मनोरंजन

व्यूअर्स के संग, उत्सव के विभिन्न रंग

 ‘भाबीजी घर पर हैं‘ के आठ साल बेमिसाल: एण्डटीवी के शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ के 8 साल और 2000 एपिसोड्स पूरे होने का जश्न- इस शो ने लाखों लोगों का दिल जीता है!

 
इस साल एण्डटीवी के कल्ट- कॉमेडी शो ‘भाबीजी घर पर हैं‘ ने दो उपलब्धियाँ हासिल कीं- आठ साल पूरा होना और 2000 एपिसोड्स पूरे करना। शो के मुख्य कलाकारों विभूति (आसिफ शेख), मनमोहन तिवारी (रोहिताश्व गौड़), अंगूरी (शुभांगी अत्रे) और अनीता (विदिशा श्रीवास्तव) ने इस महत्वपूर्ण अवसर पर एक खास लंच रखा था। उन्होंने शो में अपने सफर के बारे में बात की और बताया कि कौन-सी बात उनके किरदारों को आज भारतीय टेलीविजन पर सबसे चहेता बनाती है। 
 
महाशिवरात्रि महोत्सव भारत के तीन प्रमुख/ प्रतिष्ठित शिव मंदिर मेंः एण्डटीवी की राजेश, अनीता भाबी और यशोदा ने महाशिवरात्रि के दौरान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शिव मंदिरों में जाकर आशीर्वाद लिया। 
 
भारत के सबसे बड़े और पवित्र त्यौहारों में से एक, महाशिवरात्रि को मनाने के लिये एण्डटीवी के कलाकारों, कामना पाठक (राजेश, ‘हप्पू की उलटन पलटन‘), विदिशा श्रीवास्तव (अनीता भाबी, ‘भाबीजी घर पर हैं‘) और नेहा जोशी (यशोदा, ‘दूसरी माँ‘) ने भगवान शिव के सबसे प्रमुख मंदिरों में दर्शन किये। विदिशा श्रीवास्तव (अनीता भाबी) अपने होमटाउन वाराणसी पहुँची और काशी विश्वनाथ मंदिर में दुनिया के मशहूर शिव महोत्सव में शामिल हुईं। कामना पाठक (राजेश सिंह) अपने होमटाउन इंदौर गईं और उज्जैन में भगवान शिव के सबसे प्रतिष्ठित मंदिरों में से एक महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर जाकर भव्य उत्सव की साक्षी बनीं। नेहा जोशी (यशोदा) ने हरिद्वार के प्रसिद्ध शिव मंदिर, शिव की पौड़ी जाकर आशीर्वाद लिया।
 
मातृत्व का सम्मान/ मातृत्व का एक खूबसूरत उदाहरण/बंधन: ‘दूसरी माँ‘ में माँ-बेटे की ऑन -स्क्रीन जोड़ी यशोदा और कृष्णा के साथ ‘मातृत्व’ का उत्सव 
 
माँ और बेटे के बीच का रिश्ता अलौकिक, निःस्वार्थ, मजबूत होता है और शर्त रहित प्यार माना जाता है। माँ के प्यार और स्नेह की कोई सीमा नहीं है, लेकिन यह पेचीदा हो सकता है, खासकर जब बच्चा उसके पति की अवैध संतान हो। एण्डटीवी के फैमिली ड्रामा ‘दूसरी माँ’ ने मातृत्व के इस सम्बंध को सबसे खूबसूरत तरीके से दिखाया है। टेलीविजन और फिल्मों के पर्दे पर मजबूत माँ के कई चित्रण हुए हैं, लेकिन दूसरी माँ में यशोदा (नेहा जोशी) के किरदार को अलग बनाने वाली बात यह है कि वह मातृत्व की भावनाओं और धोखा खाने के बीच संतुलन बनाकर रखती है। इस तरह से वह मातृत्व के विषय का एक अनोखा चरित्र है। अपने पति के अतीत से ताले-मेल बैठाने और कृष्णा (आयुध भानुशाली) के लिये अपने ही परिवार और समाज के खिलाफ खड़े हो जाने का उसका सफर इस शो को भारतीय टेलीविजन पर चहेते फैमिली ड्रामा में से एक बनाता है। 
                                                                                                           
गणेश चतुर्थी जन्मोत्सवः ‘भाबीजी घर पर हैं‘ की अंगूरी भाबी और मनमोहन तिवारी ने इंदौर में बड़े उत्साह से गणेश चतुर्थी मनाई। 
 
