छत्तीसगढ़ / रायपुर

39 किलो गांजा के साथ 3 अंतरराज्यीयतस्कर गिरफ्तार

 रायपुर ,। निजात अभियान के तहत रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रेलवे स्टेशन गेट नम्बर 2 के पास से पुलिस ने 39 किलो गांजा के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के निवासी है। आरोपियों के खिलाफ गंज थाना में नारकोटिक्स एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है।

दरअसल 23 अप्रैल को थाना गंज को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन गेट नंबर 2 पास कुछ व्यक्ति गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगेश साहू ने थाना प्रभारी गंज निरीक्षक दीपक पासवान को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ पकड़ने निर्देशित किया। थाना प्रभारी गंज के नेतृत्व में थाना गंज पुलिस की टीम ने मुखबीर के बताये हुलिये के 3 व्यक्तियो को चिन्हांकित कर पकड़ा। पूछताछ में व्यक्तियो ने अपना नाम विष्णु तोमर, अभिमन्यु बेहरा एवं अरूण मिश्रा बताया। उनके पास रखे ट्राली बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा बरामद हुआ। तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 39 किलो 500 ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 3,95,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 189/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी
विष्णु तोमर पिता देवेन्द्र सिंह उम्र 19 साल निवासी पजैपुरा धौलपुर थाना धौलपुर जिला आगरा उत्तर प्रदेश।
अभिमन्यु बेहरा पिता अर्जुन बेहरा उम्र 19 साल निवासी मरूबसंत थाना महाकालापडा जिला केन्द्रपाडा उडीसा।अरूण मिश्रा पिता तुलसी मिश्रा उम्र 23 साल निवासी टढारीकला सुम्रिम टेस्टमार्ट कालोनी थाना कंगलवाल जिला लुधियाना पंजाब।


कार्यवाही में निरीक्षक दीपक पासवान थाना प्रभारी गंज, सउनि. शंकर साहू, आर. महेश महानंद, आर. सुखचंद नेताम, प्र. आर. राजेश निषाद,आर. जितेश मांझी, सौरभ यादव, वीरेंद्र साहू एवं आर. दिनेश वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Leave Your Comment

Click to reload image