छत्तीसगढ़ / सुकमा

सलातोंग इलाके में डीआरजी जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़

 सुकमा , जिले के सलातोंग इलाके में डीआरजी जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़ चल रही है। इस दौरान दोनों ओर से लगातार गोलीबारी जारी है। मुठभेड़ के दौरान एक नक्‍सली मारा गया। नक्‍सली का शव बरामद होने की सूचना मिली है। इस दौरान कुछ नक्‍सलियों को भी गोली लगने की जानकारी मिली है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डीआरजी के जवान इलाके में सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान उनकी जवानों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ के दौरान कुछ नक्सलियों को गोली लगने की खबर है। मौके से नक्सली का शव मिलने की खबर भी है।

गोलीबारी का दिया मुंहतोड़ जवाब

पता चला है कि लगातार मुठभेड़ के दौरान अभी भी इलाके में जवान मौजूद हैं। वहीं दूसरी ओर इलाके में नक्सलियों की ओर से भी गोलीबारी की जा रही है। नक्सलियों की गोलीबारी का डीआरजी के जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। एसपी किरण चव्हाण ने इस मुठभेड़ की पुष्टि है।

Leave Your Comment

Click to reload image