प्रदेश भाजपा के नेतागण खैरागढ़ स्थित फतेह सिंह मैदान अमित शाह की जनसभा के लिए तैयारी का जायजा लेने पहुंचे
खैरागढ़। लोकसभा चुनाव में प्रचार अभियान चरम पर है ऐसे में राष्ट्रीय नेताओं का छत्तीसगढ़ में लगातार दौरा हो रहा है इसी क्रम में देश के गृह मंत्री अमित शाह राजनांदगांव लोकसभा के खैरागढ़ में 14 अप्रैल को लोकसभा प्रत्याशी संतोष पांडे के पक्ष में प्रचार के लिए पहुंचने वाले हैं। जिसकी तैयारियां जोरों पर है शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा के लिए तैयारी का जायजा लेने प्रदेश भाजपा के नेतागण खैरागढ़ स्थित फतेह सिंह मैदान पहुंचे। जहां उन्होंने फतेह मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया व आवश्यक दिशा निर्देश दिये।