खेल
हेली मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट की ऐतिहासिक साझेदारी, मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को हराया
हरमनप्रीत ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन में कहा, परिणाम से बहुत खुश हूं। पहले ओवर में विकेट लेना हमेशा एक प्लस पॉइंट होता है। नैट ने आज सब कुछ सही किया। हमारे मीडियम प्रेसर ने जिस तरह से गेंदबाजी की, उससे खुश हूं। साथ ही संस्कृति ने जिस तरह से गेंदबाजी की, वह देखने लायक थी। यह खेल का हिस्सा है। आपको बस बार-बार सही चीजें करने की जरूरत है।
IND vs NZ: भारतीय खेमे में मची खलबली, इन फॉर्म क्रिकेटर हुआ बीमार; ऋषभ पंत की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट
दुबई। भारतीय क्रिकेट टीम का दुबई में अब तक का सफर शानदार रहा है। शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है। मेजबान पाकिस्तान को रविवार को रौंदने के बाद भारतीय टीम को ग्रुप की दूसरी सेमीफाइनलिस्ट न्यूजीलैंड के विरुद्ध अगले मुकाबले से पहले एक सप्ताह का ब्रेक मिला था।
दो दिन विश्राम करने के बाद बुधवार को भारतीय टीम मैदान पर अभ्यास के लिए उतरी। पिता के निधन के कारण चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने से पहले दक्षिण अफ्रीका चले गए गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल टीम के साथ जुड़ गए हैं। साथ ही वायरल फीवर से पीड़ित विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी टीम के साथ अभ्यास सत्र में शामिल हुए।
गिल की तबीयत खराब
हालांकि, टीम के स्टार युवा ओपनर शुभमन गिल टीम के साथ नहीं थे। सूत्रों के मुताबिक उनकी तबीयत ठीक नहीं है। हालांकि ये नहीं पता चल सका है कि उन्हें क्या हुआ है। आशा है कि वह तीसरे मैच से पहले ठीक हो जाएंगे। अगर वह ठीक नहीं होते तो राहुल ओपनिंग कर सकते हैं और पंत राहुल की जगह खेल सकते हैं इसीलिए पंत को बहुत ज्यादा बल्लेबाजी का अभ्यास कराया गया।
रोहित की फिटनेस संदेह के घेरे में
कप्तान रोहित शर्मा को भी पाकिस्तान के विरुद्ध मैच में परेशानी हुई थी। उन्हें मैच के बीच से बाहर जाना पड़ा था। वह बुधवार को टीम के साथ तो आए लेकिन बल्लेबाजी अभ्यास नहीं किया। ऐसे में अभी उनकी फिटनेस पर भी सवाल है।
मोर्केल की वापसी
चैंपियंस ट्रॉफी के शुरुआती दो मैच में टीम के साथ नहीं रहे मोर्केल ने भारतीय गेंदबाजों पर विशेष ध्यान दिया। पहले मैच में बांग्लादेश के विरुद्ध पांच विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी दूसरे मैच में पाकिस्तान के विरुद्ध असहज दिखे थे। मैच में उन्हें कोई सफलता भी नहीं मिली थी, ऐसे में गेंदबाजी कोच की वापसी से टीम को बहुत राहत मिली होगी।
पंत भी लौटे
भारतीय स्टार ओपनर शुभमन गिल इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही मुकाबले में शतक जड़ने वाले गिल ने विगत पांच वनडे मुकाबले में उन्होंने 81.2 के औसत से 406 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के विरुद्ध वह लगातार पांचवीं बार 50+ स्कोर बनाने वाले थे, परंतु अबरार अहमद की अद्भुत गेंद पर वह आउट हो गए थे। उनका बीमार होना भारतीय टीम के लिए झटका है।
वहीं, वायरल फीवर से पीड़ित भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज एक बार फिर मैदान पर दिखे। पंत ने अब तक चैंपियंस ट्रॉफी में कोई मैच नहीं खेला है, शुरुआती दोनों मैच में भारतीय टीम के लिए विकेटकीपिंग केएल राहुल ने की है। ऐसे में न्यूजीलैंड के विरुद्ध मुकाबले में पंत को मौका मिल सकता है। उनसे बहुत ज्यादा बल्लेबाजी कराई गई।
यही नहीं विराट कोहली ने भी बाकी बल्लेबाजों से ज्यादा बल्लेबाजी का अभ्यास किया।
सुंदर, अर्शदीप, वरुण ने बहाया पसीना
भारतीय टीम बुधवार को दो दिनों के विश्राम के बाद मैदान पर अभ्यास के लिए उतरी। हालांकि, टीम के आने से पूर्व ही वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती मैदान पर पहुंच गए थे।
20 मिनट पहले पहुंचे तीनों गेंदबाज शुरुआती दोनों मुकाबलों में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान के विरुद्ध असहज दिखे शमी की जगह अर्शदीप न्यूजीलैंड के विरुद्ध यह मुकाबला खेल सकते हैं। कुलदीप यादव अगर कीवियों के विरुद्ध नहीं खेलते हैं तो वरुण को उनकी जगह मौका मिल सकता है।
Virat Kohli के साथ इस युवा भारतीय खिलाड़ी की तुलना करना कितना सही? पूर्व भारतीय क्रिकेटर बोले- अभी तो समय...
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने कहा कि विराट कोहली से शुभमन गिल की तुलना करना अभी जल्दबाजी होगी। गिल इस समय चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और भारतीय टीम के अगले स्टार खिलाड़ी बन सकते हैं। हालांकि, विराट जैसे महान खिलाड़ी का स्तर हासिल करने में उन्हें अभी समय लगेगा।
जाफर ने कहा कि जायसवाल भी शानदार फॉर्म में हैं, लेकिन चूंकि उन्होंने अब तक आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट में भाग नहीं लिया है, इसलिए उन्हें खुद को बड़े मंच पर साबित करने का मौका नहीं मिला है। हालांकि, उनकी प्रतिभा पर कोई संदेह नहीं है।
वसीम जाफर (फोटो क्रेडिट - ध्रूव कुमार)
विराट-रोहित का घरेलू क्रिकेट खेलना शानदार
हाल ही में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य चयनकर्ता संजय पाटिल ने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के बड़े खिलाड़ियों के घरेलू क्रिकेट में खेलने से टीम का संतुलन बिगड़ जाता है। उनका मानना था कि केवल एक या दो मैच खेलने से कोई बड़ी उपलब्धि नहीं मिलती।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए वसीम जाफर ने कहा कि यह पाटिल का व्यक्तिगत विचार हो सकता है, लेकिन बड़े खिलाड़ियों की घरेलू क्रिकेट में भागीदारी से युवा क्रिकेटरों को काफी कुछ सीखने का अवसर मिलता है।
उन्होंने कहा अगर कोई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी एक मैच खेलता है तो इसका मतलब यह नहीं कि वह शतक ही लगाएगा या पांच विकेट लेगा, लेकिन उसकी उपस्थिति से बाकी खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलती है।
टीम को होता है फायदा
वसीम जाफर ने विराट कोहली की घरेलू क्रिकेट में वापसी को लेकर कहा कि दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) को इससे फायदा हुआ है। रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान 15,000 से अधिक दर्शक कोहली को देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे।
हालांकि, कोहली और रोहित शर्मा इस मैच में ज्यादा रन नहीं बना सके, लेकिन उनके पास बड़े मैचों का अनुभव है, जो टीम के लिए हमेशा फायदेमंद होता है।
बीसीसीआई का शानदार कदम
आईपीएल 2025 के ठीक बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इसको ध्यान में रखते हुए बीसीसीआइ ने आइपीएल के दौरान ही अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को लाल गेंद से अभ्यास कराने की योजना बनाई है।
इस पहल पर वसीम जाफर ने कहा, बीसीसीआई का यह फैसला बहुत अच्छा है। टी20 जैसे तेज़ प्रारूप के बीच अगर खिलाड़ी लाल गेंद से अभ्यास करते हैं, तो उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए तैयार रहने में मदद मिलेगी।
5 दिग्गज जो Champions Trophy 2025 खत्म होते ही ले सकते हैं रिटायरमेंट, रोहित-कोहली देंगे सरप्राइज?
