छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

डबरी बना किसान दीपक की आय का जरिया

 बिलासपु । मनरेगा योजना के सफल क्रियान्वयन से जिले के कई गांवों में ग्रामीणों की जिंदगी बदल रही है। मनरेगा के अंतर्गत पंचायत स्तर पर डबरी निर्माण, कुंआ निर्माण जैसे कई कार्य किये जा रहे हैं। इन कार्यों से ग्रामीणों को रोजगार मिलने के साथ ही उनके जीवन स्तर में काफी सुधार देखने को मिल रहा है और उनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ हो रही है। नपद पंचायत तखतपुर के ग्राम पंचायत सागर के किसान श्री दीपक साहू एवं उनका परिवार खेती किसानी कर अपना गुजर बसर करते है।

इसके अलावा उन्होंने अपनी आय बढ़ाने के लिए अन्य विकल्पों के बारे में भी सोचा। मछली पालन, खेतों में सिंचाई की सुविधा और फसलों को पानी की कमी न हो इसके लिए डबरी निर्माण की आवश्यकता महसूस हुई। दीपक की समस्या को ध्यान में रखते हुए उनके डबरी निर्माण की आवश्यकता को ग्राम पंचायत स्तर पर प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। जिस स्थान पर डबरी बनवाना था उस स्थान को तकनीकी सहायक द्वारा निरीक्षण कर आगे की प्रशासकीय स्वीकृति के लिए जिला प्रशासन को प्रेषित किया गया।

 

2 लाख 90 हजार रूपए की लागत से डबरी निर्माण कार्य किया गया। डबरी बन जाने के बाद श्री साहू को खेती-किसानी के लिए पानी उपलब्ध हो पा रहा है। इसके अलावा वे मछली पालन का काम भी कर रहे है, जिससे उनकी आय में भी इजाफा हो रहा है। उन्हें अपने परिवार की अजीविका चलाने में अब कोई परेशानी नही हो रही है। श्री साहू ने शासन को धन्यवाद देते हुए अपनी खुशी व्यक्त की और वे शासन की योजना की जानकारी अपने आसपास के किसानों को भी दे रहे है।   

 

Leave Your Comment

Click to reload image