सामान्य ज्ञान

तिरंगा हमे प्यारा है इसकी शान निराली

राष्ट्रप्रेम
 
तिरंगा हमे प्यारा है इसकी शान निराली 
      तीन रंगों से सजा रहे
     भारत की निशानी ।
 
तिरंगा चमके सूर्य जैसा नभ को छुऐ
  बच्चे -बूढ़े सभी के दिलों में
  राष्ट्रप्रेम की भावना पले ।
 
बहुत सह चुके गुलामी अब स्वच्छंद से जीने दो
    वीरों ने कुर्बानी दी
    देश को आजाद रहने दो ।
 
भारतीय हैं हमारा भी कर्तव्य है तिरंगे की सम्मान हो
    घर-घर तिरंगा फहराए
    राष्ट्रभक्ति जन -जन के मन में हो ।
 
तिरंगा हाथ में पकड़े खुद से सवाल हो
      कभी ना झुकने देंगे
      तिरंगे की शान हो ।
 
देश की रक्षा के लिए सीमा पर डटे रहते
     करते सभी बलिदानी
    तिरंगे की लाज रखते ।
 
बस इतनी अरमान है देश प्रेम मन मे हो
      मरते दम तक
     दिल में हिंदुस्तान हो  
 
संपत्ति चौरे

इंद्रलोक सिटी खैरागढ़ 

Leave Your Comment

Click to reload image