छत्तीसगढ़ / बीजापुर
किसानों का मान, महिलाओं का सम्मान, युवाओं का पूरा ध्यान- महेश गागड़ा
कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर बीजापुर नगर के 15 युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बीजापुर 04 मार्च 2024 / नेहरू युवा केंद्र दंतेवाड़ा (छ.ग), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय , भारत सरकार द्वारा ऑडोटोरियम , बीजापुर में जिला स्तरीय आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस वर्ष आस-पड़ोस युवा सांसद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मॉक पार्लियामेंट का आयोजन करना था जिसमे जिले के विभिन्न विकासखंड के युवाओं को देश के संसद के भांति मॉक पार्लियामेंट में भाग लेने का अवसर दिया गया | कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में देश के संसद की कार्य प्रणाली को समझना था और उसके साथ अपने जीवन में सुदृढ़ निर्णय लेना भी था | मॉक पार्लियामेंट का विषय जिले में बढ़ती गरीबी था जिसमे पक्ष और विपक्ष के दोनो समूहों ने अपनी बातों को युवाओं के समक्ष रखा | इसके साथ ही कार्यक्रम में संसाधन व्यक्तियों द्वारा नारी शक्ति एवं गरीब कल्याण जैसे विषय पर सेशन भी आयोजित किए गए| जिला स्तरीय आस पड़ोस-युवा संसद कार्यक्रम की शुभारंभ मां सरस्वती की छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया
रथयात्रा के दिन इंद्रावती नदी पर होगी महाआरती
बीजापुर । कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने इंद्रावती सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की समीक्षा बैठक ली, सभी विभागों की समीक्षा करते हुए ग्रामिणों को ज्यादा से ज्यादा शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। बीजापुर जिला में पहली बार 7 जून को रथयात्रा के उपलक्ष में इंद्रावती नदी के तिमेड़ घाट में महाआरती का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि इस महाआरती का उद्देश्य नदियों की महत्ता को समझते हुए पर्यावरण का संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देना है।
जलाशय हो या आसपास के जंगल सभी को स्वच्छ रखना चाहिए ताकि स्वच्छ वातावरण में हमारा समाज रह सके। गंगा आरती के समान इंद्रावती नदी की आरती के लिए कलेक्टर ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग इस आयोजन में शामिल होकर अपनी सहभागिता निभाये।
शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि छात्रावास, आश्रम और स्कुलों का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जाच करें। मीनू के अनुसार बच्चों को सम्पूर्ण पोषक आहार मध्यान भोजन में नहीं देने वाले समूहों की राशि में कटौती करने की बात कलेक्टर ने कहीं साथ ही उन्होनें अनुपस्थित शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी।
मुख्यमंत्री ने बस्तर अंचल के तेंदूपत्ता संग्राहकों की आग्रह स्वीकार करते हुए उन्हें पारिश्रमिक राशि का नकद भुगतान करने का निर्णय लिया हैं जिसके तहत बीजापुर जिले की 28 समितियों के तेंदूपत्ता संग्राहकों को पारिश्रमिक राशि का नकद भुगतान किया जा रहा है, जिला प्रशासन की विशेष पहल से लोगों को बैंक खाता खुलावाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है लिफाफा में लोगों को महत्वपूर्ण सूचना दी जा रही है कि आगामी वर्ष 2025 से भुगतान हेतु आधार नंबर एवं बैंक खाता अनिवार्य होगा। जिले में 15 अगस्त के दिन हर गांव एवं नगरीय-निकायों में तिरंगा झंण्डा फहराने के लिए कलेक्टर ने लोगों को 5000 से अधीक झंण्डा उपलब्ध कराने अधिकारियों को निर्देश दिए।
साथ ही बरसात के दिनों में बारिश के कारण सड़क, पुल-पुलिया छतिग्रस्त होती है तो जिसके लिए सिमेंट, पाईप आदि की अग्रिम व्यवस्था करने पीएमजीएसवाय को कलेक्टर ने निर्देशित किया ताकि लोगों को कोई समस्या का सामना ना करना पड़े। बच्चों में डायरिया से होने वाली मृत्यु की रोकथाम के उदे्श्य से ‘‘स्टाॅप डायरिया अभियान 2024‘‘ का कार्यक्रम 1 जुलाई से 31 अगस्त तक अयोजित किया जाएगा।
