मनोरंजन
Bigg Boss-18 Contestants: बिग बॉस 18 में हर्ष बेनीवाल, दलजीत कौर सहित राजकुंद्रा हो सकते हैं शामिल, देखें कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट
बिग बॉस सीजन 18 जल्द ही शुरू होने वाला है। इस सीजन की भी बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ही मेजबानी करेंगे। उन्होंने BB18 का प्रोमो किया, जिससे यह बात कंफर्म होगी इस सीजन वह ही दिखाई देंगे। प्रोमो को जल्द ही टीम रिलीज करेगी। अब यह चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं कि आखिर इस बार के बिग बॉस में कौन-कौन से प्रतिभागी हिस्सा लेने वाले हैं। यह बात कंफर्म हैं कि इस बार टेलीविजन व फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम शो के लिए सामने आ सकते हैं। हम आपके सामने ऐसे ही कुछ संभावित प्रतिभागियों की सूची लेकर आए हैं। इनका नाम सोशल मीडिया पर काफी चल रहा है।
जानिए क्या है 'डंकी' के पीछे की कहानी और इसमें छिपे जज़्बात!
मुंबई : डंकी का असली मतलब क्या है? इसका अर्थ है गैर कानूनी रूप से की जाने वाली यात्रा, जिसके जरिए लोग अपने देश से बाहर निकलने के लिए दुनिया भर की सरहदों को पार करते हैं। यह उन अनकहे सपनों और कोशिशों का आईना है जिसे लोग बेहतर ज़िंदगी की तलाश में अपनाते हैं। ट्रैवल ब्लॉगर सूर्य प्रताप ने जब इस सवाल का जवाब जानना चाहा तो वो इस दमदार कहानी से बेहद प्रभावित हुए। वो उम्मीदों और जोखिम के इस सफर के पीछे छिपी कहानियों को उजागर करने के लिए पंजाब के जालंधर पहुंच गए।
यह वीडियो ज़मीनी हकीकत और गहरी भावनाएं बयां करता है। यह दिखाता है कि कैसे जिस परिवार के लोग विदेश जा पाते हैं, वो अपने घर की छतों पर कामयाबी के प्रतीक के रूप में हवाई जहाज की प्रतिकृतियां बना रहे हैं, लोग विदेश में सुरक्षित यात्रा के लिए प्रार्थना के रूप में स्थानीय गुरुद्वारे में हवाई जहाज का खिलौना चढ़ा रहे हैं। ये अनोखी लेकिन दिल छू लेने वालीं परंपराएं बताती हैं कि लोग खुशियों की तलाश में किस हद तक जाते हैं और अक्सर डंकी जैसे जोखिम भरे तरीके भी अपना लेते हैं। यह वीडियो ऐसी यात्राओं से प्रभावित स्थानीय लोगों और परिवारों के साथ दिल से चर्चा करके इस तरह सरहदों को पार करने के पीछे की हसरतों और खतरों को सामने लाता है।
राजकुमार हिरानी निर्देशित शाहरुख खान अभिनीत फिल्म डंकी में भी ऐसे ही जज़्बात हैं, जो घर लौटने की हसरत को बड़ी खूबसूरती से दिखाते हैं। यह दिलचस्प कहानी बेहतर ज़िंदगी की चाहत रखने वालों के संघर्षों और उम्मीदों को दर्शाती है, साथ ही परिवार और अपनेपन के मायने भी बताती है।
Link - https://www.instagram.com/reel/DA-QX-hxrk1/?igsh=MWR6MjIwMjhza21ldQ==
तो आप भी अपने परिवार के साथ इस दिल छू लेने वाले सफर का एहसास कीजिए! देखना न भूलें डंकी का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, रविवार, 13 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे, सिर्फ़ ज़ी सिनेमा पर।
फ्यूरियोसा: ए मैड मैक्स सागा में डिमेंटस का किरदार निभाना अब तक का सबसे अनोखा अनुभव : क्रिस हेम्सवर्थ
