खेल
बुमराह की टीम है, ढंग से कर दी ऑसी की तैसी, कंगारुओं की पुश्तें याद रखेंगी
पर्थ: 16 मैच जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम 2001 में कोलकाता ईडन गार्डंस पहुंची थी तब सौरव गांगुली की भारतीय टीम ने स्टीव वॉ की हेकड़ी निकाल दी थी। 2021 में डे-नाइट टेस्ट में सिर्फ 36 रनों पर ऑलआउट होने के बाद बिना विराट कोहली के अस्थायी कप्तान अजिंक्य रहाणे ने ब्रिस्बेन गाबा का घमंड तोड़ा तो अब जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को पर्थ में हराने वाली पहली टीम बन गई है। रोहित शर्मा टीम के साथ नहीं थे, विराट कोहली फॉर्म में नहीं थे, तेज पिच थी और टीम दो डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों के साथ उतरी, लेकिन जो कुछ पर्थ के इस ऑप्टस स्टेडियम में हुआ उसकी शायद खुद जसप्रीत बुमराह ने कल्पना नहीं की होगी। इस 295 रनों की जीत को लेकर अगर देसी अंदाज में एक लाइन में कहा जाए तो बूम-बूम बुमराह की टीम ने ऑसी (Aussie) की ऐसी तैसी कर दी है।
यह जीत इसलिए भी मायने रखती है, क्योंकि जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंची तो उसके पूर्व क्रिकेटर और मीडिया 12th मैन की तरह खड़े हो गए। हर बार की तरह उन्होंने कुछ प्लेयर्स का गुणगान किया तो आदत के अनुसार कुछ एक लोगों को निशाना बनाया। बार-बार विराट कोहली को याद दिलाया कि वह महान हैं, लेकिन फॉर्म खराब है। याद दिलाया कि भारतीय टीम की कमान एक कम अनुभवी (कप्तानी को लेकर) तेज गेंदबाज के हाथों में है। उसने याद दिलाया कि यह क्रिकेट मैच नहीं, जंग है। हमारे हेड कोच गौतम गंभीर को लगातार निशाना बनाया। पूरी कोशिश की कि कोई न कोई विवाद में गंभीर फंसें, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
जसप्रीत बुमराह ने हालांकि पहले ही खुद को तैयार कर लिया था। वह अब वह कप्तान नहीं रहे, जिसे इंग्लैंड में रणनीति के मामले में दो-चार होना पड़ा था। अब बुमराह अपने साथी मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा से सारे गुण सीख चुके थे। वह अनुभव की भट्टी में तप चुके थे। उन्हें पता था टीम को कैसे मोटिवेट करना है। उन्होंने टी20 विश्व कप 2024 की तरह रोहित को फॉलो किया। उन्होंने रोहित की तरह ही फ्रंट फुट पर कप्तान की तरह लीड किया।
शतक लगाकर लौट रहे विराट कोहली को गौतम गंभीर ने सीने से लगा लिया, BCCI ने शेयर किया इमोशनल वीडियो
पर्थ: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024 का पहला टेस्ट ऑप्टस क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। आखिरकार खराब फॉर्म में चल रहे विराट कोहली का बल्ला गरजा और इस तरह गरजा कि हर कोई देखते रह गया। किंग कोहली ने अपने आलोचकों को मुंह तोड़ जवाब दिया। विराट ने दूसरी पारी में 143 गेंद में अपना शतक पूरा किया। यह विराट कोहली के टेस्ट करियर का 30वां शतक था। इंटरनेशनल क्रिकेट में अब कोहली के नाम 81 शतक हो गए हैं। वहीं जब शतक लगाकर वापसी विराट कोहली ड्रेसिंग रूम में जा रहे थे तो उनके और हेड कोच गौतम गंभीर के बीच काफी खास मोमेंट हुआ, जो कैमका में केद हो गया।
शतक लगाने के बाद विराट कोहली को गंभीर ने लगाया
दरअसल, विराट कोहली के शतक पूरा करते ही भारतीय टीम ने 6 विकेट पर 487 रन बनाकर अपनी पारी को घोषित कर दिया था। इसके बाद विराट कोहली सेंचुरी जड़कर वापसी ड्रेसिंग रूम में लौट रहे थे। सब उनको मुबारकबाद दे रहे थे। ऐसे में जैसे ही कोहली अंदर घुसते हैं तो सामने से गौतम गंभीर आ रहे होते हैं।
दोनों एक दूसरे को देखते हैं और गंभीर उनको ताली मारकर गले लगा लेते हैं। यह फैंस और दोनों दिग्गजों के लिए थोड़ा इमोशनल मोमेंट साबित हो सकता है। कोहली और गंभीर के रिश्ते आईपीएल के दौरान थोड़े खराब हो गए थे। दोनों मैदान पर एक दूसरे से भिड़े भी हैं। लेकिन अब दोनों का रिश्ता एक नया मोड़ ले चुका है।
विराट कोहली का करियर
36 साल के विराट कोहली का टेस्ट करियर अब तक गजब का रहा है। उन्होंने 119 टेस्ट की 203 पारियों में 9145 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 30 शतक और 31 अर्धशतक देखने को मिले हैं। इसके अलावा 295 वनडे में किंग कोहली ने 13906 रन ठोके हैं। वनडे में कोहली ने 50 शतक और 72 अर्धशतक लगाए हैं। टी20 में विराट ने 125 मैच में 1 सेंचुरी और 38 हाफ सेंचुरी के चलते 4188 रन बनाए हैं।
