गई है।
इसी प्रकार ‘जल जन सेवा संकल्प’ के नोडल अधिकारी श्री आर.के. सन्नी, कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन विभाग, ‘सेवा मेरा योगदान’ के नोडल अधिकारी श्री नारायण साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, कवर्धा, तथा ‘सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार’ के नोडल अधिकारी श्री नरेंद्र पैकरा, अपर कलेक्टर कबीरधाम हैं। ‘रंगोली राष्ट्र/भारत मंडल’ के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश चंदेल, सहायक प्राध्यापक, उच्च शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज के नोडल अधिकारी श्री मितेश दुगे, महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र तथा ‘जनसेवा महाकुंभ पंचायत सेपार्लियामेंट’ के नोडल अधिकारी श्री आकाश सोनी, उपसंचालक, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग हैं।
सेवा संकल्प अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति गठित
कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति की अध्यक्षता में समिति गठित, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत होंगे नोडल अधिकारी
कवर्धा, 09 सितंबर 2026
सेवा संकल्प अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, समन्वय एवं नियमित मॉनिटरिंग के लिए कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति का गठन किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कबीरधाम को समिति का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति में पुलिस अधीक्षक, वनमंडलाधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, खाद्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जिला परिवहन अधिकारी, सहायक संचालक जनसंपर्क तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद कवर्धा को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने सभी नोडल अधिकारियों एवं संबंधित विभागों को निर्धारित दायित्वों के अनुरूप कार्ययोजना तैयार कर समय-सीमा में अभियान की गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय रखते हुए अभियान के उद्देश्यों को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारने तथा प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए हैं।