नई दिल्ली। मिनी वर्ल्ड कप कहे जाने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के 8 मैच खेले जा चुके है। इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान के पास है, लेकिन सुरक्षा कारणों की वजह से भारत अपने मैच दुबई में खेल रहा है। भारतीय टीम और न्यूजीलैंड की टीम ने अब तक चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में जगह बना ली हैं, जबकि पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।
इस टूर्नामेंट में अभी साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया पर भी हर किसी की नजरें है। कुछ खिलाड़ियों ने फॉर्म में वापसी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है, तो कुछ बड़े क्रिकेटर्स का बल्ला खास नहीं चल रहा। ऐसे में कुछ क्रिकेटर शायद टूर्नामेंट के बाद संन्यास भी ले सकते हैं, चलिए हम बताते है 5 ऐसे प्लेयर्स के नाम।
Champions Trophy 2025 के खत्म होते ही संन्यास ले सकते हैं ये दिग्गज
1. जो रूट- इंग्लैंड
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इंग्लैंड की टीम के स्टार बल्लेबाज जो रूट शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड के पहले मैच में जो रूट ने 68 रन बनाए। दूसरे मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ उनके बल्ले से 120 रन निकले।
लेकिन जो रूट की बढ़ती उम्र को लेकर ये कयास लगाया जा रहा है कि वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खत्म होते ही संन्यास का एलान कर सकते हैं। हालांकि, कुछ समय पहले उनके संन्यास को लेकर चर्चा चरम पर थी, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया था कि उन्होंने संन्यास को लेकर कुछ नहीं कहा।
2. मुश्फिकुर रहीम- बांग्लादेश
37 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम का चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अभी तक खेले गए दो मैचों में खराब प्रदर्शन रहा। भारत के खिलाफ मैच में वह अपना खाता तक नहीं खोल पाए और न्यूजीलैंड के खिलाफ वह महज 2 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौटे। ऐसे में उनकी खराब फॉर्म को देखते हुए ये कयास लगाया जा रहा है कि वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद संन्यास का एलान कर सकते हैं।
3. ग्लेन मैक्सवेल- ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने इंग्लैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैच में बल्ले से नाबाद 32 रन की पारी खेली। वहीं, गेंद से एक विकेट भी लिया। ग्लेन मैक्सवेल की बढ़ती उम्र को देखते हुए ये कयास लगाए जा रहे है कि वह संन्यास का एलान कर सकते हैं।
4. फखर जमां- पाकिस्तान
पाकिस्तान टीम के स्टार ओपनर फखर जमां चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ओपनिंग मैच में चोटिल हो गए थे। इसके बाद वह टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए। टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद फखर ने पोस्ट शेयर की। उनकी पोस्ट से ये माना जा रहा है कि वह संन्यास का जल्द एलान कर सकते हैं। फखर ने एक्स पर लिखा कि सबसे बड़े मंच पर पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना इस देश के हर क्रिकेटर के लिए किसी सपने की तरह है और ये सम्मान की बात है।
मैं इस बात पर गर्व महसूस करता हूं कि मुझे कई बार पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य मिला। बदकिस्मती से मैं अब आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गया हूं, लेकिन निश्चित तौर से अल्लाह के लिए मैं बहुत आभारी हूं। मैं अब घर बैठकर हरे रंग के कपड़े पहनकर अपनी टीम को सपोर्ट करूंगा। ये तो सिर्फ शुरुआत है, वापसी इस झटके से ज्यादा मजबूत होगी।
भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के चैंपियंस ट्रॉफी के बाद संन्यास लेने की उम्मीदें कम हैं। ये माना जा रहा है कि दोनों ही बल्लेबाज 2027 वनडे विश्व कप खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
इंग्लैंड का बोरिया-बिस्तर पैक, क्या Afghanistan सेमीफाइनल में करेगा एंट्री? समझिए क्या है समीकरण
नई दिल्ली। अफगानिस्तान की टीम ने इंग्लैंड को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के 8वें मैच में 8 रन से हराया। इस मैच में मिली हार के बाद इंग्लैंड की टीम चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गई। गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए मैच में अफगानिस्तान की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 325/7 रन बनाए।
इब्राहिम जादरान के बल्ले से 177 रन निकले, जबकि इंग्लैंड की टीम 317 रन पर सिमट गई। इस मैच में अफगानिस्तान की टीम ने जीत हासिल कर चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल का समीकरण बदल दिया।
अब ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान ग्रुप ए में दो सेमीफाइनल स्थानों की दौड़ में रह गए। वहीं, जीत के साथ ही अफगानिस्तान अब 0.160 के नेट रन रेट के साथ अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर है।
Afghanistan की जीत से बदल गया Champions Trophy Semi Final का समीकरण
दरअसल, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप-बी के शीर्ष दो स्थानों पर हैं, जिनके नाम तीन-तीन अंक हैं। अफगानिस्तान का अब अगला मैच शुक्रवार यानी 28 फरवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। इंग्लैंड के खिलाफ उनकी जीत ने ग्रुप ए में सभी तीन टीमों को कांटे की टक्कर में छोड़ दिया है क्योंकि वे अपने अगले मैच में नॉकआउट मैच खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
ICC Champions Trophy Semi Final के लिए क्वालीफाई कर सकती है अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया
अफगानिस्तान को लगातार दूसरी बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया भी अफगानिस्तान पर जीत के साथ सीधे क्वालीफाई कर लेगा और सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका भी क्वालीफाई कर लेगी।
हालांकि, अगर ऑस्ट्रेलिया अपना आखिरी गेम हार जाता है, तो उन्हें 1 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के आखिरी मैच के नतीजे पर निर्भर रहना होगा। वहीं, अगर दक्षिण अफ्रीका भी इंग्लैंड के खिलाफ हार जाता है, तो उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि सेमीफाइनल में आगे बढ़ने के लिए उनके पास ऑस्ट्रेलिया से बेहतर नेट रन रेट हो। दक्षिण अफ्रीका का नेट रन रेट फिलहाल +2.140 है, जबकि ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट +0.475 है।