IPL Auction: कल 10 ओवरों के मैच में जड़ दिया शतक, आज आईपीएल ऑक्शन में इस कैरेबियाई तूफान के लिए होगी लड़ाई
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का मेगा ऑक्शन चल रहा है। पहले दिन खिलाड़ियों पर गजब की बोली देखने को मिली। वहीं दूसरे दिन भी कुछ प्लेयर्स पर ठीक ठाक बोली लग सकती है। उसमें से एक शर्फेन रदरफर्ड हो सकते हैं। जब 24 नवंबर को जेद्दा में ऑक्शन चल रहा था उस वक्त टी10 आबू धाबी लीग में यह कैरेबियाई बल्लेबाज इतिहास रच रहा था। रदरफर्ड टी10 आबू धाबी लीग के इतिहास में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 40 गेंद पर अपनी सेंचुरी पूरी की। इस शतक के साथ ही आईपीएल ऑक्शन में उनके स्टेक बढ़ने की संभावना है। मेगा नीलामी के दूसरे दिन रदरफर्ड का नाम आएगा।
40 गेंद में बनाए नाबाद 103 रन
दरअसल, आबू धाबी टी10 लीग का 12वां मै नॉर्थन वॉरियर्स और यूपी नवाब्स के बीच खेला गया। नॉर्थन वॉरियर्स के लिए खेलते हुए चौथे नंबर पर वेस्टइंडीज के शर्फेन रदरफर्ड बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। उन्होंने बड़े-बड़े शॉट लगाकर गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। शर्फेन ने 40 गेंद का सामना किया और 257 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 103 रन बना डाले। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 10 छक्के लगाए। हालांकि उनकी यह शतकीय पारी नॉर्थन वॉरियर्स को जीत नहीं दिला पाई। यूपी नवाब्स ने यह मैच 9 विकेट से जीत लिया।
1.25 करोड़ है रदरफर्ड का बेस प्राइस
26 साल के शर्फेन रदरफर्ड का बेस प्राइस आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 में 1.25 करोड़ का है। इस पारी के बाद दूसरे दिन फ्रेंचाइजियां उनको खरीदने के लिए जा सकती हैं। रदरफर्ड आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइटराइ़र्स के लिए खेल चुके हैं। आईपीएल में हालांकि उन्हें खेलने का इतना मौका नहीं मिला है। रदरफर्ड ने आईपीएल में सिर्फ 10 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 106 रन बनाए हैं।
इन 5 खिलाड़ियों को हुआ करोड़ों का नुकसान, बुरे सपने की तरह रहा आईपीएल ऑक्शन
जेद्दा: एक ओर ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर पर टीमों ने दिल खोलकर पैसे खर्च किए तो दूसरी ओर कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे, जो पिछले सीजन के मुकाबले सस्ते बिके। लिस्ट में एक ऐसे खिलाड़ी का नाम भी है, जो 2024 में सबसे अधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज है। जी हां, हम बात कर रहे हैं पर्पल पटेल, ओह माफ करिएगा हर्षल पटेल की। उनके अलावा भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें करोड़ों का घाटा हुआ है। शायद ही उन्हें रात में नींद आई होगी।
2024 में पर्पल कैप जीतने वाले हर्षल पटेल को 8 करोड़ रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा है। इसके साथ ही वह अब नई टीम में नजर आएंगे, जबकि पंजाब किंग्स उन्हें टीम में शामिल कर सकती थी। पंजाब किंग्स के लिए वह 11.75 करोड़ रुपये में खेले थे। इस तरह से उन्हें 3.75 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
उत्तर प्रदेश के नए सुरेश रैना कहे जाने वाले समीर रिजवी पर पिछले सीजन ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने जमकर पैसे बहाए थे। उसने उन्हें 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा था, जबकि इस बार दिल्ली कैपिटल्स ने सिर्फ 95 लाख रुपये में हासिल कर लिया। इस तरह से समीर को 7.45 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
ईशान किशन अब नई टीम से खेलते दिखेंगे। वह सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा होंगे, जबकि टीम ने उन्हें 11.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। इससे पहले वह मुंबई इंडियंस में 15.25 करोड़ में खेल रहे थे। इस तरह से उन्हें 4 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है।
