संस्कृति

24 मार्च को होलिका दहन यहां जानें शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और इस दिन किए जानें वाले उपाय

 

होलिक दहन की पूजा सामग्री

होलिका दहन की पूजा सामग्री में बड़कुले, नारियल, गुलाल, घर की बनी गुजिया कच्चा सूती धागा, रोली, मौली, चंदन, हल्दी, कुमकुम, अक्षत, धूप, फूल, गाय के गोबर से बनी गुलरी, गेहूं की बालियां, बताशे, मिठाई, पूरियां, कलश, फल

होलिका दहन 2024 उपाय 

  • गेहूं की बाली अग्नि में अर्पित करने से मां लक्ष्मी की कृपा अपने भक्तों पर सदैव बनी रहती है.
  • साथ ही घर में सुख-समृ्द्धि का वास होता है.
  • होलिका की अग्नि में 7 गेहूं की बालियों की आहुति देनी चाहिए. 
  • 7 गेहूं की बालियों को अपने ऊपर से 7 बार घुमा लें. इसके बाद इन्हें होलिका की पवित्र अग्नि में डाल दें.
  • होलिका दहन 2024 नजर के उपाय

    • होलिका दहन की राख को माथे पर लगाने से  बुरी नज़र से छुटकारा मिलता है
    • ऑफिस घर दुकान की नजर उतार कर उसे होलिका में दहन करने से लाभ होता है. 
    • होलिका दहन 2024 शुभ योग 

      होलिका दहन होगा शुभ योगों के बीच 24 मार्च को सुबह 6:20 बजे से सुबह 11:21 बजे तक रवि योग रहेगा, जबकि सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 7:40 बजे से रात 12:35 बजे तक रहेगा. इसी दिन रात 8:34 बजे से वृद्धि योग शुरू होगा, जो अगली रात 9:30 बजे तक रहेगा.

      होलिका दहन 2024 कपूर उपाय 

      होलिका दहन के दिन कपूर के उपाय से आपको मानसिक शांति मिलती और आपकी बहुत सी मुश्किलों का अंत होता है.

      • होलिका दहन के दिन कपूर के साथ गुलाब की पंखुडियों को भी जलाएं.
      • आपका स्वास्थ्य लंबे समय से खराब चल रहा है तो होलिका दहन के दिन नीम के 10 पत्ते, 6 लौंग और कपूर को अपने ऊपर से 5-7 बार फेंर कर होलिका की अग्नि में डाल दें.
      • होलिका दहन 2024 भद्रा कब? 

        होलिका दहन के दिन भद्रा काल भद्रा पूँछ - शाम 6:33 से 7:53 वहीं भद्रा मुख - शाम 7:53 से 10:06 रहेगी. इस दौरान कौई भी शुभ कार्य या पूजन ना करें.

        होलिका दहन 2024 भद्रा

        होलिका दहन के दिन इस बात का खास ख्याल रखा जाता है कि होलिका दहन की पूजा के समय भद्रा काल ना हो. सभी शुभ कार्य भद्रा में करना वर्जित हैं.

Leave Your Comment

Click to reload image