शिक्षा

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने 9वीं, 10वीं, 11वीं व 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम में किया बदलाव... जाने क्या हुआ है बदलाव...

 शैक्षणिक सत्र 2022-23 हेतु 100% पाठ्यक्रम हुआ लागू. 

रायपुर| जारी निर्देश अनुसार लेख है कि विगत शैक्षणिक सत्र 2020-21 तथा 2021-22 में कोविड-19 संक्रमण के कारण शैक्षणिक दिवसों की कमी के मद्देनजर मण्डल द्वारा सत्र 2019-20 के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मुख्य विषयों के पाठ्यक्रम में 30%-40% की कटौती कर लागू किया गया था।
 
चूंकि वर्तमान में कोविड-19 संक्रमण की सामान्य परिस्थितियाँ एवं शैक्षणिक सत्र 2022-23 शासन निर्देशानुसार नियत समयावधि 16 जून 2022 से प्रारंभ हो रहा है। अतएव कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मुख्य विषयों के पाठ्यक्रम में 30%-40% की गई कटौती को समाप्त कर पूर्वानुसार (सत्र 2019-20 पाठ्यक्रमानुसार ) 100% पाठ्यक्रम लागू किया जाता है। तत्संबंधी समस्त जानकारी यथा - पाठ्यक्रम, ब्लूप्रिंट आदि मण्डल की वेबसाईट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है। अतः शैक्षणिक सत्र 2022-23 में समस्त विषयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक सम्पूर्ण (100%) पाठ्यक्रमानुसार अध्ययन-अध्यापन संबंधी आवश्यक कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें।

Leave Your Comment

Click to reload image