जिसके लिए विभिन्न गतिविधियों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी। कलेक्टर ने लोगों को पानी उबालकर पीने और बच्चों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने की बात कहीं। बैठक में सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार, एसडीएम जागेश्वर कौशल, उत्तम सिंह पंचारी, दिलीप उईके, विकास सर्वे सहित समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
ग्रामीण की हत्या में शामिल मिलिशिया सदस्य गिरुफ्तार
आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने ली बालविवाह रोकने की शपथ
ऑनलाइन व ऑफ़लाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 फरवरी से प्रारंभ
धान खरीदी का आज अंतिम दिन
मनरेगा श्रमिकों ने स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान करने की ली शपथ
बीजापुर 04 अप्रैल 2024 / जिले में मतदाता जागरूक कार्यक्रम अंतर्गत प्रतिदिवस गतिविधि का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग पाण्डेय ने समस्त अधिकारी-कर्मचारियों को अपने आस पास सभी मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने को कहा है।
सक्षम पंचायत विकसित भारत के अंतर्गत संपन्न हुआ विशेष ग्राम सभा
बीजापुर। पंचायती राज्य भारत सरकार के निर्देशानुसार 750 ग्राम पंचायतों का चयन हुआ जिसमें चयनित ग्राम पंचायत जिला बीजापुर के आकांक्षी ब्लाक उसूर अर्न्तगत 5 ग्राम पंचायत में 2 अक्टूबर के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यक्रम की शुरुआत सभी पंचायतों में सरपंच के संबोधन से हुआ। उपस्थित ग्राम पंचायत के 75 वर्ष से अधिक बुजुर्गों का विशेष स्वागत किया गया। इसके उपरांत बुजुर्गों के द्वारा अपनी ग्राम पंचायत के विशेष अनुभवों को उपस्थित लोगों से साझा किया गया।
इसके पश्चात जन योजना अभियान पीसीसी वीडियो दिखाया गया जिसमें ग्राम पंचायत को सशक्त बनाने का कार्य 2 अक्टूबर से होता है पीसीसी वीडियो में विस्तार से बताया गया साथ ही एलएसडीजी के 9 थीम और पंचायत डेवलपमेंट इंडेक्स पीडीआईए के बारे में फैसिलिटेटर के द्वारा बताया गया।
उक्त कार्यक्रम के पश्चात अपने चयनित एलएसडीजी थीम, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मतदाता जागरूकता, स्वच्छता और पंचायत को सशक्त बनाने के लिए शपथ दिलाई गई। ग्राम पंचायत धनोरा, नैमेड़, गुदमा, नेलसनार के जनप्रतिनिधियों सचिवों तथा वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं के द्वारा एक पेड़ मां के नाम विशेष ग्राम सभा के अवसर पर 400 से अधिक पौधे लगाए गए।
उक्त कार्यक्रम की तरह विशेष ग्राम सभा का आयोजन ग्राम पंचायत धनोरा, नैमेड़, गुदमा, नेलसनार में भी जनप्रतिनिधि, विकासखण्ड स्तर के नोडल अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ विभाग, एनआरएलएम, पटवारी, गांधी फेलो, पीपीआई, फेलो, पीरामल फाउण्डेशन और टीआरआईएफ, विक्रमशिला फाउंडेशन, यूनिसेफ के सदस्य, बीजादूतीर सहित सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे।
ग्राम माटवाड़ा में नशा मुक्ति पर चलाया गया जागरूकता अभियान