अन्या टेलर-जॉय और क्रिस हेम्सवर्थ एकेडमी अवॉर्ड-विनर जॉर्ज मिलर की 'फ्यूरियोसा: ए मैड मैक्स सागा' में अभिनय कर रहे हैं। यह उस प्रतिष्ठित काल्पनिक दुनिया में बहुप्रतीक्षित वापसी है, जिसे उन्होंने पहली बार 40 साल पहले 'मैड मैक्स' फिल्मों के साथ पेश किया था। मिलर अब एक बिल्कुल नए, ओरिजिनल और स्टैंडअलोन एक्शन एडवेंचर का तड़का लगाने के लिए तैयार हैं, जो कई बार ऑस्कर का खिताब अपने नाम कर चुकी ग्लोबल स्मैश 'मैड मैक्स: फ्यूरी रोड' के पॉवरहाउस किरदार की उत्पत्ति पर प्रकाश डालेगा। वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स की इस फिल्म को मिलर और ऑस्कर में नॉमिनेट किए जा चुके उनके लंबे समय के साथी, प्रोड्यूसर डग मिशेल द्वारा उनके ऑस्ट्रेलियाई-आधारित कैनेडी मिलर मिशेल बैनर तले निर्मित किया गया है।
क्रिस हेम्सवर्थ ने डिमेंटस की भूमिका निभाने को लेकर अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, "मैंने कई छोटी जगहों पर खलनायकों की भूमिका निभाई है, लेकिन फिल्म के व्यापक आर्क पर डिमेंटस जैसा प्रभाव और किसी का भी नहीं है। यह किरदार निभाने में मुझे वास्तव में बहुत आनंद आया। फिल्म में शुरू से लेकर अंत तक खलनायक का रुतबा बनाए रखने और उसके अतीत के रूप में पिछली कहानी को आगे बढ़ाने आदि के समान इस फिल्म में जितना विवरण शामिल किया गया है, वह मेरे एक्टिंग के करियर में पहले देखी गई या की गई किसी भी चीज़ से भिन्न है। हालाँकि, ऐसा भी नहीं है कि मैं इसी तरह का किरदार निभाना चाह रहा था, लेकिन एक अभिनेता के रूप में, मैं हमेशा ही ऐसी भूमिकाएँ निभाना चाहता हूँ, जो मुझमें और देखने वाले में जुनून जगा दें। निश्चित रूप से, जब मैंने पहली बार इसे पढ़ा, तो इसने मेरे भीतर एक ऐसी चिंगारी छोड़ दी, जिसे मैंने लंबे समय से महसूस नहीं किया था। यह कुछ ऐसा था, जिसे मैंने जब से पढ़ा है, तब से ही मेरे दिमाग में ज्यों-का-त्यों बना हुआ है। यहाँ तक कि शूटिंग पूरी होने के बाद भी यह मेरे ज़हन में था और मुझे यकीन है कि आने वाले समय में भी यह मेरे दिमाग में विशेष जगह बनाए रखेगा।"
कैनेडी मिलर मिशेल प्रोडक्शन के बैनर तले जॉर्ज मिलर की फिल्म, 'फ्यूरियोसा: ए मैड मैक्स सागा' को वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है। यह फिल्म 24 मई को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।
सोनी सब के ‘वागले की दुनिया-नई दुनिया नए किस्से’ ने 1000 एपिसोड पूरे किए
सलमान खान को बड़ी राहत, पुलिस कस्टडी में आरोपी की मौत मामले में कोर्ट ने दिया निर्देश
मुंबई । बॉम्बे हाईकोर्ट ने अभिनेता सलमान खान का नाम प्रतिवादी के तौर पर हटाने का निर्देश दिया है। याचिका में अभिनेता के घर के बाहर फायरिंग के मामले में आरोपी अनुज थापन की हिरासत में मौत की सीबीआई जांच की मांग की गई है। न्यायमूर्ति रेवती मोहिते-डेरे और श्याम चांडक की अदालत ने याचिकाकर्ता रीता देवी (थापन की मां) को याचिका में संशोधन करने और सलमान खान का नाम हटाने का निर्देश दिया, क्योंकि उनके खिलाफ कोई दलील और सबूत नहीं पेश किए गए हैं।
पंजाब से थापन को किया गया था गिरफ्तार
यह घटना 14 अप्रैल को हुई थी, जब मुंबई के बांद्रा में सलमान खान के घर के बाहर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने फायरिंग की थी। कथित शूटर विक्की गुप्ता और सागर पाल को बाद में गुजरात से गिरफ्तार किया गया था। थापन को शूटरों को हथियार सप्लाई करने के आरोप में एक अन्य व्यक्ति के साथ 26 अप्रैल को पंजाब से गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, 1 मई को थापन क्राइम ब्रांच के पुलिस लॉक-अप के शौचालय में मृत पाया गया।
