सामान्य ज्ञान

दही के साथ नमक मिलाकर खाएं या चीनी?

 
जानें दही खाने का सही तरीका

गर्मियों में लोग दही और दही से बनी चीज़ों का सेवन बहुत ज़्यादा करते हैं। दही का सेवन करने से आपकी पाचन क्षमता मजबूत होती है साथ ही इस उमस भरे मौसम में इसका सेवन आपके शरीर को ठंडक पहुंचाता है। लेकिन क्या अपने कभी सोचा है कि आखिर दही के साथ शक्कर या नमक क्या मिलाकर खाना सेहत के लिए ज़्यादा फायदेमंद है? आखिर दही खाने का सही तरीका क्या है? तो चलिए हम आपको बताते हैं दही खाने का सही तरीका?

दही के साथ नमक मिलाकर खाएं या चीनी?

दही और चीनी: आयुर्वेद के अनुसार चीनी और दही का यह कॉम्बिनेशन आपके पेट के लिए बेहद लाभकारी होता है। दही में चीनी मिलाकर खाने से जलन और एसिडिटी की समस्या कम होती है। लेकिन एक्सपर्ट्स कहते हैं कि दही चीनी आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक है। इन दोनों का कॉम्बिनेशन हाई कैलोरी वाला होता है। इनके सेवन से वजन तेजी से बढ़ता है और लोग मोटापे की चपेट में आते हैं। इसके अलावा डायबिटीज और दिल के मरीजों को भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

दही और नमक

डायबिटीज के मरीजों के लिए दही नमक का सेवन बेहतरीन विकल्प है। अगर आप दही का सेवन रात में कर रहे हैं, तो नमक मिलाकर खाएं इससे आपका पाचन दुरुस्त होता है। हालांकि, नमक एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर है इसलिए ये दही में मौजूद फायदेमंद बैक्टीरिया को खत्म कर देता है। इसके अलावा एक्सपर्ट यह भी सलाह देते हैं कि जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है वो लोग दही में नमक मिलाकर न खाएं क्योंकि इससे बीपी बढ़ा सकती है। साथ ही स्ट्रोक, हाइपरटेंशन की संभावना भी बढ़ जाती है।

क्या है दही खाने का सही तरीका?

दही खाने का सबसे हेल्दी तरीका ये है कि आप दही में नमक या शक्कर कुछ भी मिलाकर न खाएं। जितना हो सके आप सादा दही खाएं। साथ ही अगर आप नाश्ते के समय दही खा रहे हैं तो दही में चीनी मिला सकते हैं। अगर आप दोपहर या रात में दही खा रहे हैं तो नमक मिलाएं। इसके अलावा डायबिटीज की समस्या होने पर आप दही में नमक मिलाकर ही खाएं।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image