छत्तीसगढ़ / कोंडागांव

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने काेंडागांव में भरी हुंकार, बोले- घोटालेबाजों को छोड़ेगे नहीं, कांग्रेस ने राज्य को एटीम बनाया

 केंद्रीय मंत्री ने कहा, बीमारू राज्य था छत्तीसगढ़, भाजपा ने स्वस्थ बनाया

शाह ने कहा कि देश भर में एक दिवाली मनाई जाती है हम छत्तीसगढ़ में तीन दिवाली मनाएंगे।

कोंडागांव- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को जगदलपुर के बाद कोंडागांव में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रचार अभियान का शंखनाद किया। दोनों जनसभाओं को संबोधित करते हुए शाह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोपों की झड़ी लगा दी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए घोटालों के आरोपितों को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के समय और नया राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ बीमारू राज्य था। भाजपा की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ को विकासशील राज्य बना दिया गया।
एनसीसी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि यहां की कांग्रेस सरकार अपनी पार्टी के लिए दिल्ली में एटीएम का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वे यहां पाटी को जिताने आए हैं। शाह ने कहा कि देश भर में एक दिवाली मनाई जाती है हम छत्तीसगढ़ में तीन दिवाली मनाएंगे। पहली दीवाली विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करके, दूसरी दीवाली अगले साल लोकसभा चुनाव जीतकर और तीसरी दिवाली भगवान राम की जन्मभूमि पर मंदिर बन जाएगा तब यहां छत्तीसगढ़ श्रीराम के ननिहाल में भी दीवाली मनेगी।
भारत की ओर पूरी दुनिया की नजरें
कांग्रेस के जमाने में जनता को छलने का काम किया जाता था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में एनडीए की सरकार बनने के बाद देश के विकास में जो तेजी आई है। लोगों के जीवन में सुधार आया है। देश का पूरी दुनिया में सम्मान बढ़ा है। आज भारत की ओर पूरी दुनिया की नजरें हैं। आगामी दिनों में केंद्र सरकार चालीस हजार शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है। प्रधानमंत्री ने आदिवासी क्षेत्रों से निकाले जाने वाले खनिज का पैसा भी जिला खनिज न्यास निधि के माध्यम से क्षेत्र में खर्च करने की योजना बनाई। हजारों करोड़ रुपये इस निधि से विकास के लिए मिल रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार ने केवल वादाखिलाफी की
हर घर को पीने का साफ पानी, प्राथमिक शिक्षा और भी जनकल्याण के कई काम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार ने शुरू किए हैं। आदिवासी क्षेत्र में विकास करने का काम नरेंद्र मोदी ने शुरू किया है व रुकेगा नहीं। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। गरीबों को गैस सिलिंडर, मुफ्त में राशन, हर गरीब के घर शौचालय बनाकर दिया जा रहा है। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार ने केवल वादाखिलाफी की है।
 

Leave Your Comment

Click to reload image