पुरिवार का दावा- बेटे की ली गई जान
बता दें, 14 अप्रैल 2014 को दो लोग एक मोटरसाइकिल पर सवाल होकर सलमान खान के घर गैलेक्सी के सामने आए और कई राउंड फायरिंग की। इस घटना को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए थे। बाद में फायरिंग करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। इसी मामले में अनुज थापन की भी गिरफ्तारी हुई थी। अब उसकी मौत के बाद परिवार का दावा है कि थापन को मरवा दिया गया, वहीं पुलिस का दावा है कि उसने आत्महत्या की है।
सीबीआई जांच की मांग कर रही थापन की मां
थापन के परिवार ने 3 माई को याचिका दायर की कि उसकी मौत सामान्य नहीं है। उसकी मां ने दावा किया की उनके बेटे की हत्या की गई है। साथ बेटे के साथ मारपीट और टॉर्चर करने के भी गंभीर आरोप लगाए। याचिका में थापन की मां ने सीबीआई जांच की मांग की है।
उपमा बनाते समय न करें ये गलतियां
उपमा स्वाद में बेहद टेस्टी होता है, इसके साथ ही यह काफी हेल्थी होता है। साउथ इंडियन की इस डिश को बनाना काफी आसान है। हल्के होने की वजह से उपमा को लोग डाइट में जरुर शामिल करते हैं। लेकिन कुछ लोगों की शिकायत होती है कि वो परफेक्ट उपमा नहीं बना पाते हैं। आइए जानते हैं आप लोग उपमा बनाते समय कौन-सी गलतियां करते हैं।
उपमा बनाते समय कुछ गलतियां डिश के स्वाद को पूरी तरह खराब कर सकती हैं। वहीं, आप भी खिला-खिला और टेस्टी उपमा बनाना चाहते हैं, तो कुछ गलतियां बिलकुल न करें। आइए जानते हैं।
पानी और रवा का सही माप
याद रखें कि उपमा बनाते समय अगर रवा और पानी का माप सही नहीं होगा, तो ये खिला-खिला नहीं बनेगा। बता दें कि, 1 कटोरी रवा में तीन कटोरी पानी डालें। उपमा बनाते टाइम जब पानी डालते हैं, उस समय रवा को लगातार कलछी से चलाते रहें। ऐसा करने से रवा में गुठली नहीं बनेंगी।
रवा को अच्छ से भूने
उपमा बनाते समय याद रहे कि उपमा को ज्यादा देर तक भूनने से उपमा सफेद के बजाए भूरे रंग का बनता है। ऐसे में रवा धीमी आंच में 5-7 मिनट तक ही रोस्ट करें।
घी और तेल
जब आप उपमा बनाते हैं तो आप सभी तेल का प्रयोग करते हैं। लेकिन उपमा को आप घी में बनाएं। इससे स्वाद जबरदस्त आता है।
फोरन न पकाएं
उपमा बनाते समय याद रखें कि, उपमा को स्वादिष्ट फोरन के मसाले ही बनाते हैं। फोरन में राई, करी पत्ता, उड़द दाल, चना दाल, हरी मिर्च और जीरा का प्रयोग जरुर करें।
चटकने का इंतजार न करें
बता दें कि, कड़ाही में घी गर्म हो जाए, फोरन डाल दें। जब तक पूरा फोरन चटक ना जाए, सब्जियों को ना डालें। ऐसा करने से उपमा स्वादिष्ट बनेगा।
"जवान" प्रीव्यू वीडियो में कॉपी पेस्ट के कई सीन, लोगों ने हंसी उड़ाई
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के फैंस उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में हमेशा रोमांस में डूबते शाहरुख खान को एक अलग रोल में देखा जाएगा। 'जवान' का प्रीव्यू वीडियो सोमवार को रिलीज़ हुआ। इस 2 मिनट 12 सेकंड के वीडियो में हमें शाहरुख खान के कई लुक दिखाई देते हैं, लेकिन इसमें कुछ सीन कॉपी पेस्ट किए गए हैं, जिसे लोग चुटकुला बना रहे हैं।