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल हमेशा से हॉट स्टार रहे हैं, लेकिन इस बार नीलामी में वह सस्ते रहे। उन्हें पंजाब किंग्स ने सिर्फ 4.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम से जीता। वह इससे पहले भी प्रीति जिंटा की टीम से खेल चुके हैं, जबकि पिछले सीजन वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा थे। विराट कोहली की टीम से उन्हें 11 करोड़ रुपये मिले थे। उन्हें 6.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।
एक और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श को बड़ा घाटा हुआ है। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा है, जबकि पिछले सीजन वह दिल्ली के लिए 6.5 करोड़ रुपये में खेल थे। उन्हें 3.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।
Arshdeep Singh IPL 2025 Price: नौ गुनी कीमत पर बिके अर्शदीप सिंह, पहले काव्या मारन ने खरीदा था, लेकिन पंजाब ने RTM लगा दिया
जेद्दा: इंडियन प्रीमियर लीग के 2025 सीजन के लिए रविवार को हुए मेगा ऑक्शन की पहली बोली अर्शदीप सिंह पर लगी। भारत के नंबर वन टी-20 गेंदबाज पर पैसों की बरसात हो गई। 2 करोड़ के बेस प्राइस वाले अर्शदीप सिंह को 15 करोड़ 75 लाख पर सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा था, लेकिन उनकी पुरानी टीम पंजाब किंग्स ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करते हुए 25 वर्षीय पेसर को 18 करोड़ रुपये में अपने साथ दोबारा जोड़ लिया।
अर्शदीप सिंह का आईपीएल करियर
भारतीय टीम की युवा सनसनी अर्शदीप सिंह बीते छह साल से आईपीएल खेल रहे हैं। 19 साल की उम्र में इस टूर्नामेंट का अपना पहला मैच साल 2019 में खेला था। तब उन्हें सिर्फ तीन ही मुकाबले मिले थे। 19 साल का लड़का अब एक मजबूत और विकेट टेकर लेफ्ट आर्म पेसर में तब्दील हो चुका है। ओवरऑल करियर की बात करें तो अर्शदीप सिंह ने 65 आईपीएल मैच में 76 विकेट झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 32 रन देकर पांच विकेट है। 2021 के सीजन में 18 विकेट लेकर उन्होंने भारतीय टीम का टिकट कटवाया था।
अर्शदीप सिंह किन टीमों से खेल चुके हैं आईपीएल
न्यूजीलैंड में भारतीय अंडर-19 टीम के लिए शानदार प्रदर्शन के साथ उनके करियर की शानदार शुरुआत हुई। इस युवा खिलाड़ी का अबतक का पूरा आईपीएल करियर घरेलू राज्य पंजाब की ही टीम पंजाब किंग्स के साथ गुजरा है। मगर फ्रैंचाइजी ने मेगा ऑक्शन से पहले सिर्फ दो प्लेयर्स को ही रिटेन करने का फैसला लिया और उसमें अर्शदीप सिंह का नाम न देख हर कोई चौंक गया था।
अर्शदीप सिंह का टी-20 इंटरनेशनल करियर
6 फीट तीन इंच लंबे अर्शदीप लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले अर्शदीप सिंह ने भारत के लिए 60 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 95 विकेट लिए हैं। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर मौजूद युजवेंद्र चहल से सिर्फ एक सफलता दूर हैं। नौ रन देकर चार विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। वह 2024 में टी-20 विश्व विजेता बनने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी थे।
Shreyas Iyer IPL 2025 Price: चैंपियन कप्तान श्रेयस अय्यर आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, पंजाब ने 26.75 करोड़ में खरीदा
जेद्दा: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन 2025 में भारतीय टीम के स्टार और अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पर आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगी। उन्होंने मिचेल स्टार्क का 24.75 करोड़ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। उनको पंजाब किंग्स ने रिकॉर्ड 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा है। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच जबरदस्त बिडिंग वॉर देखने को मिली। केकेआर ने भी अय्यर पर बोली लगाई थी। लेकिन बाद में उन्होंने अपने हाथ खींच लिए। बता दें कि अय्यर का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। वह मार्की सेट 1 खिलाड़ियों का हिस्सा थे। अय्यर एक बहुत ही टैलेंटिड बल्लेबाज हैं। वह बड़े-बड़े शॉर्ट मारने के साथ-साथ स्ट्राइक रोटेट करना भी जानते हैं।
