मनोरंजन
Alia Bhatt ने नहीं क्लिक कराई फोटो, पैपराजी ने किया ऐसा काम, गुस्से से तिलमिलाई एक्ट्रेस ने बीचोंबीच लगाई लताड़
नई दिल्ली। एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अक्सर मीडिया के साथ फ्रेंडली बिहेव करते हुए देखी जाती हैं। एक्ट्रेस अकेले हों, पति रणबीर के साथ हों, चाहे उनकी फिल्म के प्रमोशन की बात हो या किसी फिल्मी फंक्शन की, आलिया जब भी पैपराजी के सामने होती हैं, वह उनसे हंसते हुए बात करते ही देखी गई हैं। लेकिन इस बार नजारा कुछ उलटा ही देखने को मिला।
आलिया भट्टमुंबई में कभी भी स्पॉट की जाती हैं, तो अक्सर मीडिया वालों से हंसते हुए ही बात करती हैं। मगर इस बार एक्ट्रेस को मीडिया वालों का जेश्चर पसंद नहीं आया। इसकी बानगी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिल रही है।
पुष्पा 2 के अलावा साउथ की एक और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गदर काटने को तैयार, पोस्टर लुक ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
नई दिल्ली। साउथ रीजन की फिल्मों का डंका अक्सर ही पूरे इंडिया में देखने को मिलता है। 'बाहुबली', 'पुष्पा', 'आरआरआर' सहित कुछ ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने न सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर, बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी गदर काटा है। वहीं, अब अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' कुछ ही महीनों में रिलीज होने वाली है, जिसे लेकर लोगों में क्रेज देखने को मिल रहा है। इस बीच साउथ की एक और फिल्म है, जो पोस्टर रिलीज भर से ही चर्चा में आ गई है।
ममूटी साउथ के बड़े एक्टर हैं। आज उनका 73वां जन्मदिन है। इस खास अवसर पर एक्टर ने अपनी अगली फिल्म की पहली झलक फैंस को दिखाई है। वासुदेव मेनन के डायरेक्शन में बनी ममूटी इस फिल्म में बाथरोब में नजर आ रहे हैं। बता दें कि वासुदेव और ममूटी की यह साथ में यह पहली फिल्म है। फिल्म के धमाकेदार पोस्टर के साथ-साथ टाइटल का भी एलान कर दिया गया है।
नरगिस की शादी से टूट गए थे Raj Kapoor, दर्द में सिगरेट से जला लिया था अपना हाथ
नई दिल्ली। मनोरंजन इंडस्ट्री में कई सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने पब्लिकली कभी अपने प्यार को स्वीकार नहीं किया, लेकिन दबी जुबान में बॉलीवुड के गलियारों में उनके लव-अफेयर की चर्चा होती रहती हैं। ये सिलसिला आज से नहीं, बाकी उस समय से चलता आ रहा है, जब राज कपूर हिंदी सिनेमा के बेताज बादशाह थे।12 मई 1946 में कृष्णा मल्होत्रा (Krishna Raj Kapoor) के साथ शादी के बंधन में बंधे राज कपूर का नाम नरगिस दत्त से लेकर वैजयंती माला जैसी अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा। पर्दे पर नरगिस दत्त संग उनकी जोड़ी खूब जमी और दोनों ने साथ में आवारा, श्री-420, अनाड़ी, चोरी-चोरी जैसी फिल्मों में काम भी किया।
"Shilpa Shetty की आने वाली फिल्म 'Sukhee' के ट्रेलर में दिखी मस्ती, मनोरंजन का बड़ा डोज"
