छत्तीसगढ़ / बलरामपुर

सड़क किनारे मिली रिटायर्ड आर्मी जवान की लाश

 छत्तीसगढ़ के बलरामपुर  जिले में रिटायर्ड आर्मी जवान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि जवान मॉर्निंग वॉक पर निकला था। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। यह घटना बसंतपुर  थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम करमडीहा में रिटायर्ड आर्मी जवान शुक्रवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। कुछ समय बाद सड़क के ठीक किनारे उनकी लाश मिली। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।

Leave Your Comment

Click to reload image