छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

मुरूम एवं चूना पत्थर गिट्टी खनिज का उत्खनन एवं परिवहन करने पर 1 जेसीबी, 2 हाईवा एवं 1 माजदा जप्त

 राजनांदगांव । कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग की टीम द्वारा डोंगरगांव तहसील के ग्राम बीजाभाठा, लक्ष्मणभरदा, सालिकझिटिया, डोंगरगांव, कुमरदा, अर्जुनी क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अवैध रूप में मुरूम एवं चूना पत्थर गिट्टी खनिज का उत्खनन एवं परिवहन करने पर 1 जेसीबी, 2 हाईवा एवं 1 माजदा को जप्त कर थाना डोंगरगांव को सुपुर्द किया गया। इसके तहत खैरागढ़ निवासी किशोर पटेल के स्वामित्व की जेसीबी मशीन सीजी 08 बीए 2050 से वाहन चालक हरेन्द्र निषाद द्वारा मुरूम का अवैध उत्खनन करने एवं राजनांदगांव निवासी दुर्गेश देवांगन के स्वामित्व की हाईवा सीजी 08 एएन 4987 से वाहन चालक तोमन साहू द्वारा मुरूम का परिवहन करने तथा राजनांदगांव निवासी रोमील गोलछा के स्वामित्व की हाईवा सीजी 08 एबी 6714 से वाहन चालक विकास एवं अर्जुनी निवासी हरि साहू के स्वामित्व के माजदा सीजी 15 एसी 2651 से वाहन चालक सूरज कुमार द्वारा चूना पत्थर गिट्टी का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए जप्त कर थाना डोंगरगांव को सुपुर्द किया गया। प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के रोकथाम के लिए लगातार गस्त व निगरानी की जा रही है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image