लुक के लिए गंजे हुए ये 6 एक्टर्स, धनुष से कमल हासन तक, तीसरे को पहचान नहीं पाएंगे
मुंबई। साउथ एक्टर धनुष इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। पहले लंबी दाढ़ी और बाल में वे नजर आए थे। इसके बाद हाल ही में वे तिरुपति मंदिर में न्यू बाल्ड लुक में नजर आए। बताया जा रहा है कि उन्होंने यह लुक अपनी आने वाली फिल्म के लिए लिया है। धनुष की तरह साउथ के और भी कई बड़े सितारे हैं, जो किरदार के लिए गंजे हो चुके हैं।
साउथ की दुनिया में कई सितारे ऐसे हैं, जो अपने किरदार में पूरी तरह से डूब जाते हैं। इसके लिए वे अपने लुक में भी काफी बदलाव कर लेते हैं। धनुष की तरह ही कई बड़े सितारे किरदार के लिए गंजे हो चुके हैं। आइए, बात करते हैं...
थलाइवा यानी रजनीकांत अपने हर किरदार में जुदा नजर आते हैं। फिल्म के अनुसार, वे अपने लुक को बदलने में देर नहीं लगाते हैं। फिल्म 'शिवाजी' के लिए रजनीकांत ने हेड शेव कर लिया था। उनका यह अंदाज बाद में स्टाइल स्टेटमेंट बन गया था।
किरदार में ढलने की बात हो तो कमल हासन का नाम जरूर आता है। कमल ऐसे कलाकार हैं, जो अपने किरदारों में डूब जाते हैं। 'अलावंधन' में कमल ने डबल रोल किया था और एक पार्ट के लिए वे गंजे हो गए थे।
इस फोटो को देखकर क्या आप एक्टर का नाम बता सकते हैं। शायद नहीं, ये हैं 'कैथी' और 'पोन्नियन सेलवन' के हीरो कार्थी। फिल्म 'काशमोरा' के लिए उन्होंने यह लुक लिया था और उन्हें पहचान पाना मुश्किल था। फिल्म के लिए मेकर्स ने उन्हें विग पहनने की सलाह दी थी लेकिन कार्थी ने असल में हेड शेव करवाया था।
धनुष के फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनका यह नया लुक आगामी फिल्म 'डी50' के लिए है। इससे पहले उन्होंने अपने बाल और दाढ़ी बढ़ाई थी। यह लुक उन्होंने फिल्म 'कैप्टन मिलर' के लिए लिया था।
'आई' जैसी फिल्म के जरिए दर्शकों चौंकाने वाले चियान विक्रम भी किरदार की तह तक जाने में विश्वास करते हैं। इस फिल्म के लिए और फिल्म 'बाला' के लिए उन्होंने बाल्ड लुक लिया था।
सिंघम सीरीज से सभी को आकर्षित करने वाले एक्टर सूर्या ने फिल्म 'गजनी' के लिए बाल्ड लुक लिया था। सूर्या की यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी। साथ ही उनके डिफरेंट लुक ने लोगों को हैरान कर दिया था।