सोशल मीडिया पर 'जवान' के प्रीव्यू वीडियो पर बहुत चर्चा हो रही है और इस चर्चा में कॉपी पेस्ट किए गए सीन की अधिकता दिख रही है। कुछ ही समय में व्यूवर्स ने कई ऐसे सीनों की गिनती की है, जो पहले से दूसरी फिल्मों में देखे गए हैं। प्रीव्यू वीडियो में कम से कम 6 ऐसे सीन दिखाए गए हैं, जो 'बाहुबली' से लेकर मार्वल की वेब सीरीज 'मून लाइट' तक के सीनों से बहुत मिलते जुलते हैं। इसके अलावा, वीडियो में शामिल हुआ शाहरुख का बालों के बिना लुक भी लोगों को रजनीकांत की फिल्म से चुराया हुआ लग रहा है।
फैंस ने अपनी भड़ास निकाली है और उन्हें खरीखोटी सुना रहे हैं। लोग इस इतालवी हरकत से बहुत नाराज़ हैं, क्योंकि यह पहली बार नहीं है कि शाहरुख ने ऐसा किया है और अपनी फिल्मों में सीन की कॉपी पेस्ट की है।
प्रीव्यू वीडियो में एक बच्चे को बिल्कुल 'बाहुबली' के अंदाज़ में हाथों में उठाते हुए दिखाया गया है, जबकि शाहरुख के आधे चेहरे पर मास्क वाले लुक को 'अपरिचित' फिल्म से कॉपी-पेस्ट किया गया है। चेहरे पर पट्टी बांधे शाहरुख का लुक 'डार्क मैन' जैसा है। एक उपयोगकर्ता ने लिखा है कि अगर कॉपी-पेस्ट करना कला है, तो एटली इसके मास्टर हैं।
पुष्पा’ का ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो आया सामने, FLOWER नहीं FIRE है ये
नई दिल्ली। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के ‘स्टाइलिश स्टार’ अल्लू अर्जुन का नाम इन दिनों हर शख्स की जुबां पर चढ़ा हुआ है। इस फिल्म के गाने,डायलॉग सब हिट रहे है। इसका खुमार अभी भी फैंस के सर में जादू बनकर चढ़ा है।
इसकी वजह है एक्टर की हालिया रिलीज फिल्म ‘पुष्पा’. फिल्म ने रातों-रात अल्लू अर्जुन को ‘बाहुबली’ एक्टर प्रभास की तरह फेमस कर दिया है, लेकिन अल्लू अर्जुन के ‘पुष्पा’ बनने की राह इतनी आसान नहीं थी। एक्टर के ‘पुष्पा’ में ट्रांसफॉर्म होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा रहा है कि ‘फ्लॉवर’ जैसा नाम वाला ‘पुष्पा’ किरदार को कैसे ‘फायर’ में बदला जा रहा है। यह वीडियो अल्लू अर्जुन के ‘पुष्पा’ ट्रांसफॉर्मेशन का है।
खत्म हुआ इंतजार…जारी हुआ रणबीर कपूर की ‘शमशेरा’ का टीजर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
मुंबई। बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘शमशेरा’ के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त अभिनीत एक्शन से भरपूर यह थ्रिलर फिल्म 22 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने के लिए तैयार है।” फिल्म के रिलीज होने की तारीख के साथ-साथ टीजर भी जारी किया गया है।
लगभग एक मिनट के मोनोक्रोमैटिक टीज़र में तीनों अभिनेताओं को हथियारों से घिरे एक मंद रोशनी वाले स्थान के केंद्र में बैठे हुए दिखाया गया है। संजय दत्त हिंदी में कहते हैं, ”ये कहानी उसी की है, जिसने कहा कि किसी की गुलामी अच्छी नहीं, न दूसरों की, न हमारे करीबी लोगों की.” वाणी कपूर आगे कहती हैं, “यह कहानी उसी की है जिसने अपने पिता की विरासत में आजादी का सपना देखा।” इसके बाद रणबीर कपूर कहते हैं, “लेकिन कोई भी आपको स्वतंत्रता नहीं देता है। आपको इसे जीतना होगा। करम से डकैत, धर्म से आज़ाद शमशेरा!”