Shilpa Shetty की आने वाली फिल्म Sukhee का ट्रेलर आउट हो गया है। इसमें फिल्म की कहानी नजर आती है जो sukhee के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है। एक पंजाबी फैमिली में रहने वाली sukhee अपने लिए नहीं लेकिन अपने परिवार के लिए जीती है। लेकिन कहानी में उस समय मोड़ आ जाता है जब अचानक कॉलेज की होने वाली रियूनियन की खबर उसे लगती है। इस खबर ने उसे पूरी तरह बदल दिया और वह घर की जिम्मेदारियां से कुछ समय के लिए ब्रेक लेकर इसमें शामिल होने के लिए तैयार हो गई जिसका घर वालों ने ही नहीं बल्कि पति ने भी बड़ा विरोध किया। ये सभी सीन ट्रेलर को बेहद खास बना दिए हैं।
ट्रेलर की शुरुआत किचन से होती है। सुखी यानी Shilpa Shetty अकेले बोलते हुए काम कर रही हैं। वह कहती हैं- मेरी जिंदगी तो बस सुबह की चाय और रात के दूध के बीच लटक रही है। इसी बीच पति की अंडरवेयर मांगने की आवाज आती है। दूसरी ओर सास आवाज लगाती है। इसी बीच सुखी के स्कूल के बैच का रीयूनियन होता है, जिसके लिए वह चोरी-छुपे जाने का प्लान बनाती है। सुखी का पति नाराज हो जाता है, वह कहता है की बेटी का 2 महीने बाद बोर्ड एग्जाम है और उसे अपनी मस्ती की पड़ी हुई है लेकिन इन सब का सुखी के दिमाग पर कोई असर नहीं पड़ता है और वह रियूनियन में जाने का पूरा प्लान कर लेती है।
इतना ही नहीं सुखी बिना बताए अपने घर से अकेले ट्रेन पर निकल पड़ती है आगे ट्रेलर में देख सकते हैं कि दोस्तों के साथ मिल वह एक बार फिर से अपनी स्कूल लाइफ को बड़े ही बिंदास तरीके से जीती है। वह सब भूल जाती है कि उसके ऊपर कितनी जिम्मेदारियां हैं और खुलकर अपने जीवन को एक बार फिर से जीने की तमन्ना उसके मन में जाग जाती है। यह फिल्म हर महिला को पसंद आने वाली है.
देखें ट्रेलर –
Singham Again में हुई Salman Khan की एंट्री, इस किरदार को निभाकर 'भाईजान' दिखाएंगे रुतबा
नई दिल्ली। Singham Again: इस दिवाली सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर काफी एक्साइटमेंट है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज से पहले मेकर्स ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है, जो इस फिल्म की सक्सेस में भी चार चांद लगाने की गारंटी माना जा रहा है।
'सिंघम अगेन' में अजय देवगन (Ajay Devgn), रणवीर सिहं, करीना कपूर, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण जैसे स्टार्स हैं। 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर बॉलीवुड के इतिहास का सबसे लंबा ट्रेलर बताया जा रहा है। इसमें आपको 'बाजीराव सिंघम' यानी अजय देवगन का वही रौबदार अंदाज देखने को मिला ही है, तो करीना कपूर और दीपिका पादुकोण भी पावरफुल कॉप स्टाइल में एंट्री लेती देखी गई।
'सिंघम अगेन' में होगा ये सुपरस्टार भी
इन सबके बीच एक एक्टर और है, जिसकी फिल्म में धमाकेदार एंट्री कन्फर्म बताई गई है। यह एक्टर है सलमान खान (Salman Khan). सलमान भी अब रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बन चुके हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म में सलमान खान की एंट्री कन्फर्म बताई गई है।
इस रोल को प्ले करेंगे सलमान खान
'सिंघन अगेन' सीरीज में सलमान खान कैमियो रोल में होंगे। वह 'दबंग' के चुलबुल पांडे वाले किरदार में होंगे। हालांकि, ट्रेलर में सलमान खान की झलक नहीं दिखाई गई। उनके कैरेक्टर का इंट्रोडक्शन सीधे फिल्म की रिलीज में ही होगा।
रावण की लंका लगाएंगे सिंघम
फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इसमें अर्जुन कपूर नेगेटिव रोल में हैं। वह वो रावण बने हैं, जिनकी लंका को आग लगाने के लिए सिंघम किसी भी हद तक जाने को तैयार है। ट्रेलर में करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, सिंबा बने रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और जैकी श्रॉफ की झलक भी दिखाई गई है।
बहूरानी Aishwarya Rai को Jaya Bachchan ने शादी को लेकर दी थी ये सलाह, ननद श्वेता बच्चन का बयान भी वायरल
नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है।
ऐश्वर्या राय का किसी इवेंट में बिना अभिषेक के शामिल होना या फिर शादी समारोह में अभिषेक का बीवी की बजाय माता-पिता और बहन के साथ शामिल होना, फैंस को खटकने लगा था। माना जा रहा है कि दोनों के बीच अनबन है। हालांकि, अभी तक ऐश्वर्या या अभिषेक ने इसको लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
अभिषेक और ऐश्वर्या के अलग होने की अफवाहों के बीच जया बच्चन (Jaya Bachchan) और श्वेता बच्चन (Shweta Bachchan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह दोनों को शादी की सलाह देती हुई नजर आ रही हैं।
जया-श्वेता का थ्रोबैक वीडियो वायरल
ये वीडियो करण जौहर के चैट शो का है, जिसमें जया बच्चन अपनी बेटी श्वेता बच्चन और हेमा मालिनी अपनी बेटी एशा देओल के साथ पहुंची थीं। निर्माता-निर्देशक करण जया और श्वेता से ऐश्वर्या को मैरिज एडवाइस देने के लिए कहा जाता है। इस पर जया और श्वेता ने कहा कि ऐश्वर्या को मैरिज एडवाइस की कोई जरूरत नहीं है।
जया-श्वेता ने ऐश्वर्या के लिए कही थी ये बात
श्वेता ने भाभी ऐश्वर्या की तारीफ करते हुए कहा, "वह परफेक्ट हैं। मुझे नहीं लगता है कि हमें उन्हें कुछ एडवाइस करने की जरूरत है। उनके अंदर बहुत धैर्य है जो उन्हें वाकई बेहतर बनाता है। वह ठीक हैं और उन्हें किसी सलाह की जरूरत नहीं है।" श्वेता के बाद जया ने भी बहूरानी के लिए कहा, "उन्हें वैसे ही प्यार और गरिमा के साथ पेश आना चाहिए, जैसी वह हैं।"
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में सालों डेटिंग के बाद शादी की थी। उन्हें एक बेटी है, जिसका नाम आराध्या बच्चन है।
'गूगल पर बाजीराव सिंघम टाइप कर ले,' थिएटर्स में Singham Again के इन डायलॉग्स पर जमकर बजेंगी सीटियां
नई दिल्ली। निर्देशक रोहिट शेट्टी की बहुचर्चित फिल्म सिंघम अगेन का धमाकेदार ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। लंबे वक्त से फैंस इस मूवी और इसके ट्रेलर को लेकर इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब उनको पुलिस की वर्दी में अजय देवगन (Ajay Devgn) की ताबड़तोड़ री-एंट्री देखने को मिल गई है।
करीब 5 मिनट का फिल्म का ट्रेलर अपने आप में बेहद खास है। लेकिन इससे कई गुना जो डायलॉग्स ट्रेलर में दिखाए गए हैं, वो आपका ध्यान खींच लेंगे। आइए एक नजर सिंघम अगेन के उन संवादों (Singham Again Dialogues) पर डालते हैं, जिन पर सिनेमाघरों में सीटियां बजना तय हैं।
सिंघम अगेन के बेहतरीन डायलॉग्स
गूगल पर बाजीराव सिंघम टाइप कर ले, पता चल जाएगा तेरा बाप चीज क्या है- अजय देवगन
जिससे नफरत करता है, जिसे प्यार करता है उसके लिए कहीं भी जा सकता है- अजय देवगन
इतिहास खुद को दोहराने वाला है, एक वचन के लिए भी फिर लंका जलाने वाला है- अजय देवगन
