देश-विदेश

बांग्लादेशी नागरिक है पोर्न स्टार Riya Barde, फर्जी दस्तावेज बनाकर भारत में रही; ठाणे पुलिस ने किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र पुलिस ने एडल्ट फिल्मों की स्टार रिया बर्डे को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि वह मूल रुप से बांग्लादेश की निवासी है और फर्जी दस्तावेज बनाकर भारत में रह रही थी।समाचार एजेंसी पीटीआई ने ठाणे पुलिस के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि पुलिस ने गुरुवार को एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया, जो फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जिले के अंबरनाथ शहर में रह रही थी। गिरफ्तार महिला की पहचान पुलिस ने रिया अरविंद बर्डे के रूप में की है, जोकि आरोही बार्डे और बन्ना शेख के नाम से भी मशहूर है। 

Leave Your Comment

Click to reload image