29 साल के श्रेयस अय्यर ने 2015 में आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए डेब्यू किया था। जब से अब तक अय्यर ने आईपीएल में 116 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 127 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 3127 रन बनाए हैं। अय्यर का हाइएस्ट स्कोर इंडियन प्रीमियर लीग में 96 रन है। उनके बल्ले से इस बड़े टूर्नामेंट में 21 अर्धशतक देखने को मिले हैं। अपनी कप्तानी में अय्यर ने पिछले साल कोलकाता को आईपीएल का खिताब 10 साल बाद जिताया था।
आईपीएल में किन टीमों से खेल चुके हैं अय्यर
श्रेयस अय्यर ने अब तक आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स का ही प्रतिनिधित्व किया है। अय्यर 2021 तक दिल्ली के साथ जुड़े हुए थे। उसके बाद तीन सीजन वह केकेआर के साथ खेले। उन्होंने कैपिटल्स को 2020 के सीजन में पहली बार आईपीएल इतिहास के फाइनल में पहुंचाया था।
श्रेयस अय्यर का इंटरनेशनल टी20 करियर
इस स्टार बल्लेबाज ने भारत के लिए 2017 में टी20 में डेब्यू कर लिया था। ऐसे में उन्होंने अब तक 51 मैच इस फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए खेले हैं, जिसमें उन्होंने 136 के स्ट्राइक रेट से 1104 रन बनाए हैं और 8 फिफ्टी भी लगाई हैं।
20 साल बाद 100+ ओपनिंग साझेदारी, केएल राहुल की भी फिफ्टी, यशस्वी के साथ तोड़े कई रिकॉर्ड्स
पर्थ: यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने 2004 के बाद ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए पहली शतकीय ओपनिंग साझेदारी की। 2004 की सीरीज के दौरान सिडनी में वीरेंद्र सहवाग और अकाश चोपड़ा के बीच आखिरी बार 100 या उससे ज्यादा रन की ओपनिंग साझेदारी (123 रन) हुई थी। दोनों के बीच में रिकॉर्ड ब्रेकिंग साझेदारी तो हुई। साथ ही यशस्वी जायसवाल के बाद केएल राहुल ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया। राहुल ने 124 गेंद पर 4 चौके जड़ते हुए अपने टेस्ट करियर की 16वीं फिफ्टी लगाई। इसके अलावा जायसवाल ने भी शानदार अर्धशतक ठोका, उन्होंने 124 बॉल में अपनी 9वीं टेस्ट फिफ्टी ठोकी। दोनों की इस साझेदारी ने तमाम रिकॉर्ड तोड़े।
भारत की तरफ से ऑस्ट्रेलिया में सबसे बड़ी ऑपनिंग पार्नरशिप का रिकॉर्ड?
भारत की तरफ से सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप का रिकॉर्ड सुनील गावस्कर और के श्रीकांत के नाम है। दोनों ने मिलकर 1986 में सिडनी में 191 रन जोड़े थे।
कुछ ऐसा चल रहा मैच का हाल
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में टीम इंडिया पहली पारी में 150 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। हालांकि टीम इंडिया ने गेंदबाजी में अच्छा दमखम दिखाया और ऑस्ट्रेलिया को पर्थ टेस्ट के दूसरे महज 104 रन के स्कोर पर ऑल आउट करा और 46 रन की लीड हासिल की। भारत के लिए कप्तान जसप्रीत बुमराह ने पंजा खोला। हर्षित राणा ने 3 विकेट लिए। वहीं मोहम्मद सिराज के खाते में भी 2 विकेट आए। खबर लिखने तक भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के 151 रन है और उनके पास 197 रन की लीड है।
AUS vs IND: यशस्वी-राहुल की रिकॉर्ड साझेदारी, बुमराह के पंच से बेदम ऑस्ट्रेलिया, भारत के शिकंजे में मैच
पर्थ: किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि सिर्फ 150 रन पर ऑलआउट होने के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में ऐतिहासिक वापसी कर पाएगी। मगर ये नई टीम इंडिया है। जो असंभव को संभव करना जानती है, जिसने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में पहले भी कई कमाल किए हैं। शायद भारतीय टीम एक और चमत्कार की ओर बढ़ रही है। पर्थ में जारी पहले टेस्ट के दूसरा दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने जसप्रीत बुमराह की करामाती गेंदबाजी के बाद यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की ओपनिंग साझेदारी के बूते 172 रन बनाकर 218 रन की विशाल लीड ले ली है।
दूसरे दिन के खेल में क्या हुआ?
कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह के पांच विकेट के दम पर भारत ने पहले तो ऑस्ट्रेलिया को 104 रन पर समेटा और फिर 46 रन की लीड हासिल कर ली। इसके बाद यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने डटकर बल्लेबाजी करते हुए दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 172/0 तक पहुंचा दिया। राहुल 153 गेंद में 62 और यशस्वी जायसवाल 193 गेंद में 90 रन बनाकर नाबाद लौटे।
यशस्वी-राहुल के बीच रिकॉर्ड पार्टनरशिप
पहली पारी में विवादास्पद तरीके से आउट हुए राहुल और युवा जायसवाल ने जबरदस्त परिपक्वता दिखाई। शुरू में दोनों ने डिफेंसिव रुख अपनाया, लेकिन एक बार क्रीज पर सेट होने के बाद खुलकर शॉट्स भी मारे। पहली पारी के आधार पर मिली 46 रन की लीड को स्टंप्स तक सवा दो सौ तक पहुंचाने में कई रिकॉर्ड्स भी तोड़े। अब राहुल और यशस्वी ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया में भारत की सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप करने का रिकॉर्ड बना डाला। 20 साल बाद ये पहला मौका था, जब भारत की किसी सलामी जोड़ी ने 100 रन की साझेदारी पूरी की हो।
5 पारियों में 3 शतक जड़ने के बाद संजू सैमसन को मिला रिवॉर्ड, बनाया गया इस टीम का कप्तान
नई दिल्ली: भारत के लिए टी20 की पांच पारियों में तीन शतक लगाने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफा में केरल टीम की कप्तानी सौंप दी गई है। उनके इस गजब के प्रदर्शन के बाद केरल क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) ने सैमसन को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कप्तान नियुक्त कर लिया है। यह टूर्नामेंट 23 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलने वाला है। बता दें कि संजू सैमसन रणजी ट्रॉफी में सचिन बेबी की कप्तानी में खेलते हुए नजर आए थे।
जनवरी तक भारत नहीं खेलेगा कोई वाइट बॉल क्रिकेट
जनवरी तक भारत का कोई वाइट बॉल मैच नहीं है, जिससे सैमसन पूरे सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट के लिए केरल के लिए उपलब्ध हैं। भारतीय टीम वर्तमान में पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। केरल को ग्रुप ई में गोवा, मुंबई, महाराष्ट्र, सर्विसेज, नागालैंड और आंध्र प्रदेश के साथ रखा गया है। केरल की टीम अपने सभी मैच जिमखाना ग्राउंड और राजीव गांधी स्टेडियम में खेलेगी।
बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के खिलाफ चमके संजू
संजू सैमसन ने हाल ही में खेले गए पांच टी20 मैचों में से तीन में शतक लगाया है। उन्होंने बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दो शतक लगाए और फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 में एक और शतक लगाया। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 में शतक लगाया। फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में शतक लगाया। इससे सैमसन लगातार दो टी20 मैचों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। इसके बाद वह अगले दो मैचों में दो बार शून्य पर आउट हुए। लेकिन फिर सीरीज के चौथे और अंतिम टी20 में उन्होंने एक और शतक लगाया। केरल 23 नवंबर को हैदराबाद में सर्विसेज के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए केरल टीम:
संजू सैमसन (कप्तान), सचिन बेबी, रोहन कुन्नूमल, जलज सक्सेना, विष्णु विनोद, मोहम्मद अजरुद्दीन, बसिल थम्पी, एस निजार, अब्दुल बासित, ए स्कारिया, अजनस ईएम, सिजोमन जोसेफ, मिधुन एस, वैसाख चंद्रन, विनोद कुमार सीवी, बसिल एनपी, शराफुद्दीन एनएम, निधीश एमडी।
दिग्गज भारतीय ने किया पर्थ टेस्ट के लिए किया प्लेइंग-11 का ऐलान, अश्विन ही नहीं, इन्हें भी किया बाहर
पर्थ:बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के रोमांच की घड़ी नजदीक आ रही है। दो दिन बाद ही पहले टेस्ट का आगाज पर्थ में होगा। इस मुकाबले के लिए हर किसी की निगाहें भारत की प्लेइंग-11 पर टिकी हुई हैं। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में न केवल ओपनिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव होगा, बल्कि शुभमन गिल के चोटिल होने से पूरा ढांचा ही बदल जाएगा। इस बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की कमेंट्री टीम में शामिल संजय मांजरेकर ने अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान किया है।
संजय मांजरेकर के अनुसार, रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में यशस्वी जायसवाल के साथ अभिमन्यु ईश्वरन को ओपनिंग करना चाहिए। शुभमन गिल चोटिल हैं तो तीसरे नंबर पर भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट की दोनों पारियों में रन बरसाने वाले ध्रुव जुरेल को रखा है। जुरेल यहां स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर शामिल होंगे, जबकि विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋषभ पंत को ही दी है।
दरअसल, पंत का बैटिंग रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया में दमदार है तो उन्हें हटाने का सवाल ही नहीं उठता। इसके बाद पूर्व कप्तान विराट कोहली चौथे नंबर पर हैं, जो भारतीय बैटिंग को लीड करेंगे। इसके बाद केएल राहुल को भी जगह दी है, जिन्होंने इंट्रा-टीम प्रैक्टिस मैच में कुछ अच्छे शॉट खेले थे
Border-Gavaskar Trophy 2024-25: क्या कप्तान रोहित के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे शमी ? सामने आया बड़ा अपडेट
भारतीय टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. जहां 22 नवंबर से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ी जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं. इस बीच कप्तान रोहित और करीब 1 साल से टीम से बाहर चल रहे भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.