हालांकि फिल्म की कहानी के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पहले की रिपोर्टों में दावा किया गया है कि यह स्वतंत्रता पूर्व, भारत के डकैतों की कहानी पर आधारित है। जो टीज़र देखने के बाद सच प्रतीत होता है। करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित फिल्म को एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म के रूप में वर्णित किया गया है, जिसमें जाहिर तौर पर रणबीर को बाप और बेटे दोनों के रूप में दोहरी भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। फिल्म में आशुतोष राणा, सौरभ शुक्ला और रोनित रॉय भी हैं।
"रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' ने तोड़े साउथ फिल्मों के रिकॉर्ड, 49 करोड़ की ओपनिंग के साथ धूम मचाई"
फिल्म ‘जेलर’ के साथ रजनीकांत ने दो साल बाद स्क्रीन पर वापसी किया है. इस फिल्म को देखने के लिए उनके फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं. यही कारण है कि फिल्म देखने वालों ने 15 अगस्त तक का शो बुक कर लिया है. 15 अगस्त तक साउथ के सभी सिनेमाघरों में हाउसफुल चल रहा है. इसी को देखते हुए साउथ के कई ऑफिसेज में बाकायदा ऑफिशियल छुट्टी रखी गई. ताकि ऐसा न हो कि सब कोई न कोई बहाना बनाकर छुट्टी ले लें. इस क्रेज को देखते हुए पहले हफ्ते में ही फिल्म इंडिया में बंपर बिजनेस कर सकती है.
भारत में ‘जेलर’ 49 करोड़ की ओपनिंग ले सकती है. तमिलनाडु से फिल्म 25 करोड़ कमाएगी. कर्नाटक से 11 करोड़ का कलेक्शन होगा. केरल फिल्म को 4 करोड़ कमाकर देगा. आन्ध्र प्रदेश और तेलंगाना रीजन में फिल्म 7 करोड़ के आसपास कमाएगी. बांकी भारत से इसे सिर्फ 2 करोड़ की कमाई होगी. यानी रजनीकांत साउथ के राज्यों से ही 47 करोड़ कमा लेंगे.
पहले दिन का कलेक्शन (अर्ली एस्टीमेट)
- तमिलनाडु : 25 करोड़
- कर्नाटक : 11 करोड़
- केरल : 4 करोड़
- आन्ध्र प्रदेश/तेलंगाना : 7 करोड़
- बाक़ी भारत : 2 करोड़
- टोटल : 49 करोड़ (ग्रॉस कलेक्शन)
‘जेलर’ की 49 करोड़ की कमाई ग्रॉस कलेक्शन है. इसका नेट कलेक्शन होगा 42 करोड़. ग्रॉस और नेट कलेक्शन में बस टैक्स कटने का अंतर होता है. सैकनिल्क के मुताबिक़ सुबह के शोज में 71.41 प्रतिशत सीटें भरी रहीं. दोपहर के शो में 71.54 प्रतिशत की ऑकुपेंसी रही. बुक माय शो ने इसके पहले दिन के एडवांस में ही 9 लाख टिकट बेंच दिए थे. खैर, अगर सैकनिल्क का अनुमान सही होता है और पहले दिन ‘जेलर’ 49 करोड़ कमाती है, तो ये इस साल सबसे अच्छी ओपनिंग पाने वाली तमिल फिल्म बन जाएगी. इससे पहले PS 2 ने भारत में 28 करोड़ कमाए थे. ‘वारिसू’ ने पहले दिन 31 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया था. इसलिए 49 करोड़ यानी 2023 की सबसे बड़ी ओपनिंग. ‘जेलर’ 2023 में रिलीज हुई इंडियन फिल्मों में से यूएस की सबसे अच्छी ओपनिंग पाने वाली फिल्म भी है. इसने अमेरिका से करीब 7 करोड़ की कमाई की है.
जेलर 10 अगस्त को रिलीज हुई है. इसके एक दिन बाद ही 11 अगस्त को OMG 2 और गदर 2 रिलीज हो रही है. संभव है, इन दो बड़ी फिल्मों की रिलीज का कुछ असर ‘जेलर’ पर पड़ सकता है. लेकिन पहले दिन का जैसा अनुमान है, उसके अनुसार दक्षिण राज्यों से ही ‘जेलर’ का सारा पैसा आया है. देश के अन्य हिस्सों से फिल्म ने सिर्फ 2 करोड़ कमाए हैं. ऐसे में बहुत ज़्यादा नुकसान होगा, तो एकाध करोड़ का ही. ‘जेलर’ सनी देओल और अक्षय कुमार की फिल्म पर भी कोई ख़ास असर नहीं छोड़ेगी. हालांकि ये तो 11 अगस्त को ही पता चलेगा.
