छत्तीसगढ़ / गरियाबंद
मुख्यमंत्री साय ने भाजपा के मुखपत्र ‘दीपकमल’ के केंद्रीय बजट पर आधारित विशेषांक का विमोचन किया
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के मुखपत्र ‘दीपकमल’ के केंद्रीय बजट 2026-27 पर आधारित विशेषांक का नवा रायपुर स्थित विधानसभा भवन कार्यालय में विमोचन किया। इस विशेषांक में केंद्रीय बजट के साथ-साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास को भी विस्तृत रूप से समाहित किया गया है, जो प्रदेश के विकास और जनकल्याण के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
महतारी वंदन योजना ने श्यामा बाई की बदली किस्मत बांसशिल्प कला को निखारने में मिल रही मदद, आजीविका का भी हो रहा विस्तार
राधेश्याम सोनवानी
गरियाबंद, 11 मार्च 2026/ गरियाबंद जिला जनजाति बाहूल्य एवं वनांचल क्षेत्र के नाम से जाना जाता है। यहां कमार, भुंजिया, गोंड़ सहित अन्य जनजाति सदस्य निवासरत है। साथ ही बांसशिल्प को अपने आजीविका का माध्यम मानने वाले कंडरा जनजाति के लोग भी इस जिले में निवास करते है। शासन द्वारा जनजाति सदस्यों के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिससे उन्हें आगे बढ़ने में मदद मिल रही है। जिले के कुरूद गांव की रहने वाली कंडरा जनजाति सदस्य श्रीमती श्यामा बाई और उनके परिवार का जीवन पहले काफी कठिनाइयों से भरा था। खेतों में मजदूरी करके दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल था। उनके पास कोई स्थायी आय का स्रोत नहीं था। शासन द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना ने उनके जीवन में आशा की एक नई किरण लाई। महतारी वंदन योजना उनके जीवन के विकास में सहायक हो रही है। श्रीमती कंडरा संघर्ष और स्वाभिमान की मिसाल बन चुकी हैं। उनका परिवार, जो कभी भूमिहीन मजदूर था, आज अपनी मेहनत और परंपरागत कौशल के दम पर आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहा है। कंडरा जनजाति के होने के कारण अपने पैतृक कार्यों जैसे बांस के समान बनाकर आजीविका चलाती है। उन्हें बांस के समान बनाने के लिए बाहर से बांस खरीदना पड़ता है। लेकिन महतारी वंदन योजना के शुरू होने से प्रतिमाह 1 हजार रूपये की राशि सीधे उनके बैंक खाते में पहुंच रही है। जिससे वह राशि का उपयोग बाहर से बांस खरीदने में कर रही है। इससे बांसशिल्प कला को आगे बढ़ाने एवं परिवार के भरण-पोषण में आर्थिक सहायता में मदद मिल रही है। पहले बहुत कम आय अर्जित करने वाली श्रीमती श्यामा बाई को महतारी वंदन योजना से सहायता मिलने पर उनकी मासिक आय 8 हजार रूपये तक पहुँच गई है।
बहतराई में बालिका कबड्डी अकादमी के लिए चयन ट्रायल 15 मार्च को
राधेश्याम सोनवानी
गरियाबंद, 11 मार्च 2026/स्व. बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई, जिला बिलासपुर में संचालित आवासीय बालिका कबड्डी अकादमी में बालिका खिलाड़ियों के लिए 50 सीटें स्वीकृत हैं। वर्तमान में अकादमी में 38 बालिका खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं, जिनमें से लगभग 10 खिलाड़ियों के वीड़-आउट होने की संभावना है। इस स्थिति में अकादमी में कुल 22 सीटें रिक्त होने की संभावना है।
प्राकृतिक आपदा से मृत होने पर चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
राधेश्याम सोनवानी
गरियाबंद, 11 मार्च 2026/कलेक्टर श्री बीएस उइके ने प्राकृतिक आपदा से मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छुरा तहसील के ग्राम मोंगरा निवासी 30 वर्षीय मीना बाई की 25 मई 2025 को सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन रंजीत को 4 लाख रुपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