ग्रुप-ए के टेबल टॉप पर भारत-न्यूजीलैंड की टीमें
भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप-ए की टेबल पर टॉप पर है। दोनों टीमों के बीच 2 मार्च को मुकाबला खेला जाना है, जिससे ये तय होगा कि टीम इंडिया अपने ग्रुप-ए में टॉप पर रहेगा या दूसरे नंबर पर। ग्रुप-ए से शीर्ष पर रहने वाली टीम का सेमीफाइनल में ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से सामना होगा, जबकि ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम ग्रुप-बी की शीर्ष स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी।
ग्रुप-ए का मैच आज पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच है, लेकिन यह मैच दोनों टीमों के लीग स्टेज का आखिरी है, क्योंकि दोनों टीमें पहले ही बाहर हो चुकी हैं।
WPL 2025: DC की ऑलराउंडर जेस जोनासन ने दिखाया हरफनमौला खेल, टीम ने GG पर दर्ज की 6 विकेट से आसान जीत
नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग 2025 का 10वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स की महिला टीमों के बीच खेला गया। बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने गुजरात के खिलाफ 6 विकेट से हराया।
पहले तो दिल्ली कैपिटल्स ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स को सिर्फ 127 रनों पर रोका। इसके बाद इस टारगेट को शेफाली वर्मा (44 रन, 27 गेंद) और जेस जोनासन (61* रन, 32 गेंद) की शानदार बल्लेबाजी के चलते 4 विकेट खोकर और 4.5 ओवर रहते आसानी से हासिल कर लिया।
दिल्ली की घातक गेंदबाजी
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स डीसी की शानदार गेंदबाजी के खिलाफ 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 127 रन ही बना पाई। टीम के लिए भारती फूलमाली ने सर्वाधिक नाबाद 40 रनों की पारी की खेली। डिएंड्रा डॉटिन ने 26 रनों की पारी खेली।
दो ओवर में गिरे चार विकेट
दूसरी ओर, डीसी की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट हासिल किए। अनुभवी गेंदबाज शिखा पांडे, मारिजान काप और युवा एनाबेल सदरलैंड को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा तितास साधू और जेस जोनासन को 1-1 सफलता हासिल हुई।
शेफाली और जोनासन की उम्दा बल्लेबाजी
इसके बाद, जब दिल्ली कैपिटल्स गुजरात जायंट्स से मिले 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 15.1 ओवर में चार विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।
डीसी के लिए ऑलराउंडर जेस जोनासन ने 32 गेंद में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 61 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। शेफाली ने 44 रनों का योगदान दिया। वहीं, गुजरात की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो काश्वी गौतम को 2 और एश्ली गार्डनर और तनुजा कंवर को 1-1 विकेट मिला।
IND vs NZ: तीसरा अटैक करेगी भारतीय टीम, न्यूजीलैंड के विरुद्ध मुकाबले के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी 'रोहित ब्रिगेड'
दुबई। न्यूजीलैंड से पाकिस्तान की हार के साथ ही रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। चार मार्च को दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाले सेमीफाइनल से पहले अब भारत को रविवार को अंतिम ग्रुप मैच में न्यूजीलैंड की टीम से भिड़ना है।
ग्रुप ए से भारत के अलावा न्यूजीलैंड भी अंतिम चार में पहुंच चुका है। हालांकि दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला 'डेड रबर' की तरह होगा, लेकिन भारतीय टीम कोई कसर नहीं छोड़ेगी। भारतीय टीम लगातार तीसरी जीत के साथ ग्रुप में शीर्ष स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेगी और ऐसे में अंतिम एकादश में बदलाव की गुंजाइश कम ही है।
टीम में बदलाव की उम्मीद कम
रोहित शर्मा इस मुकाबले में भी वही टीम उतारेंगे, जो पिछले दो मैच खेली थी। चूंकि पाकिस्तान के विरुद्ध मुकाबले के बाद टीम के पास एक सप्ताह का समय है और ऐसे में खिलाड़ियों को रिकवर होने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। कप्तान रोहित शर्मा को बेंच स्ट्रेंथ आजमाने और दो मैच खेल चुके खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड के विरुद्ध आराम देने की कोई जरूरत नहीं है।
शमी के लिए जोखिम नहीं उठाएगा टीम प्रबंधन
पाकिस्तान के विरुद्ध मोहम्मद शमी शुरुआत में असहज नजर आए थे और पहले ही ओवर में लय पाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। मैच के बीच में ही उन्हें फिजियो बुलाना पड़ा था और थोड़ी देर बाद ही वह मैदान से बाहर चले गए थे। हालांकि इस मैच में शमी लौटे और आठ ओवर गेंदबाजी की।
जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में शमी भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की प्रमुख कड़ी हैं और ऐसे में न्यूजीलैंड के विरुद्ध टीम प्रबंधन उन्हें बाहर करने का जोखिम नहीं लेगा। क्योंकि मैच में अभी चार दिन का समय है, ऐसे में टीम प्रबंधन शमी पर विशेष रूप से ध्यान दे रहा है।
बल्लेबाजों की शानदार फॉर्म
वहीं भारतीय टीम की बल्लेबाजी क्रम संतुलित है। रोहित और शुभमन पारी की शुरुआत करेंगे। श्रेयस नंबर तीन और कोहली नंबर चार पर उतरेंगे। अक्षर पटेल नंबर पांच पर बल्लेबाजी कर सकते हैं ताकि शीर्षक्रम बाएं हाथ का बल्लेबाज बना रहे। वहीं विकेटकीपर के रूप में केएल राहुल अपनी जगह बरकरार रखेंगे।
अक्षर के साथ हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा बतौर ऑलराउंडर टीम का हिस्सा बना रहेंगे। तीनों का प्रदर्शन देखते हुए, फिलहाल बेंच स्ट्रेंथ में से किसी खिलाड़ी की जगह बनती नहीं दिख रही है।
इंग्लैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ प्लेइंग 11 का किया एलान, एक बड़ा बदलाव किया
नई दिल्ली। इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच बुधवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भिड़ंत होगी। यह चैंपियंस ट्रॉफी का आठवां मैच होगा, जिसमें दोनों ही टीमों की स्थिति करो या मरो की है क्योंकि दोनों टीमों को अपने पहले मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