बता दें कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हाल ही में पिता बने है, जिसके चलते वह 11 नवंबर को टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना नहीं हुए थे. ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे थे कि वह पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे, लेकिन अब बच्चे के जन्म की घोषणा के बाद ऐसा लग रहा है कि भारतीय कप्तान पर्थ टेस्ट से पहले टीम से जुड़ेंगे. इसके अलावा यह खबर भी समाने आ रही है कि रोहित के साथ साथ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा सकते हैं.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सालभर बाद शमी को होगी वापसी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद शमी पर्थ में पहले टेस्ट से पहले रोहित शर्मा के साथ ऑस्ट्रेलिया जा सकते हैं. हालांकि यह अभी तय नहीं हैं कि दोनों खिलाड़ी शुरुआती मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल हो पाएंगे या नहीं. चोट के कारण लगभग एक साल तक बाहर रहने वाले शमी को समय पर ठीक नहीं होने के बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था.
मोहम्मद शमी के बचपन के कोच मोहम्मद बदरुद्दीन ने मीडिया से साथ बातचीत में खुलासा किया कि स्टार तेज गेंदबाज के एडिलेड में दूसरे टेस्ट मैच के बाद टीम इंडिया में शामिल होने के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने की उम्मीद है. उन्होंने कहा, ” वह एडिलेड (दूसरे) टेस्ट के बाद भारतीय टीम में शामिल होंगे. अब जब वह वापस आ गया है और अपनी फिटनेस साबित कर चुका है, विकेट ले चुका है, तो दौरे के दूसरे भाग में वह टीम के लिए महत्वपूर्ण होगा,”
शमी ने रणजी में गेंद से ढाया कहर
गौरतलब है कि अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने करीब एक साल के बाद रणजी ट्रॉफी मैच से मैदान पर वापसी की. उन्हें मध्य प्रदेश के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में बंगाल की टीम में शामिल किया गया है. शमी ने मध्य प्रदेश के खिलाफ पहली इनिंग में 19 ओवर में 54 रन देकर 4 विकेट लिए थे, जबकि दूसरी इनिंग में उन्होंने 24.2 ओवर में 102 रन देकर 3 विकेट लिए. इसके अलावा बल्ले से भी शमी 37 रन बनाने में कामयाब रहे. शमी के इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत बंगाल की टीम ने इस मैच को 11 रनों से अपने नाम किया. सूत्रों के मुताबिक, शमी की फिटनेस परखने के लिए उन्हें टीम में शामिल किया गया है. अगर वे फिट हो जाते हैं तो उन्हें बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना किया जा सकता है.
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का शेड्यूल
मैच क्रम मैच तारीख
पहला टेस्ट भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 22-26 नवंबर
दूसरा टेस्ट भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 6-10 दिसंबर
तीसरा टेस्ट भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 14-18 दिसंबर
चौथा टेस्ट भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 26-30 दिसंबर
पाँचवां टेस्ट भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 3-7 जनवरी (2025)
प्रैक्टिस मैच प्राइम मिनिस्टर-11 बनाम भारत-ए 30 नवंबर-1 दिसंबर
उद्घाटन मैच दवा प्रतिनिधि एवम क्षेत्रीय प्रबंधकों के संगठनों के मध्य सद्भावना मैच के साथ हुआ
फार्मा प्रीमियर लीग 11 का हुआ भव्य उद्घाटन
WI vs ENG: W,W,W… ओवर की लगातार 3 गेंदों में 3 विकेट गिरे, फिर भी क्यों नहीं हुई बॉलर के नाम हैट्रिक
सेंट लूसिया: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला काफी ज्यादा रोमांचक रहा। पूरे मैच में 400 से ज्यादा रन बने। यह एक हाई स्कोरिंग मैच था, जिसमें मेजबान टीम वेस्टइंडीज ने बाजी मार ली। विंडीज ने 5 विकेट से इस मैच को अपने नाम कर लिया। इस सीरीज में वेस्टइंंडीज ने यह पहली जीत दर्ज की। बता दें कि लगातार 3 मैच जीतने के बाद इंग्लैंड पहले यह सीरीज जीत चुकी है। वहीं डैरेन सैमी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए चौथे टी20 में वेस्टइंडीज की पारी में एक ओवर में लगातार 3 विकेट गिरे। लेकिन इसके बावजूद गेंदबाज की हैट्रिक नहीं हुई। ऐसा क्यों हुआ, आइये आपको बताते हैं।
क्यों नहीं हुई गेंदबाज की हैट्रिक?
