छत्तीसगढ़ / कांकेर

लैब टेक्नीशियन की भर्ती हेतु दस्तावेज सत्यापन 24 अक्टूबर को

 उत्तर बस्तर कांकेर, 09 अक्टूबर 2025

जिले में संचालित आईसीटीसी केन्द्र में 01 रिक्त पद लैब टेक्नीशियन की संविदा भर्ती हेतु 24 अक्टूबर को प्रातः 10.30 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय कांकेर में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समयावधि पश्चात प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। मूल प्रमाण पत्रों का सत्यापन उसी दिन उपस्थित होकर कराना अनिवार्य होगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिले के वेबसाईटwww.kanker.gov.in पर उपलब्ध है।

Leave Your Comment

Click to reload image