इंग्लैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी है, जिसमें एक बड़ा बदलाव किया है। चोटिल ब्रायडन कार्स की जगह जैमी ओवर्टन को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। ब्रायडन कार्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एलेक्स कैरी का अहम विकेट लिया था।
कार्स की जगह ओवर्टन
हालांकि, ब्रायडन कार्स के लिए यह मैच अच्छा नहीं बीता था क्योंकि उन्होंने सात ओवर में 69 रन खर्च किए थे। इसके बाद कार्स को पैर की उंगली में चोट लगी और वह चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए। रेहान अहमद को कार्स के रिप्लेसमेंट के रूप में इंग्लैंड स्क्वाड में शामिल किया गया, लेकिन प्लेइंग 11 में नहीं चुना गया।
जैमी ओवर्टन प्लेइंग 11 में ब्रायडन कार्स की जगह लेंगे, जिन्होंने तीन वनडे में तीन विकेट चटकाए हैं। 30 साल के तेज गेंदबाज ने 45 लिस्ट ए मैचों में 60 विकेट चटकाए हैं।
बल्लेबाजों पर फिर टिकी आस
बहरहाल, इंग्लैंड को एक बार फिर अपने बल्लेबाजों से धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ विशाल स्कोर बनाया था। बेन डकेट अपनी शानदार लय को जारी रखना चाहेंगे। जो रूट ने डकेट के साथ शतकीय साझेदारी की थी। हैरी ब्रूक, कप्तान जोस बटलर और लियाम लिविंगस्टन दमदार प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।
इंग्लैंड की प्लेइंग 11
फिल सॉल्ट, बेन डकेट, जैमी स्मिथ, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टन, जैमी ओवर्टन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और मार्क वुड।
'Pakistan Cricket का सत्यानाश...', जेल में कैद पूर्व कप्तान Imran Khan का फूटा गुस्सा; रिजवान 'ब्रिगेड' की लगाई क्लास
नई दिल्ली। जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद बयान दिया। मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी में वह अपने देश की क्रिकेट टीम के प्रदर्शन से नाराज हैं।
कराची में न्यूजीलैंड और दुबई में भारत से मिली बड़ी हार के बाद मेजबान पाकिस्तान आठ टीमों की चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। ऐसे में पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इमरान खान ने अपनी बहन अलीमा से बातचीत में भारत के खिलाफ मैच हारने पर दुख जाहिर किया।
Imran Khan ने जेल से ही पाकिस्तान टीम को लगाई लताड़
दरअसल, अलीमा ने अडेलिया जेल रावलविंडी के बाहर बताया कि 1992 में विश्व कप का खिताब जीतने वाली पाकिस्तान टीम की कप्तानी करने वाले इमरान (Imran Khan on Pakistan Performanceने पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी की क्रिकेट संबंधी साख पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पीटीआई (पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ) के संस्थापक ने भारत के खिलाफ मिली हार दुख जाहिर किया।
उन्होंने बताया कि इमरान ने कहा कि जब अपने पसंदीदा लोगों को निर्णय लेने का हक दिया जाएगा तो क्रिकेट का अंत में सत्यानाश हो जाएगा। अलीमा ने बताया कि क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान ने भारत और पाकिस्तान के बीच मैच भी देखा था।
पूर्व पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी ने इशारों-इशारों में पाकिस्तान क्रिकेट के खराब प्रदर्शन के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जिम्मेदार ठहराया है। एक्स पर एक पोस्ट में, सेठी, जिनका पीसीबी में आखिरी कार्यकाल दिसंबर 2022 से जून 2023 तक था, उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय टीम के प्रदर्शन पर देश का गुस्सा जायज है। चैंपियंस ट्रॉफी का मेजबान पाकिस्तान लगातार हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।
उन्होंने कहा,
''क्रिकेट जगत का कहना है कि पाकिस्तान बेहद निचले स्तर पर पहुंच गया है। एक क्रिकेट टीम जो कभी टी20 (2018) और टेस्ट (2016) और वनडे (1990 और 1996) में नंबर 1 थी, जिसने 1992 में विश्व कप और 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती, आज उसकी तुलना जिम्बाब्वे के साथ कैसे की जाती है?"
सेठी के अनुसार, ये बदलाव 2019 में शुरू हुआ जब एक नए पीएम(उस समय इमरान खान प्रधानमंत्री थे और एहसान मणि को पीसीबी अध्यक्ष के रूप में लाए थे) के तहत एक नए प्रबंधन ने घरेलू क्रिकेट संरचना को बदल दिया, जिसने दशकों तक पाकिस्तान की काफी अच्छी सेवा की थी और इसकी जगह एक अनुपयुक्त ऑस्ट्रेलियाई हाइब्रिड मॉडल को ले लिया।
IND vs PAK: इन तीन वजहों से हारा पाकिस्तान, मेजबान होकर भी होना पड़ा भारत के हाथों शर्मसार
नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के खिलाफ मिली हार की वजह से पाकिस्तान का सफर लगभग खत्म हो गया है। उसे लगातार दो मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। मेजबान टीम सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है। भारत के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उसे 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम भारत के खिलाफ दुबई में खेले गए अपने दूसरे मैच में 3 बड़ी गलतियां की, जिससे उसे हार झेलने पर मजबूर होना पड़ा। मेजबानों का ये हश्र होगा, शायद ही किसी ने सोचा हो। इस हार से पाकिस्तान की आलोचना हो रही है। ऐसे में बात करेंगे पाकिस्तानी टीम की हार के 3 प्रमुख कारण के बारे में।
1. खराब बल्लेबाजी
अच्छी शुरुआत मिलने के बाद भी पाकिस्तान की बल्लेबाजी मिडिल ऑर्डर में लड़खड़ा गई। पिच बीच के ओवरों में धीमी होती गई, जिसके बाद भारतीय गेंदबाज पाकिस्तानी बैटर्स पर हावी हो गए। कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए। कुलदीप ने एक ही ओवर में पाकिस्तान के लगातार 2 विकेट ले लिए। भारत की ओर से कुलदीप, अक्षर और हार्दिक पांड्या ने शानदार गेंदबाजी की।
2. छोड़े आसान से कैच
पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खराब फील्डिंग की। पाक फील्डरों ने भारतीय बल्लेबाजों के कई कैच उन्होंने टपकाए। इसमें शुभमन गिल को खुशदिल शाह ने जीवनदान दिया। खुशदिल ने 11वें ओवर की चौथी गेंद पर गिल का कैच टपका दिया। श्रेयस अय्यर का कैच 30वें ओवर में सऊद शकील ने छोड़ा। पाकिस्तान की हार में खराब फील्डिंग एक वजह रही।
3. पांच गेंदबाजों वाली रणनीति