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के सफल मार्गदर्शन में विकासखण्ड भैरमगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत माटवाड़ा के साप्ताहिक बाजार में गाँव के सक्रिय युवाओं, मितानिन व बीजादूतीर स्वयंसेवकों द्वारा नशा मुक्त भारत की परिकल्पना पर एक महत्वपूर्ण नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान लोगो के शारीरिक स्वास्थ्य व मानसिक स्वास्थ्य को अच्छा रखने और मादक पदार्थों के सेवन के मुद्दों पर लोगों का ध्यान केंद्रित किया गया। जिसका उद्देश्य स्थानीय आदिवासी एवं अन्य समुदाय के लोगों को जागरूक कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अभियान का प्रारंभ गांव के सक्रिय युवा प्रतिनिधियों मितानिन एवं स्वयंसेवकों द्वारा बाजार स्थल पर स्थानीय निवासियों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करके किया गया। मितानिन एवं युवा स्वयंसेवकों ने क्षेत्रीय बोली हल्बी व गोंडी में लोगों को बताया की नशा जीवन के लिए घातक है घरेलू हिंसा को भी बढ़ाता है। इसके साथ ही शिक्षा, कुपोषण एवं एनिमिया को भी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी में शामिल किया। स्वयंसेवकों ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझाने के साथ-साथ नशे के दुष्प्रभावों पर भी जानकारी दी गइ। वे लोगों को नशा के लत लगे लोगों की पहचान करने, बच्चों को लत से बचाने एवं उनकी देखभाल करने और सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में जानकारी दिया गया।
इस पहल का एक महत्वपूर्ण परिणाम निकलकर सामने आया की पंचायत द्वारा मादक पेय पदार्थों की बिक्री साप्ताहिक बाजार पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय है। यह निर्णय न केवल नशे की लत के खिलाफ एक ठोस कदम है, बल्कि यह एक स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण बनाने की दिशा में भी बढ़ता है। इस निर्णय से स्थानीय निवासियों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।
लोग अब नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक हो रहें हैं और अपने शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की ओर आगे बढ़ रहें हैं। इस अभियान के अलावा अन्य पंचायतों में बीजादूतीर कार्यक्रम द्वारा स्वयमसेवकों के साझा प्रयास से भी सामुदायिक बैठकों के माध्यम से जागरूक कर रहें हैं। परिजनों को अपने छोटे व बड़े बच्चों को नशा का उपयोग करने से रोकने व अच्छी आदतों को अपने व्यवहार में शामिल करने पर जोर दे रहें हैं। पालकों को यह समझाने का प्रयास किया जा रहा है कि नशा केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य को ही नही, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है।
इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य नशामुक्त ग्राम पंचायत की दिशा में आगे बढ़ना है। यह केवल एक स्थानीय प्रयास नहीं है, बल्कि यह समाज में बड़े बदलाव लाने की एक पहल है। स्थानीय लोग इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल हुए हैं बाजार में उपस्थित आस पास से आए सभी समुदाय में जागरूकता फैल रही है। बीजादूतीर के स्वयंसेवकों ने बताया कि नशा का उपयोग शारीरिक अथवा मानसिक स्वास्थ्य पर असर डालता है।
मानसिक स्वास्थ्य और नशे की समस्या पर बातचीत करना बहुत महत्वपूर्ण है। जब लोग खुलकर इस विषय पर बात करेंगे, तभी लोग एक-दूसरे की मदद करने में सक्षम होंगे। अंत में इस अभियान के द्वारा स्थानीय निवासियों को एक स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। नशा मुक्त अभियान न केवल ग्राम पंचायत को एक सुरक्षित स्थान बनाने में मदद करेगा, बल्कि यह समाज में एक सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम भी बनेगा। जागरूकता के दौरान सरपंच गांव के सक्रिय युवा सदस्य मितानिन प्रशिक्षक, बीजादूतीर स्वयंसेवक उपस्थित थें।
गांधी जयंती पर मनाया गया स्वच्छ भारत दिवस
बीजापुर। गांधी जयंती पर जिले में स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 17 सितम्बर 2024 से 02 अक्टूबर तक चलने वाली स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा में मुख्य रूप से जनभागीदारी ने सफाइ मित्र, सुरक्षा शिविर एवं ब्लैक स्पॉट का चिंहाकन कर सफाई गतिविधि प्रमुख रही।