शुक्रवार 12 अगस्त को पूरे छत्तीसगढ में होने जा रही है रिलीज
फिल्म मोर मया ला रखा रहिबे के प्रमोशन के लिए पहुंचे भोजूपरी फिल्म स्टार बिपिन सिंह और प्रतिभा पाण्डेय
फिल्म के प्रोडयूसर बॉबी खान एवं निर्देशक राजेश नायक ने संयुक्त रूप से बताया कि यह फिल्म छत्तीसगढ़ी व भोजपुरी दो भाषाओं में बनाई गई है। जिसमें छत्तीसगढी में इसका नाम जहां मोर मया ला राखे रहिबे है वहीं भोजपूरी में इसका नाम पीरीतिया काहे तू लगवलू है। भोजपूरी फिल्म पीरीतिया काहे तू लगवली के डायरेक्टर मिथलेश अविनाश है जो कई सुपरहीट भोजपूरी फिल्म दे चुके हैं। वहीं इस फिल्म को और इसके गानों का भोजपूरी में ट्रांस्लेंट यहां के प्रसिद्ध भोजपूरी ट्रांसलेटर एवं भोजपूरी फिल्म गीतकार शमशीर सिवानी ने किया है। आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा जगत और छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत के बीच वर्तमान में काफी अच्छा तालमेल बना हुआ है जिसके चलते छत्तीसगढ़ी फिल्म के कलाकारों को भोजपुरी फिल्म में और भोजपुरी कलाकारों को छत्तीसगढ़ी फिल्म में अभिनय करने का अवसर प्राप्त हो रहा है और दोनों फिल्म जगत में दर्शकों के द्वारा सभी के अभिनय को सराहा जा रहा है।
रिश्तों में कड़वाहट घोलने के लिए बस एक ताना ही काफ़ी होता है, जानिए कैसे?
क्या बात है आजकल बड़ी बनी-ठनी रहती हो? आख़िर इतना कहां घूमती हो?’
ज़रूरी बिज़नेस मीटिंग से लौटकर पारुल ने घर में क़दम रखा ही था कि सोफे पर बैठकर टीवी देख रहे अमित ने एक-एक शब्द चबाते हुए ताना मारा। पारुल तिलमिलाकर रह गई। उसने कलह के डर से चुप रहना सही समझा। समझदारी से काम लेते हुए उसने संयत स्वर में कहा, ‘बिज़नेस मीटिंग थी। एक डील में कुछ शर्तों पर सहमति नहीं हो रही थी। इसलिए थोड़ा समय लग गया।’
इसके बाद दोनों के बीच अगले एक हफ़्ते तक कोई बातचीत नहीं हुई। कुछ लोगों की आदत होती है कि वे अक्सर अपने जीवनसाथी, दूसरे परिजनों, अपनी संतान अथवा बुज़ुर्ग माता-पिता को ताना मारते हैं। सामने वाला जब आपत्ति जताता है तो वे अपनी बात का हर प्रकार से उचित सिद्ध करने लगते हैं। ऐसे में रिश्तों में अक्सर घुटन और खटास उत्पन्न होने लगती है।
‘तुम्हें मेरी परवाह नहीं रही’
गीतांजलि किसी मामूली-सी भूल या लापरवाही के लिए या फिर कभी-कभी तो सबकुछ सामान्य रहते हुए भी अपने पति अविनाश को बीच-बीच में ताना मारती रहती है कि तुम्हें मेरी बिल्कुल परवाह नहीं रही। पता नहीं तुम्हारा आजकल कहां दिमाग़ उलझा हुआ रहता है। दरअसल, उसका मक़सद पति को मानसिक दबाव में रखकर उसे दोष देते रहना है, ताकि वो अपराधबोध से ग्रस्त रहे।
अपनी किसी सहेली की सीख पर उसने यह फॉर्मूला अपना रखा है। यही तरीक़ा कई बार पति भी अपनाते हैं। ऐसी बात दिल की गहराई में चुभती है और जीवनसाथी को दुख होता है कि दिन-रात सब कुछ करने के बाद भी उसे यही सुनने को मिला। स्नेह और विश्वास ही परवाह का आईना हो सकते हैं।
‘तुम्हारी मित्र मंडली में मूर्ख भरे हैं’
मित्रता वह रिश्ता है जो किसी पर थोपा नहीं जाता है। कोई भी व्यक्ति ख़ुद अपनी रुचि और वैचारिक स्तर पर मेल-जोल रखने वालों को ही अपना दोस्त बनाता है। ऐसे में दोस्ती जीवनभर का रिश्ता होती है जिसे शादी से पहले और शादी के बाद भी निभाया जाता है।