पाकिस्तान भारत के खिलाफ पांच गेंदबाजों की रणनीति के साथ उतरा था। वहीं, इसके उलट भारत ने ऑलराउंडर को टीम में शामिल किया। हार्दिक, जडेजा और अक्षर पटेल ने गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन किया। पाकिस्तान के प्रमुख गेंदबाजों ने खूब रन लुटाए। शाहीन अफरीदी ने 8 ओवर में 74 रन खर्च किए। हारिस रऊफ ने 52 रन दिए।
ZIM vs IRE: रोमांच की हदें पार, लो स्कोरिंग मैच में जिम्बाब्वे ने आयरलैंड को रौंदा; ये खिलाड़ी बना जीत का हीरो
नई दिल्ली। टोनी मुनयोंगा (43*) की उम्दा पारी की बदौलत जिम्बाब्वे ने रविवार को आयरलैंड को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 4 गेंदें शेष रहते तीन विकेट से मात दी। इसके साथ ही जिम्बाब्वे ने तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बनाई। दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा।
बता दें कि हरारे में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में लो स्कोरिंग मैच काफी रोमांचक रहा। आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 137 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे ने 19.2 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। मुनयोंगा को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
यंग ने टॉप ऑर्डर को दहलाया
आयरलैंड ने मार्क एडेर के रिप्लेसमेंट के रूप में क्रैग यंग को शामिल किया, जिन्होंने अपनी गति से जिम्बाब्वे के टॉप ऑर्डर को दहला दिया। यंग ने जिम्बाब्वे की शुरुआत बिगाड़ते हुए 14 रन के स्कोर पर तीन विकेट झटक दिए। उन्होंने ब्रायन बेनेट (8), तदीवनाशे मरुमनी (1) और वेस्ली मधीवीरे (1) को अना शिकार बनाया।
फिर कप्तान सिकंदर रजा (22) और रेयाल बर्ल (27) ने पारी संभालने का प्रयास किया और टीम को 50 रन के पार पहुंचाया। मगर स्कोर 64 तक पहुंचा तब तक दोनों बल्लेबाज डगआउट लौट गए। ऐसी नाजुक स्थिति में टोनी मुनयोंगा (43) ने जिम्मेदारी संभाली और तशिंगा मुसेकिवा (15) के साथ छठे विकेट के लिए 33 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की।
मैच विनर रहे मुनयोंगा
फिर उन्होंने वेलिंगटन मसाकाद्जा (6) के साथ टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। मुनयोंगा ने रिचर्ड एनगरावा (12*) के साथ जिम्बाब्वे को रोमांचक मुकाबले में चार गेंदें शेष रहते जीत दिलाई। मुनयोंगा ने 30 गेंदों में पांच चौके की मदद से नाबाद 43 रन बनाए। आयरलैंड की तरफ से क्रैग यंग ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए। जोश लिटिल, बेन व्हाइट और हैरी टेक्टर को एक-एक विकेट मिला।
जिम्बाब्वे का सही फैसला
याद दिला दें कि जिम्बाब्वे के कप्तान ने टॉस जीतकर आयरलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। आयरिश टीम की शुरुआत खराब रही क्योंकि कप्तान पॉल स्टर्लिंग (1) जल्द ही डगआउट लौटे। एनगरावा ने स्टर्लिंग को विकेटकीपर मरुमनी के हाथों कैच आउट कराया।
इसके बाद लोर्कन टकर (46), हैरी टेक्टर (28) और कर्टिस कैंफर (26) ने उपयोगी पारियां खेलकर आयरलैंड को 100 रन के पार पहुंचाया।
मेजबान की दमदार वापसी
आयरलैंड की टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही थी। मगर ट्रेवर गवांडु ने मेहमान टीम के मिडिल ऑर्डर को क्रीज पर जमने नहीं दिया और जिम्बाब्वे की दमदार वापसी कराई। गवांडु ने लोर्कन टकर, नील रोक (8) और जॉर्ज डॉकरेल (9) को अपना शिकार बनाया। सिकंदर रजा ने टेक्टर और कैंफर के महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।
इसके बाद आयरलैंड की पारी का पतन शुरू हो गया। गारेथ डेलानी (2), ग्राहम ह्यूम (5), क्रैग यंग (7*) कुछ खास नहीं कर सके। जिम्बाब्वे की तरफ से ट्रेवर गवांडु सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने तीन विकेट चटकाए। सिकंदर रजा और रिचर्ड एनगरावा को दो-दो विकेट मिले। ब्लेसिंग मुजरबानी के खाते में एक सफलता आई।
'सब दिमाग से पैदल हैं...', भारत से मिली करारी हार के बाद Shoaib Akhtar का फूटा गुस्सा, पाकिस्तानी प्लेयर्स की लगा दी वाट
नई दिल्ली। पाकिस्तान टीम के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद पाकिस्तानी प्लेयर्स को खूब लताड़ लगाई। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पांचवें मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 6 विकेट से रौंदा।
इस मैच के बाद शोएब अख्तर निराश नजर आए। मैच के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें पता था कि मैनेजमैंट ने जो चयन का फैसला किया और मौजूदा पाकिस्तानी टीम में जो गुणवत्ता की कमी है, उसे देखकर उन्हें पहले से ही लग रहा था कि कुछ ऐसा होने वाला है।
Ind vs Pak: Shoaib Akhtar ने रिजवान की सैना की जमकर लगाई क्लास
दरअसल, अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए शोएब अख्तर ने पाकिस्तानी प्लेयर्स की लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि लोग कह रहे हैं कि मैं बहुत निराश हूं। मैं बिल्कुल भी निराश नहीं हूं। इसका कारण यह है कि मुझे पहले से ही पता था कि यह होने वाला है। दुनिया छह गेंदबाजों के साथ खेल रही है और आप पांच का भी प्रबंधन नहीं कर सकते। आप हरफनमौला खिलाड़ियों के साथ जाते हैं, मुझे नहीं पता कि आप क्या सोच रहे हैं।
अख्तर ने आगे ये भी कहा,
"सिर्फ यहां दिमाग की कमी नजर आ रही है, फिर वह मैनेजमेंट में ही क्यों न हो। मैं सचमुच निराश हूं। अब, हम खिलाड़ियों से क्या कहेंगे? जैसा मैनेजमेंट है, खिलाड़ी भी वैसे ही हैं। उन्हें पता ही नहीं है कि क्या करने की जरूरत है। किसी चीज को लेकर इरादा एक बात है, लेकिन उनके पास तो स्किल्स ही नहीं। वे रोहित, विराट या शुबमन की तरह शानदार शॉट खेलेंगे, गेंद को हवा में मारेंगे। वास्तव में निराश। मुझे लगता है कि न तो खिलाड़ियों को कुछ पता है और न ही टीम मैनेजमेंट को। वे वहां खेलने के लिए चले गए, उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि क्या करने की जरूरत है।"
IND Vs PAK मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से रौंदा
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर भारतीय टीम ने 45 गेंद बाकी रहते हुए पाकिस्तान को 6 विकेट से धूल चटाई। लगातार दूसरी हार के साथ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान की टीम ग्रुप-ए में आखिरी स्थान पर पहुंच गई है। अब पाकिस्तान की टीम के चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह बेहद कठिन हो गई है।