तेरे इस दुनिया में आने की वजह एक औरत थी और तेरे इस दुनिया से जाने की वजह भी एक औरत बनेगी- दीपिका पादुकोण
मैं सिंघम नहीं लेडी सिंघम है रे- दीपिका पादुकोण
तेरी रामायण का रावण हूं मैं- अर्जुन कपूर
अगर अपनी के लिए नहीं आया मैं, तो सिंघम असली मराठा नहीं- अजय देवगन
ये कलयुग है कलयुग अवनी, इस बार रावण ही जीतेगा- अर्जुुन कपूर
सच्चाई की जीत किसी युग की मोहताज नहीं होती- करीना कपूर
अख्की पब्लिक को मालूम है कौन-कौन आने वाला है, तेरे को नहीं मालूम- रणवीर सिंह
तेरे सामने जो खड़ा है, वो महात्मा गांधी का आदर जरूर करता है, लेकिन पूजता छत्रपति शिवाजी महाराज को है- अजय देवगन
कब रिलीज होगी सिंघम अगेन
इस तरह से 4 मिनट 58 सेकंड के इस ट्रेलर में एक से बढ़कर एक डायलॉग्स मौजूद हैं। अब जरा सोचिए जब पूरी फिल्म रिलीज होगी तो उसमें और कितने बेहतरीन संवाद देखने को मिलेंगे। बता दें कि दिवाली पर सिंघम अगेन सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
राजकुमार हिरानी का सम्मान करेगी मध्यप्रदेश सरकार
बॉलीवुड के महान सिंगर किशोर कुमार की डेथ एनिवर्सरी पर मध्य प्रदेश सरकार हर साल सम्मान समारोह आयोजित करती है। इस साल 13 अक्टूबर को हेने वाले इस सम्मान समारोह के लिए फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी को चुना गया है। मध्य प्रदेश सरकार प्रसिद्ध फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी को प्रतिष्ठित किशोर कुमार सम्मान 2023 से सम्मानित करेगी। यह पुरस्कार समारोह 13 अक्टूबर को किशोर दा के गृहनगर खंडवा में होगा, जो उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर होगा। यह कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।
YRF 12 नवंबर को सुबह 7 बजे से टाइगर 3 की स्क्रीनिंग करेगा, एडवांस बुकिंग 5 नवंबर से शुरू होगी!
सुभाष घई फाउंडेशन के संगीत वीडियो "मैं भारत हूं" में कई कलाकार शामिल हैं।
एक प्रेरक चुनाव गान आज पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। भारत के माननीय चुनाव आयोग द्वारा निर्मित और सभी प्रमुख भाषाओं के फिल्मी सितारों और मशहूर हस्तियों द्वारा अभिनीत और मशहूर फिल्म निर्माता सुभाष घई द्वारा निर्देशित गीत "मैं भारत हूं" का राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर दिल्ली में भारत के माननीय राष्ट्रपति द्वारा उद्घाटन और सराहना की गई। और भारतीय नागरिकों को देश के विकास के लिए अपने मतदान अधिकारों का प्रयोग करने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए गणतंत्र दिवस 2024 पर दिल्ली में राष्ट्रीय परेड का भी हिस्सा बनाया गया ।
अरबपति बिजनेसमैन की बेटी अनन्या बिड़ला ने परेशान होकर छोड़ी म्यूजिक इंडस्ट्री, कई हिट गानों को दी है आवाज
नई दिल्ली। म्यूजिक वर्ल्ड सेंसेशन अनन्या बिड़ला बॉलीवुड में जाना माना नाम हैं। फैंस के बीच उनके फिल्मी गानों के साथ ही एल्बम भी काफी फेमस हैं। अनन्या बिड़ला नामी फैमिली से आती हैं। वह आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला (Kumar Mangalam Birla) की बड़ी बेटी हैं। कई सालों से फैंस को अपनी मधुर आवाज में गाने सुनाने वालीं अनन्या ने चौंकाने वाला फैसला सुनाया है। उनके ये डिसिशन उनके फैंस का दिल तोड़ सकता है।
