
अम्बिकापुर : खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुरूष एवं महिला विकासखण्ड, जिला एवं राज्य स्तरीय मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। विकासखण्ड स्तरीय मैराथन दौड़ का आयोजन 5 दिसम्बर 2018 को जिले के सभी विकासखण्डों में एक साथ आयोजित किया जाना है। विकासखण्ड स्तर पर पुरूषों हेतु 10 किलोमीटर तथा महिलाओं हेतु 5 किलोमीटर की दूरी होगी। मैराथन दौड़ में उम्र का कोई बंधन नहीं है।
पुरूष एवं महिला मैराथन दौड़ में प्रथम आने वाले को एक हजार रूपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार द्वितीय को 500 रूपए, तृतीय को 300 रूपए, चतुर्थ को 200 रूपए, पाँचवे, छठवें, सातवंे, आठवें, नौवें एवं दसवें स्थान प्राप्त करने वाले को 100-100 रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालन ने बताया है कि इच्छुक प्रतिभागी अपना पंजीयन विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में करा सकते हैं तथा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर स्थित खेल एवं युवा कल्याण विभाग में 4 दिसम्बर 2018 अपरान्ह 4 बजे तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए 9425252876 एवं 8109882724 पर संपर्क कर सकते हैं।