इस मैच की बात करें तो पाकिस्तान की टीम पहले बैटिंग करते हुए 49.4 ओवर में 241 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में भारत ने विराट कोहली (100*) के दम पर 42.3 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।
Team India की पाकिस्तान पर जीत का जश्न, जम्मू-कश्मीर से लेकर नागपुर तक; लोगों ने आधी रात मनाई दीवाली; देखिए PHOTOS
नई दिल्ली। सड़कों पर जलाई पटाखे, एक दूसरे को गले लगाया और मिठाई बांटी... ये नजारा भारत के अलग-अलग राज्य में बीती रात यानी 23 फरवरी को देखने को मिला। ये जश्न और खुशी का माहौल उस वक्त हुआ, जब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 6 विकेट से धूल चटाई।
सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें सामने आई है, जिसमें भारत (India vs Pakistan Champions Trophy 2025) की जीत का जश्न मनाते हुए फैंस को देखा जा रहा है। जम्मू-कश्मीर से लेकर नागपुर तक, लोगों ने प्रमुथ चौराहों पर आतिशबाजी की और भारत माता की जय के नारे लगाकर जश्न मनाया।
Team India Victory: भारत की पाकिस्तान पर जीत का जश्न, देखिए Photos
ये तस्वीर हैं पंजाब के अमृतसर की (Punjab Fans India's Victory Celebrartion), जहां एक सड़क पर लोग पाकिस्तान और भारत के बीच ICC चैंपियंस ट्रॉफी के (ODI) क्रिकेट मैच में भारत की जीत का जश्न मनाते हुए फुलझड़ियां लहरा रहे हैं।
महाराष्ट्र (Maharashtra Fan's Celebration India's Victory) में भारतीय पुरुष टीम द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ 'आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025' के एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच जीतने के बाद लोग जश्न मनाते हुए नजर आए। लोग भारत माता की जय के नारे लगाते हुए दिखें।
.jpg)
पाकिस्तान के खिलाफ मिली धांसू जीत के बाद पटना (Patna Fan's Celebrates India's Victory) में लोगों ने बुलडोजर के ऊपर बैठकर हाथ में एक ट्रॉफी और भारत का झंडा लहराया।
.jpg)
बीती रात जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir Youth Celebrates India's Victory) की सड़कों पर फैंस ने पटाखे फोड़े और भारत की जीत के जश्न में दीवाली मनाई। इस दौरान पूरा इलाका हिंदोस्तान जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।
.jpg)
रांची (Ranchi Fan's Celebration after India's Victory) से तस्वीरें सामने आ रही है, जहां भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद सड़कों पर फैंस ढोल लेकर नचाने लगे।
नागपुर (Nagpur Fans after India Win)में फैंस ने एक-दूसरे को जलेबी खिलाई और पाकिस्तान पर भारत की जीत का जश्न मनाया।
.jpg)
नई दिल्ली (New Delhi Fans after India's Victory over Pakistan) में फैंस ने सड़कों पर फटाखे फोड़े और हाथ में तिरंगा लिए भारत की जीत का जश्न मनाया। लोगों ने कहा कि यह जीत भारतीय टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे देश के लोगों को गर्व होगा।
पाकिस्तान के सामने दिखा 'विराट स्वरूप', लगातार दो मैच जीतकर सेमीफाइनल के नजदीक पहुंची भारतीय टीम
दुबई। जब-जब मुद्दे बड़े होते हैं, पाकिस्तान के विरुद्ध विराट कोहली खड़े होते हैं। पाकिस्तान के विरुद्ध 17 वनडे में चार शतक और दो अर्धशतक लगाने वाले विराट ने रविवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सबसे बड़े मुकाबले में अपना विराट स्वरूप दिखाया।
चाहे 2012 में मीरपुर में एशिया कप में 183 रनों की पारी हो या 2015 विश्व कप में एडिलेड में पहले बल्लेबाजी करते हुए 107 रन का स्कोर या बर्मिंघम में 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में नाबाद 81 रन बनाकर अपनी टीम को जिताना हो।
Virat Kohli ने खेली नाबाद शतकीय पारी, Team India को पाकिस्तान पर मिली धांसू जीत
पाकिस्तान के विरुद्ध इस बल्लेबाज का रिकॉर्ड हमेशा से अच्छा रहा। चाहे 2019 विश्व कप में 77 रन बनाना हो या 2023 एशिया कप में विपरीत परिस्थितियों में नाबाद 122 रन बनाकर पाकिस्तान के विरुद्ध बेहतरीन जीत दिलाना हो, विराट कभी नहीं डिगे।
2022 टी-20 विश्व कप में पड़ोसी देश की टीम के विरुद्ध नाबाद 82 रनों की पारी को कोई कैसे भूल सकता है। उसी तरह उन्होंने रविवार को दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के महामुकाबले में नाबाद 100 रन बनाकर भारत को छह विकेट से जीत ही नहीं दिलाई बल्कि सेमीफाइनल में भी टीम की जगह लगभग पक्की कर दी।
Champions Trophy 2025 में भारत ने लगातार जीते दो मैच
इस हार ने पाकिस्तान के नाकआउट में पहुंचने के सफर को लगभग समाप्त कर दिया है। पहले मैच में बांग्लादेश को छह विकेट से हराने वाली भारतीय टीम ने अपने ग्रुप के तीन में से दो मैच जीत लिए हैं। उसे तीसरा मैच दो मार्च को दुबई में न्यूजीलैंड से खेलना है।
भारत से पहले न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान को उसके घर में हरा चुकी है। ऐसे में इस ग्रुप से भारत और न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल में पहुंचने की सबसे ज्यादा उम्मीद है।
पाकिस्तान के खिलाफ खूब गरजता हैं कोहली का बल्ला
अब बात करते हैं विराट की, तो भारत के इस महान बल्लेबाज ने पाकिस्तान के विरुद्ध 17 वनडे खेले हैं जिसमें 59.84 के औसत से 778 रन बनाए हैं। वहीं उन्होंने इस टीम के विरुद्ध 11 टी-20 में 70.28 के औसत से 492 रन बनाए हैं। उन्होंने इस प्रारूप में पाकिस्तान के विरुद्ध पांच अर्धशतक लगाए हैं। वह जब भी पाकिस्तान के विरुद्ध खेलते हैं तब उन्हें कुछ अलग सी शक्तियां हासिल हो जाती हैं।
मेलबर्न में उन्होंने टी-20 विश्व कप में हारिस रऊफ पर दो छक्के मारकर हारे हुए मैच को जिता दिया था तो यहां पर इस मैच से पहले वह फॉर्म की तलाश में थे लेकिन मोहम्मद रिजवान की टीम के सामने आते ही उन्होंने ऐसी बल्लेबाजी की, जैसे उनके बल्ले में कोई समस्या ही नहीं थी। उन्होंने 2023 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के विरुद्ध इससे पहले इस प्रारूप में शतक लगाया था।