कार्यक्रम के दौरान जिले में विभिन्न गतिविधि कराई गई जिसमें समस्त विभागों की सहभागिता रही। स्वच्छता सप्ताह के दौरान छात्राओं में स्वच्छता के प्रति सोच विकसित करने के उददेश्य से कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के स्कूल, आंगनबाड़ी, आश्रम, शाला, पोटाकेबिन में स्वच्छता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छत्राओं को 02 अक्टूबर गांधी जयंती पर जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
सम्मान समारोह में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हेमंत रमेश नन्दनवार के मार्गदर्शन में जिले के ग्राम पंचायतों में कार्य करने वाले स्वच्छाग्रही दीदी, स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंच, सचिवों एवं स्वयं सेवकों का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि शंकर कुड़ियम जिला पंचायत अध्यक्ष बीजापुर एवं विशिष्ट अतिथि मति बी.पुष्पा राव सदस्य जिला पंचायत बीजापुर के करकमलों से प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कलेक्टर ने दी पुष्पांजलि
बीजापुर। महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर कलेक्टर संबित मिश्रा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर महात्मा गांधी के दिखाए हुए सत्य अहिंसा के मार्ग पर सतत चलने की प्रेरणा दी। वहीं महात्मा गांधी के जयंती पर भारत सरकार द्वारा आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता का संदेश देते हुए स्वच्छ भारत की परिकल्पना को साकार करने स्वच्छता को अपने आदत में शामिल करने की अपील की। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार, एसडीएम बीजापुर जागेश्वर कौशल, डिप्टी कलेक्टर नारायण प्रसाद गवेल सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
"वेस्ट से बेस्ट" आर्ट सेल्फी जोन बना आकर्षण का केंद्र
बीजापुर। स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत इस बार का थीम अनुसार "वेस्ट से बेस्ट" का भी आयोजन किया गया। कलेक्टर संबित मिश्रा ने बताया कि प्लास्टिक हमारे पर्यावरण के लिए बहुत ही घातक है, जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में इस बार भारत सरकार से प्राप्त थीम अनुसार क्लीनलेस टारगेट यूनिट (ब्लैक स्पॉट) का चिन्हांकन कर उसकी श्रमदान से सफाई कर उस जगह को संरक्षित किया गया साथ ही लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का कम से कम उपयोग हेतु जागरूक भी करना है।
कि प्लास्टिक या किसी भी प्रकार के कचरे को इधर उधर न फेंके उन्होंने बताया कि हमें रिड्यूज, रियूज एवं रिसाईकल के सिद्धांत पर आधारित कार्य करना चाहिए, जितना हो सके प्लास्टिक का उपयोग कम करे, प्लास्टिक का पुनः उपयोग कर कुछ अन्य चीजें बना सकते है तथा पुनर्चक्रण कर जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद होगी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार के मार्गदर्शन में प्लास्टिक के फेंके गए पानी बोतल को एकत्रित कर सेल्फी स्टैंड का निर्माण किया गया। जिससे लोगों में वेस्ट से बेस्ट बनाने की लालसा उत्पन्न हो।
पालस्टिक की बोतलों से बनाया गया सेल्फी स्टैंड आकर्षण का केंद्र रहा। कलेक्टर एवं जनप्रतितिधियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश- बीजापुर मुख्यालय के स्विमिंगपुल परिसर में नगरपालिका अध्यक्ष बेनहूर रावतिया, कलेक्टर संबित मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वच्छता ही सेवा अर्न्तगत श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान कलेक्टर ने स्वच्छता एवं मध्यपान निषेध की शपथ दिलाई।
बीजादूतीर स्वयंसेवकों का पल्स पोलियो अभियान में महत्वपूर्ण सहयोग
आरओपी एवं एरिया डॉमिनेशन के दौरान विस्फोटक सहित 05 संदिग्ध गिरफ्तार
DRG बीजापुर और थाना जांगला की कार्यवाही
01 लाख की ईनामी महिला माओवादी KAMS(किसान आदिवासी मजदूर संगठन )अध्यक्ष गिरफ्तार