देश-विदेश

तीन लाख में मासूम का सौदा

 नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में बच्चा चोरी की एक वारदात सामने आई। जिसमें फूटपाथ से एक साल का बच्चा अगवा हो गया। जिसे अब दिल्ली पुलिस ने उसकी मां से मिलवा दिया है। राजौरी गार्डन इलाके के फूटपाथ से एक साल का बच्चा अगवा हो गया था।

सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने एक आरोपी को दिल्ली और दूसरे को उत्तर प्रदेश के गोंडा से गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने बच्चे को तीन लाख में एक महिला को बेचा। पुलिस ने सीतामढ़ी बिहार ने महिला को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद किया। बच्चे की मां फुटपाथ पर समान बेचती है।

हरि नगर इलाके में वारदात

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के ही हरि नगर इलाके में थप्पड़ मारने पर एक युवक को चाकू से गोद डाला। हालत नाजुक है। ई रिक्शा में सवारी बिठाने को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।

 

Leave Your Comment

Click to reload image