जीवनसाथी अलग पृष्ठभूमि से होता है और उसके विचार व रुचियां भी अलग-अलग हो सकती हैं। मीनाक्षी का पति कई बार बात-बात में उसके दोस्तों को बेवकूफ़ कह देता है। कोई भी व्यक्ति प्रियजन का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता। ज़ाहिर है, मीनाक्षी और उसके पति में शीत युद्ध की स्थिति चलती रहती है।
‘तुम सनकी हो’
शोभा का स्वभाव है लोगों की मदद करना। उसे समाज सेवा करना और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहना अच्छा लगता है। वह अक्सर घर के पुराने कपड़े या अनुपयोगी वस्तुएं भी बेचने या उनके बदले सामान लेने के बजाय वंचितों को दे देना ज़्यादा उचित समझती है। अक्सर रक्तदान के आयोजन या कंबल व वस्त्र वितरण आयोजनों में भी वह शामिल होती रहती है।
दिक़्क़त यह है कि उसके पति बजाय उसकी प्रशंसा करने या साथ देने के उसे अक्सर सनकी कहते हैं। जबकि आसपास के लोग, सभी रिश्तेदार और यहां तक कि शोभा के सास-ससुर भी उसके स्वभाव पर गर्व महसूस करते हैं और उसकी क़दर करते हैं। ऐसे में शोभा और उसके पति के बीच संबंधों में ज़रा भी गर्माहट नहीं है।
‘आजकल ज़्यादा ही बनठन कर रहती हो’
सजना-संवरना, सलीक़े से रहना और अच्छे कपड़े पहनना कई लोगों का शौक़ होता है। रेखा भी घरेलू कामकाज निपटाकर अच्छी तरह तैयार होकर ही सब्ज़ी ख़रीदने या शॉपिंग के लिए जाना चाहती है। लेकिन उसके पति राहुल को उसका ढंग से रहना भी नहीं सुहाता। वह शक की आग में ख़ुद भी जलता है और रेखा को भी इस बात से दुखी करता है।
वह ख़ुद अक्सर लापरवाही से रहता है, बिना प्रेस के कपड़े पहन लेता है या बिना शेविंग के अपनी दुकान चला जाता है। ज़ाहिर है, वह चाहता है कि रेखा भी ऐसा ही करे। लेकिन उसकी सोच ने उनके जीवन को दूभर बना दिया है।
सांसद बृजमोहन ने किया फिल्म ‘मानव मार्केट‘ के पोस्टर का विमोचन
रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को फिल्म ‘‘मानव मार्केट‘‘ के पोस्टर का विमोचन किया। भिलाई टाकीज पिक्चर्स, निम्स फिल्म प्रोडक्शन और वान्या फिल्म्स प्रोडक्शन के संयुक्त बैनर तले बनी इस फिल्म में समाज में स्वास्थ्य सेवा के नाम पर हो रहे व्यापार को जनता के सामने पेश करने की कोशिश की गई है।
इस फिल्म में दिखाने की कोशिश की गई है कि, स्वास्थ्य सेवा के नाम पर मरीजों को ठगा जा रहा है। ज्यादा पैसा कमाने के लिए अस्पतालों में मुर्दों को भी जिंदा दिखा कर ICU में इलाज किया जाता है। और संगठित गिरोह मिलीभगत से ख़ून , किडनी के साथ बच्चों को भी बेंच देते है, और ज़िम्मेदार संस्थाएं और तंत्र पूरी ख़ामोशी से सारा तमाशा देखता रहता है। फिल्म के निर्मता के. सी. अग्रवाल, निम्मी सवाने और गुलाम हैदर मंसूरी हैं। कथा, पटकथा, संवाद एवं निर्देशन गुलाम हैदर मंसूरी का है।
इस दौरान ओम त्रिपाठी, नेहा शुक्ला, बाली कुर्रे, योगेश अग्रवाल, विनायक अग्रवाल, सुमित्रा साहू, सुरेश गोंडाले, धर्मेंद्र अहिरवार, प्रिया शर्मा, देवेंद्र मोयल, डाली साहू, अनुप राय, हनी शर्मा, मनोज शर्मा, मुस्कान, शहाना परवीन, हर्षा सहारे, आरूशी पॉल, स्वपनिल गुजलवार, अंजली साहू और गुलाम हैदर मंसूरी उपस्थित रहे।
Oops मोमेंट का शिकार हुईं आलिया भट्ट, ब्लैक आउटफिट बनी मुसीबत, यूजर्स बोले- 'वाहियात ड्रेस'
नई दिल्ली। आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म जिगरा के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म को लेकर पहले ही ऑडियंस के बीच में काफी ज्यादा बज बना हुआ है। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें आलिया भट्ट बहुत ही दमदार कैरेक्टर प्ले करने वाली हैं। इस फिल्म के जरिए एक्ट्रेस पहली बार बड़े पर्दे पर एक्शन करती नजर आएंगी।
