खेल

आईपीएल धोनी ने कप्तानी छोड़ी अब चेन्नई सुपरकिंग्स के नए कप्तान इस खिलाड़ी को बनाया गया

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के आगाज से 2 दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने सभी को चौंकाते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी छोड़ दी. चेन्नई सुपरकिंग्स फ्रेंचाइजी ने एक बयान के जरिए धोनी के कप्तानी छोड़ने की बात फैंस को बताई. धोनी की जगह नए कप्तान रवींद्र जडेजा बने हैं. एमएस धोनी ने आईपीएल के पहले सीजन से ही चेन्नई की कमान संभाली. धोनी ने इस टीम को 6 बार चैंपियन बनाया. आइए आपको बताते हैं बतौर कप्तान धोनी ने क्या-क्या हासिल किया.

 

1 एम एस धोनी ने आईपीएल में 204 मैचों में कप्तानी की जिसमें से 121 उन्होंने जीते. वहीं 82 मैचों में उन्हें हार मिली. धोनी का जीत प्रतिशत 59.60 रहा
 
2 महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 4 बार आईपीएल खिताब जीता. धोनी चेन्नई को 2 बार चैंपियंस लीग जिताने में कामयाब रहे.
 
3 धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 9 बार फाइनल में जगह बनाई, वहीं 11 बार टीम प्लेऑफ तक पहुंची
 
 4 महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 4 बार आईपीएल खिताब जीता. धोनी चेन्नई को 2 बार चैंपियंस लीग जिताने में कामयाब रहे.

Leave Your Comment

Click to reload image