दरअसल, वेस्टइंडीज की पारी का 10वां ओवर इंग्लैंड क्रिकेट टीम की ओर से युवा स्पिनर रेहान अहमद डाल रहे थे। उनके ओवर की पहली, दूसरी और तीसरी गेंद पर विकेट गिरे थे। लेकिन उनकी हैट्रिक नहीं हुई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि दूसरी गेंद पर जो विकेट गिरा वो रन आउट के रूप में गिरा। बता दें कि रन आउट का विकेट गेंदबाज के खाते में नहीं जाता है।
सचिन तेंदुलकर ने पोस्ट की पेड़ की फोटो, फैंस को आई उनके सबसे बड़े 'दुश्मन' की याद
नई दिल्ली: सचिन तेंदुलकर ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली जिससे फैंस के बीच तूफान आ गया। इस पोस्ट ने पूर्व अंपायर स्टीव बकनर के पुराने विवादित फैसलों को फिर से याद दिला दिया। बकनर क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े अंपायर में गिने जाते हैं। लेकिन 2003 में गाबा और 2005 में ईडन गार्डन्स में सचिन के खिलाफ उनके दो गलत फैसलों ने उनके करियर को विवादों में डाल दिया।
सचिन ने पूछा अंपायर का नाम
सचिन तेंदुलकर ने X (पहले ट्विटर) पर तीन पेड़ों की एक तस्वीर पोस्ट की, जो बड़े विकेट की तरह दिख रहे थे। उन्होंने अपने फैंस से पूछा, 'क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि किस अंपायर ने स्टंप्स को इतना बड़ा महसूस कराया?' सचिन के फैंस ने तुरंत जवाब देना शुरू कर दिया और बकनर का नाम लिया।
फैंस ने जमकर किए कमेंट
एक फैन ने लिखा, '10 साल से रिटायरमेंट ले चुके हैं लेकिन फिर भी नाम लेकर किसी को नीचा नहीं दिखा रहे हैं। क्या जेंटलमैन हैं।' एक अन्य फैन ने लिखा, 'अंपायर स्टीव बकनर और मैच रेफरी माइक डेनेस के अलावा और कौन हो सकता है, यह जोड़ी हमेशा आपको आउट करने की पूरी कोशिश करती थी!' एक और फैन ने लिखा, 'क्रिकेट के भगवान आज रोस्टिंग मूड में हैं!' एक फैन ने लिखा, 'स्टीव बकनर आपको LBW आउट देते समय स्टंप्स के बारे में यही सोचते होंगे।'
IND vs AUS: प्रैक्टिस में अंगूठा तुड़वा बैठा ये स्टार खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया पर एक बड़ी मुसीबत
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के सामने एक बड़ी मुसीबत आ गई है। टीम के स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक शुभमन गिल का अंगूठा फ्रैक्चर हुआ है और यह माना जा रहा है कि पर्थ में होने वाले टेस्ट मैच से वे बाहर रह सकते हैं। ऐसे में शुभमन गिल के चोटिल होने से टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई है।
दरअसल शुभमन गिल इंडिया ए के खिलाफ इंट्रा स्क्वाड मैच में बल्लेबाजी के दौरान दर्द में देखे गए। चोट लगने के बाद शुभमन गिल ने तुरंत मैदान छोड़ दिया। इसके बाद उनके अंगूठे की स्कैनिंग की गई। स्कैन में ये पता चला कि उनका अंगूठा फ्रैक्चर हो गया। ऐसे में वे अब कम से कम 14 के लिए मैदान से दूर रहेंगे। पूरी तरह से ठीक होने के बाद शुभमन गिल प्रैक्टिस के लिए फिर से मैदान पर उतर पाएंगे।
अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण शुभमन गिल का पहले टेस्ट से बाहर होना लगभग तय है। हालांकि, ऐसी संभावना है कि शुभमन गिल एडिलेड में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में वापसी कर सकते हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड टेस्ट मैच की शुरुआत 6 दिसंबर से होने जा रही है। ऐसे में अब टीम इंडिया को शुभमन गिल के विकल्प पर विचार करना होगा।
सिर्फ शुभमन गिल ही नहीं, सरफराज खान और केएल राहुल की चोट ने भी टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा रखी है। केएल राहुल और सरफराज को भी प्रैक्टिस के दौरान चोट लगने की बात सामने आई है। इसके अलावा टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर भी यह कहा जा रहा है कि उनकी स्कैनिंग कराई गई है। इस तरह सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के चार खिलाड़ियों के चोटिल होने की बात सामने आ रही है।
स्पेंसर जॉनसन और एडम जम्पा ने किया पाकिस्तान को बेइज्जत, दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने 13 रन से हराया