242 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 31 के कुल स्कोर पर ही रोहित का विकेट गंवा दिया था लेकिन इसके बाद विराट और गिल ने 69 रन की साझेदारी की। इसके बाद विराट ने श्रेयस के साथ 114 रनों की साझेदारी करके पाकिस्तान से मैच छीन लिया। उन्होंने चौके-छक्कों पर ध्यान कम दिया और आराम से एक-दो रन लेकर आगे बढ़ते रहे। उन्होंने वनडे में 51वां और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 82वां शतक लगाया।
India vs Pakistan: गेंदबाज रहे हावी
पाकिस्तानी कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सटीक प्रदर्शन के कारण मेजबान टीम सिर्फ 241 रन बना सकी। शकील ने 62 रन बनाए और तीसरे विकेट के लिए कप्तान मोहम्मद रिजवान (46) के साथ 104 रन जोड़े। इसके अलावा पाकिस्तानी टीम के लिए कोई बड़ी साझेदारी नहीं हुई।
बीच के ओवरों में पिच धीमी हो गई और भारतीय गेंदबाजों ने सही लाइन और लेंथ पकड़कर पाकिस्तान के लिए रन बनाना मुश्किल कर दिया। बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप ने नौ ओवर में 40 रन देकर तीन विकेट लिए।
पाकिस्तान के दोनों ओपनर्स सस्ते में लौटे पवेलियन
भारतीय गेंदबाजों ने इस कदर दबाव बना दिया था कि एक समय रिजवान और शकील 55 गेंदों तक कोई चौका नहीं लगा सके। बाबर आजम (23) और इमाम उल हक (10) के सस्ते में आउट होने के बाद दोनों को जोखिम लेने से भी बचना था।
बाबर ने शुरुआत अच्छी की थी और हर्षित राणा तथा हार्दिक पांड्या को अपने कुछ ट्रेडमार्क कवर ड्राइव भी लगाए लेकिन वह ज्यादा देर टिक नहीं सके। वह पांड्या की गेंद पर चौका लगाने के बाद अगली गेंद पर वह केएल राहुल को कैच दे बैठे।
इसके बाद इमाम ने तेजी से एक रन चुराने के प्रयास में विकेट गंवाया। वह रन लेने के लिए दौड़े लेकिन मिडआन पर खड़े अक्षर ने सीधे थ्रो पर गिल्लियां बिखेर दीं। गेंदबाजी के दौरान मोहम्मद शमी और रोहित को कुछ देर के लिए मैदान से जाना पड़ा। रोहित गर्मी में असहज महसूस कर रहे थे जबकि शमी को पिंडली में कुछ परेशानी थी। हालांकि दोनों मैदान पर वापस लौटे।
सबसे तेज 14000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बने विराट
विराट कोहली रविवार को वनडे क्रिकेट में सबसे तेजी से 14000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। वह अब वनडे में 14000 से अधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (18246) और श्रीलंका के कुमार संगकारा (14234) उनसे आगे हैं।
कोहली ने 287 पारियों में 14000 रन पूरे किए। विराट को इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए 15 रन की जरूरत थी। उन्होंने हारिस रऊफ को 13वें ओवर में कवर में चौका जड़कर रिकार्ड बनाया। उन्होंने सितंबर 2023 में पाकिस्तान के ही खिलाफ कोलंबो में एशिया कप के दौरान 13000 वनडे रन पूरे किये थे।
उनके नाम वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक 50 शतकों का रिकार्ड भी है। उन्होंने 2023 विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई में तेंदुलकर का रिकार्ड तोड़ा था।
कोहली ने पाकिस्तान के विरुद्ध इस मैच में वनडे में किसी भारतीय क्षेत्ररक्षक के सर्वाधिक कैच का मोहम्मद अजहरुद्दीन का रिकार्ड भी तोड़ा। कोहली ने अपने 299वें मैच में 157वां कैच लपका।
अजहर ने 1985 से 2000 के बीच 334 वनडे खेलकर 156 कैच लिए थे। कोहली ने कुलदीप यादव की गेंद पर पाकिस्तान के नसीम शाह का लांग आन से दौड़कर आते हुए डाइव लगाकर कैच लपका। उन्होंने इसके बाद हर्षित राणा की गेंद पर डीप मिडविकेट में खुशदिल शाह का कैच भी लिया।
'Kohli का विराट रूप, पाकिस्तान को पटका..', India से मिली हार के बाद पाकिस्तानी मीडिया का रिएक्शन वायरल
नई दिल्ली। भारत बनाम पाकिस्तान के बीच चैंपियन ट्रॉफी 2025 का हाई वोल्टेज मुकाबला 23 फरवरी को खेला गया। रोमांचक मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया।
कोहली की नाबाद शतकीय पारी के दम पर भारत ने पाकिस्तान पर 6 विकेट से जीत हासिल की। इस मैच में भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तानी मीडिया का रिएक्शन तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पाकिस्तानी मीडिया ने भारतीय टीम के स्टार विराट कोहली की सराहना की।
India से मिली हार के बाद Pakistani Media ने कैसे रिएक्शन दिए?
दरअसल, भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान (Pakistani Media Reaction) के प्रतिष्ठित अंग्रेजी दैनिक डॉन में से एक ने अपने लेख का शीर्षक 'चैंपियंस ट्रॉफी: कोहली ने खेली पारी, भारत को दिलाई जीत' रखा। उन्होंने शीर्षक में ये भी लिखा कि भारत ने ग्रीन शर्ट को 6 विकेट से हराया; कोहली का शतक।
पाकिस्तान को लड़ाई में बदलाव के लिए कम से कम 270 का लक्ष्य निर्धारित करने की जरूरत थी, लेकिन उन्होंने 242 का लक्ष्य निर्धारित किया।'
पाकिस्तान के एक दूसरे अंग्रेजी दैनिक जियो न्यूज ने अपने लेख का शीर्षक दिया, 'कोहली स्टार रहे क्योंकि पाकिस्तान भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के बड़े मैच में हार गया।' उनके स्ट्रैप में लिखा था कि अय्यर के 67 गेंदों पर 56 रनों के बाद कोहली नाबाद 100 रनों के साथ शीर्ष स्कोरर बने हुए हैं।
एआरवाई न्यूज के लेख में भी इसी तरह का शीर्षक था, हालांकि, उन्होंने मैच को 'एकतरफा' कहा। वहीं, एआरवाई न्यूज ने अपने लेख का शीर्षक 'भारत ने एकतरफा चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले में पाकिस्तान को हराया' है। उनके स्ट्रैप में लिखा कि विराट कोहली के शानदार शतक और अनुशासित गेंदबाजी ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के एक महत्वपूर्ण मैच में भारत को पाकिस्तान पर छह विकेट से जीत दिलाई।
India vs Pakistan: भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 6 विकेट से पटका
पाकिस्तानी टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सटीक प्रदर्शन के कारण मेजबान टीम सिर्फ 241 रन बना सकी। शकील ने 62 रन बनाए और तीसरे विकेट के लिए कप्तान मोहम्मद रिजवान (46) के साथ 104 रन जोड़े। इसके अलावा पाकिस्तानी टीम के लिए कोई बड़ी साझेदारी नहीं हुई।
फिर 242 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 31 के कुल स्कोर पर ही रोहित का विकेट गंवा दिया था लेकिन इसके बाद विराट और गिल ने 69 रन की साझेदारी की। इसके बाद विराट ने श्रेयस के साथ 114 रनों की साझेदारी करके 45 गेंद बाकी रहते हुए पाकिस्तान से मैच छीन लिया।
Mohammad Rizwan हुए इमोशनल, भारत से मिली करारी हार के बाद बोले- 'गेम ओवर, सच ये ही...'
