छत्तीसगढ़ / रायपुर

सरस्वती साइकिल योजना के तहत 80 छात्राओं को साइकिलों का वितरण

 ,सरस्वती साइकिल योजना के तहत 80 छात्राओं को साइकिलों का वितरण

 
सांकरा (धरसींवा): शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांकरा में राज्य शासन की सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर कुल 80 छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं, जिससे उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी तथा शिक्षा के प्रति उनका उत्साह और बढ़ेगा।
 
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य वी. के. नायक की उपस्थिति में साइकिलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य प्रतिनिधि अंजित सायतोड़े, सरपंच रघुनाथ साहू, पंच हेमंत बंजारे, योगेश गायकवाड़, नोहर वर्मा, पंच प्रतिनिधि परमानंद वर्मा, खूबचंद, ईश्वरी प्रसाद शर्मा, अश्वनी साहू, भरत निषाद सहित अन्य जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
 
अतिथियों ने छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शासन की यह योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय तक आने-जाने में सुविधा होगी तथा उनकी नियमित उपस्थिति और शिक्षा के प्रति रुचि में वृद्धि होगी।
 
कार्यक्रम का समापन छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ किया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image