एण्डटीवी के ‘भाबीजी घर पर हैं‘ के प्रशंसकों को एक बेहतरीन सौगात मिली। उनके चहेते किरदारों अंगूरी भाबी (शुभांगी अत्रे) और उनके खुशमिजाज लड्डु के के भईया मनमोहन तिवारी (रोहिताश्व गौड़) ने इंदौर जाकर गणेश चतुर्थी के उत्सव में भाग लिया। इंदौर की शुभांगी ने पुरानी यादों को ताजा करने के लिये खाने-पीने और खरीदारी की अपनी सदाबहार पसंदीदा जगहों का भ्रमण किया। इधर रोहिताश्व ने भी अपने परिवार के लिए खरीदारी की और शहर का भ्रमण किया। दोनों ही इंदौर में अपने जोश से भरपूर प्रशंसकों के साथ गणेश महाआरती में शामिल हुए और उन्होंने मशहूर छप्पन दुकान पर मुंह में पानी लाने वाले कई व्यंजनों का स्वाद चखा। 
 
दिल्ली के लाल किला की रामलीलाः ‘भाबीजी घर पर हैं‘ के आसिफ शेख और रोहिताश्व गौड़ नई दिल्ली के रामलीला महोत्सव में!
 
‘भाबीजी घर पर हैं‘ के मेल लीड्स विभूति नारायण मिश्रा (आसिफ शेख) और मनमोहन तिवारी (रोहिताश्व गौड़) नई दिल्ली के लाल किला में लव कुश रामलीला के भव्य उत्सव में शामिल हुए। चार साल के अंतराल के बाद उस आयोजन में उनको एक साथ लाने का पल खुशनुमा था। आसिफ शेख ने दिल्ली के दशहरा उत्सव में लौटने पर अपनी खुशी जाहिर की। उनके जीवन का एक बड़ा हिस्सा वहाँ बीता था। रोहिताश्व गौड़ को एक्टिंग के अपने शुरूआती दिनों की याद आ गई। रामलीला उत्सव की भव्यता में खो जाने और मशहूर इंडिया गेट पर अपने प्रशंसकों से मिलने के अलावा, उन दोनों ने दिल्ली के स्वादिष्ट पकवानों का मजा लिया। उन्होंने खरीदारी भी की और शहर में त्यौहार के उत्साह में डूबे अपने प्रशंसकों से बात की।
 
ग्वालियर गरबा महोत्सव- दरोगा हप्पू सिंह ने बटोरी नवरात्रि के उत्सव में दर्शकों से ढेर सारी प्यार की न्यौछावर!
 
नवरात्रि भारत के सबसे प्रमुख त्यौहारों में से एक है, जिसे कई राज्यों में बड़े ही उत्साह से मनाया जाता है। मध्यप्रदेश में यह त्यौहार शानदार तरीके से मनाया जाता है। भक्त नौ दिनों के उपवास रखते हैं और देवी दुर्गा के नौ अवतारों की पूजा करते हैं। वे गरबा खेलने के लिये स्थानीय मैदानों पर जाते हैं और अपने प्रियजनों के साथ आनंद लेते हैं। इस साल एण्डटीवी के ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ के दरोगा हप्पू सिंह मध्यप्रदेश के इस उत्सव में शामिल हुए। वह ग्वालियर गये थे और त्यौहार के उत्साह का भरपूर आनंद उठाया। गरबा के दौरान उन्होंने सभी के साथ डांस भी किया। 
 
मुंबई की नवरात्रि का जश्न: ‘भाबीजी घर पर हैं‘ की अनीता भाबी, ऊर्फ विदिशा श्रीवास्तव ने नवरात्रि के उत्सवी जोश का आंनद उठाया!
नवरात्रि भारत का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है, जिसे कई राज्यों में बड़े उत्साह से मनाया जाता है। भक्त नौ दिनों का उपवास रखते हैं और देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हैं। वे अपने प्रियजनों के साथ गरबा खेलने के लिये अपने शहर के मशहूर डांडिया ग्राउंड्स भी जाते हैं। इस साल ‘भाबीजी घर पर हैं‘ की खूबसूरत गोरी मेम अनीता भाबी (विदिशा श्रीवास्तव) मुंबई की मशहूर गरबा नाइट्स में पहुँची और जश्न में शामिल होकर गरबा का आनंद उठाया।

Leave Your Comment

Click to reload image