सिडनी: स्पेंसर जॉनसन और एडम जम्पा की घातक गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी20 मैच में पाकिस्तान को 13 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। स्पेंसर जॉनसन ने मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के लिए पंजा खोलकर कमाल कर दिया। मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 9 विकेट के नुकसान पर 147 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब नें पाकिस्तान की टीम 19.4 ओवर में 134 रन बनाकर सिमट गई।
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले दूसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी बहुत ही साधारण रही। टीम के लिए सबसे ज्यादा मैथ्यू शॉर्ट ने 32 रनों की पारी खेली। इसके अलावा एरोन हार्डली ने 28 रनों का योगदान दिया जबकि ग्लेन मैक्सवेल ने 21 और जैक फ्रेजर मैकगर्क ने 20 रन बनाए। इस तरह ऑस्ट्रेलियाई टीम जैसे-तैसे 147 रन तक पहुंचने में सफल रही।
पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में हारिस रउफ ने एक बार फिर से कमाल का खेल दिखाया। हारिस रउफ ने चार ओवर में सिर्फ 22 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा अब्बास अफरीदी ने भी कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 17 रन खर्च कर तीन विकेट झटके जबकि सुफियान मुकीन ने 4 ओवर के स्पेल में 21 रन देकर 2 विकेट झटके।
ऑस्ट्रेलिया के द्वारा दिए गए 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की भी बल्लेबाजी में हालत खराब रही। पाकिस्तान के खिलाफ पारी में ऑस्ट्रेलिया के स्पेंसर जॉनसन ने अपना पंजा खोला। स्पेंसर जॉनसन ने चार ओवर में सिर्फ 26 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा एडम जम्पा ने भी 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट लिया जबकि जेवियर बार्टलेट के खाते में 1 विकेट आया।
AUS vs IND: एक्शन इल्लीगल है... नेट्स पर जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत में नोंकझोंक, बीच में फंस गए बॉलिंग कोच
पर्थ: भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रही है। टीम का ट्रेनिंग कैंप पर्थ में लगा हुआ है। सीरीज शुरू होने से पहले अभ्यास सत्र के दौरान पर्थ में भारतीय उपकप्तान जसप्रीत बुमराह और विकेटकीपर ऋषभ पंत ने अपना रोल बदल लिया। जसप्रीत बुमराह ने बल्ला थामा जबकि ऋषभ पंत उनके खिलाफ गेंदबाजी कर रहे थे। बीसीसीआई ने इसका वीडियो शेयर किया।
नेट्स पर पंत के सामने बुमराह
बीसीसीआई के वीडियो में जसप्रीत बुमराह को पैड पहने हुए देखा जा सकता है क्योंकि उनका सामना नेट्स में ऋषभ पंत से है। अपने आमने-सामने से पहले, पंत ने मजाक में बुमराह को प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनके एक विकेट की याद दिला दी। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने अपने गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल से भी कुछ मदद ली। मोर्कल ने एक गेंद बुमराह को डाली, जिससे वह जैसे तैसे बच पाए।
ऋषभ पंत ने बुमराह को एक छोटी गेंद फेंकी जिसे तेज गेंदबाज ने लेग साइड की ओर खेला। हालांकि, पंत ने यह कहते हुए अपना विकेट मान लिया कि यह सीधे फील्डर के पास जाता, जिससे मोर्कल भी सहमत थे। वीडियो में पंत ने कहा- जसप्रीत बुमराह को पेल दिया है मैंने, नेट पर आउट करा है 1 विकेट मिला है।
इसके जवाब में तेज गेंदबाज ने चुटकी ली, 'उनका बॉलिंग एक्शन इल्लीगल है। यह आउट नहीं है, यह चौका है या यह दो रन है, मैंने पुल शॉट लगाया है। उसे लगता है कि उसके पास वहां 7 फील्डर हैं। उन्हें गेंदबाजी करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।'
पर्थ में कप्तानी कर सकते हैं बुमराह
पर्थ स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अभी तक ऑस्ट्रेलिया नहीं पहुंचे हैं। वह पिता बनने वाले हैं और इसी वजह से भारत में ही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे। ऐसे में उपकप्तान जसप्रीत बुमराह कप्तानी की जिम्मेदारी संभालते नजर आ सकते हैं। बुमराह एक टेस्ट में भारत की कप्तानी भी कर चुके हैं।