अनन्या बिड़ला ने लिया ये फैसला:
अनन्या बिड़ला ने अपने बिजनेस पर पूरा ध्यान लगाने के लिए म्यूजिक को छोड़ने की घोषणा की है। इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की। सोशल मीडिया पर अनन्या ने लिखा, "दोस्तों, यह बहुत मुश्किल फैसला रहा है। मैं एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गई हूं, जहां मेरे खुद के बिजनेस और संगीत को संभालना लगभग असंभव होता जा रहा है।''
एक रोमांचक अनुभव के लिए हो जाइए तैयार... ‘तेजस’ के साथ देशभक्ति का जज़्बा लेकर आ रहा है एंड पिक्चर्स
एंड पिक्चर्स, जो फुल-ऑन ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए आपका वन-स्टॉप डेस्टिनेशन है, रविवार, 9 जून को सुबह 11:30 बजे ‘तेजस’ के चैनल प्रीमियर के साथ बहादुरी और हौसले का जज़्बा लेकर आ रहा है। बेमिसाल एक्ट्रेस कंगना रणावत द्वारा चित्रित तेजस, देश के सम्मान और सुरक्षा की रक्षा के लिए उड़ान भरती है। सर्वेश मेवाड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कंगना के अलावा अंशुल चौहान, वरुण मित्रा, आशीष विद्यार्थी और विशाक नायर महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह रोमांचकारी कहानी भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक खतरनाक मिशन पर निकली एक बहादुर एयरफोर्स पायलट का सफर दिखाती है।
दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा!
‘कृष्णा देवी का अपने परिवार के लिये समर्पण, ब्रिटिश राज का अघोषित विरोध और अपने बेटे को एक अच्छा नागरिक बनाने में प्रभावशाली भूमिका, उसे एक बेमिसाल किरदार बनाती है‘‘ - नेहा जोशी
कभी 51 रुपये लेकर बॉलीवुड में रखा था कदम, आज इतने करोड़ की संपत्ति पर राज करते हैं धर्मेंद्र
बॉलीवुड के ही-मैन यानी धर्मेंद्र ने 63 साल पहले अपने करियर की शुरुआत की थी. वह पिछले 6 दशक से फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं और आज भी फिल्मों में काफी एक्टिव हैं.
हर साल 8 दिसंबर को धर्मेंद्र अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं. इस खास मौके पर बताते हैं कि एक्टर ने कितने रुपये से एक्टिंग की दुनिया में अपने करियर की शुरुआत की थी और अब वह कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक बन चुके हैं.
धर्मेंद्र ने साल 1960 में 'दिल भी तेरा और हम भी तेरे' फिल्म एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. एक बार 'डांस दीवाने 3' शो में एक्टर ने बताया था कि मूवी साइन करने के लिए उन्हें सिर्फ 51 रुपये मिले थे.
सोनी सब के 'बादल पे पांव हैं' में रजत की जिंदगी में लावण्या की वापसी से रजत और बानी के रिश्ते में आई खटास
सोनी सब के 'बादल पे पांव हैं' में रजत की जिंदगी में लावण्या की वापसी से रजत और बानी के रिश्ते में आई खटास
ए बी फिल्म्स इंटरटेनमेंट के निर्माता बॉबी खान ने इंस्टाग्राम यूजर्स राजनांदगाव निवासी तृषा सागर को साइकिल दिया सप्रेम भेंट
ए बी फिल्म्स इंटरटेनमेंट के निर्माता बॉबी खान ने इंस्टाग्राम यूजर्स राजनांदगाव निवासी तृषा सागर को साइकिल दिया सप्रेम भेंट,
आज के इस अवसर पर, फ़िल्म निर्माता बॉबी खान, सलीम खान, सूरज साहू रिंकू साहू, विकास सागर, साथ ही TGB मिडिया के डायरेक्टर अमित कुमार भी उपस्थित थे।