छत्तीसगढ़ / दुर्ग

कलेक्टर ने लिया निगम चुनाव की तैयारियों का जायजा

भिलाई । नगर पालिक निगम भिलाई निर्वाचन 2026 की तैयारियों के तहत कल्याण कॉलेज, सेक्टर-7 भिलाई में निर्वाचन सामग्री के वितरण एवं वापसी की व्यवस्था तथा स्ट्रांग रूम तैयार करने की तैयारियों का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर अभिजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, आयुक्त सुरुचि सिंह, अपर कलेक्टर सिली थॉमस, अनुविभागीय दंडाधिकारी सोनल डेविड सहित निगम टीम की उपस्थिति में निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान निर्वाचन सामग्री के व्यवस्थित वितरण एवं वापसी, स्ट्रांग रूम के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं तथा निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू संचालन से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने स्थल पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन कर निर्वाचन कार्यों को व्यवस्थित एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप संपन्न कराने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।

 

 

नगर निगम निर्वाचन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को समय-सीमा में पूर्ण करने तथा निर्वाचन कार्यों के दौरान समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न कराई जा सके।

Leave Your Comment

Click to reload image