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने भारत से मिली करारी हार को स्वीकार किया। मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिजवान ने कहा कि दोनों टीमों ने अपना अच्छा खेल दिखाया, लेकिन बतौर कप्तान वह ये नहीं पसंद करते कि वह सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दूसरी टीमों पर निर्भर रहे।
Mohammad Rizwan ने दिल पर पत्थर रखकर भारत से मिली हार को कबूला
दरअसल, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान (Pakistan's Team Captain Mohammad Rizwan Statement) की टीम ने भारतीय टीम (India's national cricket team) के खिलाफ मैच में पहले बैटिंग करते हुए 49.4 ओवर में 241 रन बनाए। इस दौरान टीम ने अपने सभी विकेट गंवाए।
मैच में 242 रन का पीछा करते हुए टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली ने नाबाद शतकीय पारी खेली और भारत को 6 विकेट से जीत दिलाई। इससे पहले पाकिस्तान की तरफ से सऊद शकील ने 62 र और रिजवान ने 46 रन बनाए थे।
लेकिन टीम इंडिया ने मैच में पाकिस्तान (Ind vs Pak Match) को 6 विकेट से धूल चटाई। मैच में मिली हार के बाद रिजवान (Mohammad Rizwan Emotional) ने कहा कि फिलहाल तो गेम ओवर, ये ही सच है। अभी एक उम्मीद हैं हमारे पास।
बता दें कि पाकिस्तान (Pakistan Chances Champions Trophy Semi Final) अभी सेमीफाइनल की रेस में बना हुआ है। अगर बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को हराया, पाकिस्तान ने बांग्लादेश को बड़े अंतर से हराया और भारत ने न्यूजीलैंड को बड़े अंतर से हराया, तो पाकिस्तान ग्रुप-ए से शीर्ष दो में आ सकता है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तानी कप्तान ने कहा,
"अगर आप जीत सकते हैं तो जीतें। अगर नहीं, तो चिंता मत करें। मुझे यह फर्क नहीं पड़ता कि आप दूसरी टीमों पर निर्भर करके बैठे हैं, लेकिन मुझे ये चीज नहीं पसंद। हां, न्यूजीलैंड ने हमें हराया, भारत ने हमें हराया। हमें इसे स्वीकार करते हैं। हम अच्छा खेल खेल सकते हैं, हम बुरा खेल सकते हैं। हम यह नहीं कह सकते कि हमें किसी और की मदद चाहिए। "
'अब तो नहीं पूछोगे...' Virat Kohli के बचपन के कोच ने आलोचकों को जमकर धो डाला; 'किंग' की दिल खोलकर की तारीफ
नई दिल्ली। भारतीय टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बड़े मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से धूल चटाई। टूर्नामेंट में टीम इंडिया की ये लगातार दूसरी जीत रही। इस जीत में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का अहम रोल रहा, जिन्होंने मैच में नाबाद 100 रन की पारी खेली।
पाकिस्तान को मात देने के बाद पूरा देश भारत की जीत के जश्न में डूबा हुआ है। बीती रात सड़कों पर फैंस ने पटाखे फोड़े और लोगों ने दीवाली की तरह त्यौहार मनाया।
इस मैच से पहले किंग कोहली को अपनी फॉर्म को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा रहा था, लेकिन शतक जड़कर उन्होंने फॉर्म में वापसी की। इस बीच न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने आलोचकों का मुंह बंद किया।
Virat Kohli के बचपन के कोच Rajkumar Sharma ने आलोचकों को दिया मुंहतोड़ जवाब
दरअसल, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान(Ind vs Pak) के बीच एक हाई वोल्टेज मैच खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत हासिल की। इस मैच में मिली जीत के साथ ही टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल के करीब पहुंची।
मैच में विराट कोहली ने शतक जड़कर फॉर्म में वापसी की। साल 2023 के बाद वनडे में उनका ये पहला शतक रहा। पिछले कुछ सालों से उन्होंने बड़ी पारी वनडे में नहीं खेली थी। ऐसे में दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में कोहली अपने पुराने रंग में लौटे। उन्होंने मैच में शानदार कवर ड्राइव लगाए।
किंग कोहली की पारी को देख पूरा भारत उनकी तारीफ कर रहा है। इस बीच उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने भी उनकी तारीफ के पुल बांधे। उन्होंने आलोचना करने वालों के मुंह पर जोरदार तमाचा जड़ा और कहा कि मुझे उम्मीद हैं कि अब तो आप कोहली की फॉर्म नहीं पूछोगे।
'Virat Kohli बड़े मैच प्लेयर हैं'
राजकुमार शर्मा ने ये भी कहा कि कोहली कभी आउट ऑफ फॉर्म में नहीं थे। वह एक बड़े मैच प्लेयर हैं, जैसा कि मैंने हमेशा कहा और आज उन्होंने ये साबित कर दिखाया। जब भी बड़ा मैच होता है तब-तब कोहली अच्छा परफॉर्म करते हैं। वह काफी समय से ऐसा करते हुए आ रहे हैं। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने देश को सबसे ज्यादा मैच जिताए।
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने वनडे में 14 हजार रन पूरे किए और इस दौरान उन्होंने सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा को पछाड़ा। इस पर राजकुमार शर्मा ने कहा,
"उनके 51वें वनडे और ओवरऑल 82वें शतक के अलावा उन्होंने वनडे में 14 हजार रन पूरे किए। ये एक बड़ी उपलब्धि हैं और मुझे उन पर गर्व हैं और पूरे देश को भी। हमें खुशी है कि उन्होंने पूरे देश को खुशियां दी।"