जिगरा में दमदार रोल में दिखेंगी आलिया
फिल्म में आलिया के अपोजिट आर्चीज एक्टर वेदांग रैना नजर आएंगे जोकि मूवी में एक्ट्रेस के भाई का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में आलिया भट्ट की परफॉर्मेंस की कई सेलेब्स ने भी तारीफ की है।
वह रोल जिसे सबने मारी लात, Salman Khan ने उसी से खड़ा किया अपना साम्राज्य, सिर्फ 1 रुपये में पूरी की फिल्म
नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) फिल्म इंडस्ट्री के वह सुपरस्टार एक्टर हैं, जो दबंग होने के साथ-साथ अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। करीब तीन दशक से भी ज्यादा समय से सक्रिय सलमान ने इंडस्ट्री में कई तरह की फिल्में की हैं, लेकिन नॉन-मेनस्ट्रीम फिल्में कम ही की हैं, जिसमें से उनकी एक फिल्म 'फिर मिलेंगे' शामिल है।'फिर मिलेंगे 'सलमान खान के करियर की वो मूवी है, जिसमें उन्हें एचआईवी से पीड़ित व्यक्ति के रोल में देखा गया था। एक्टर को इससे पहले और इसके बाद शायद ही कभी इस तरह के रोल में देखा गया हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान ने इस मूवी के लिए कितने पैसे चार्ज किए थे।
लेख सनी देओल को पिता की तरह मानते हैं Bobby Deol, बोले उनसे दोस्ती करने में टाइम लगा
नई दिल्ली। बॉबी देओल अक्सर सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बड़े भाई सनी देओल और पिता धर्मेंद्र के प्रति अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं। दोनों भाई आपस में काफी अच्छे दोस्त हैं। हालांकि, जब बॉबी छोटे थे तब उनका रिश्ता अपने भाई से उतना दोस्ताना नहीं था। एक्टर ने इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में किया कि बड़े होने पर उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि उनके दो पिता हैं। सनी और धर्मेंद्र के साथ दोस्ती करने में उन्हें थोड़ा समय लगा।
बॉबी ने कहा- मेरे दो पिता हैं
ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में बॉबी ने कहा, ''मेरे और मेरे भाई के बीच उम्र का बड़ा अंतर है। वह सबसे बड़ा है और मैं सबसे छोटा हूं। इसलिए उन्होंने हमेशा मेरे साथ बेटे जैसा व्यवहार किया है।' वह हमेशा से मेरे को लेकर प्रोटेक्टिव रहे हैं, वह हमेशा मुझे सुधारते रहते थे और कहते रहते थे कि मुझे बेस्ट मिलता है। मुझे उनके करीब आने, दोस्त बनने में काफी समय लगा। मेरे घर में दो पिता तुल्य लोग हैं ।''
Devara Trailer: खून से समंदर हुआ लाल, एक्शन से भरपूर है जूनियर NTR की फिल्म 'देवरा' का ट्रेलर
नई दिल्ली। साउथ फिल्मों का क्रेज इस वक्त नॉर्थ इंडिया में भी कम नहीं है। महीनों से तेलुगु फिल्म देवरा पार्ट 1 (Devara Part 1) की रिलीज का इंतजार हो रहा था। कोरताला शिवा के निर्देशन में बनी देवरा में सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR), जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान लीड रोल निभाते नजर आएंगे।जब से देवरा की अनाउंसमेंट हुई थी, तभी से लोगों को इस फिल्म की रिलीज का इंतजार था। बॉलीवुड में 6 साल से अदाकारी दिखा रहीं जाह्नवी कपूर इसी फिल्म से तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। देवरा के गानों में जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी। अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है।