जिला रोजगार कार्यालय गरियाबंद में 18 मार्च को प्लेसमेंट कैंप
राधेश्याम सोनवानी
जिला रोजगार कार्यालय गरियाबंद में 18 मार्च को प्लेसमेंट कैंप
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की जागरूकता पहल
राधेश्याम सोनवानी
तेज गर्मी में बढ़ा लू का खतरा
कलेक्टर ने कृषि एवं समवर्गीय विभागों की ली संयुक्त समीक्षा बैठक
फूलों की होली में झूमीं मातृशक्ति गरियाबंद में रंग-गुलाल और गीतों की गूंज श्रीराधे नवल किशोरी महिला मानस समिति का होली मिलन समारोह
राधेश्याम सोनवानी
गरियाबंद। International Women’s Day के अवसर पर Shri Radhe Naval Kishori Mahila Manas Samiti द्वारा होली मिलन एवं महिला दिवस का संयुक्त आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंगल हटरी शीतला पारा भवन में हुआ, जहां समिति की मातृशक्तियों ने फूलों और रंग-बिरंगी गुलाल से सूखी होली खेलकर पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।
सिकासार जलाशय से पानी छोड़ा गया, राजिम–फिंगेश्वर क्षेत्र में निस्तारी की समस्या होगी दूर – रोहित साहू
राधेश्याम सोनवानी
गरियाबंद, राजिम–फिंगेश्वर क्षेत्र में निस्तारी की समस्या को देखते हुए विगत दिनों क्षेत्रवासियों द्वारा तालाब, नदी और नालों में पानी की कमी को लेकर विधायक रोहित साहू से सिकासार जलाशय से पानी छोड़ने की मांग की गई थी। क्षेत्र की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र की मांग अनुरूप तत्परता दिखाते हुए विधायक रोहित साहू ने तत्काल कलेक्टर को आवेदन देकर सिकासार जलाशय से पानी छोड़ने की पहल की।
भाजपा सरकार के संरक्षण में अफीम की खेती का आरोप : गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग
गरियाबंद । प्रदेश में नशे के बढ़ते कारोबार को लेकर गरियाबंद जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाये हैं। रविवार नगर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दुर्ग जिले के समोदा गांव में एक फार्म हाउस के अंदर लगभग 10 एकड़ जमीन पर अफीम की खेती किये जाने का खुलासा हुआ है। कांग्रेस का आरोप है कि यह खेती भाजपा से जुड़े नेता विनायक ताम्रकार के संरक्षण में करवाई जा रही थी।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस व होली मिलन समारोह में महिलाओं का सम्मान,स्वावलंबी महिला विकास समिति, गायत्री परिवार व पतंजलि योग समिति का संयुक्त आयोजन
राधेश्याम सोनवानी
गरियाबंद:- भारतीय नारी के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वावलंबी महिला विकास समिति गरियाबंद, गायत्री परिवार तथा महिला पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया।
संगवारी महिला मंच सम्मेलन में गूँजी महिला सशक्तिकरण की आवाज, 300 महिलाओं ने भरी हुंकार
राधेश्याम सोनवानी
गरियाबंद :- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के गरिमामय अवसर पर स्थानीय सांस्कृतिक भवन,सिविल लाईन गरियाबंद में 'संगवारी महिला मंच' और 'लोक आस्था सेवा संस्थान' के तत्वावधान में, पीएचएफ (PHF) के सहयोग से एक भव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छुरा और गरियाबंद ब्लॉक की लगभग 300 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
कांग्रेस का होली मिलन समारोह में पूर्व विधायक और जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को गले लगाकर दी बधाई
राधेश्याम सोनवानी
गरियाबंद। जिला कांग्रेस द्वारा शनिवार को जिला कांग्रेस भवन में नए जिला अध्यक्ष और पदाधिकारीयों का परिचय सम्मेलन संग होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा,पूर्व विधायक अमितेश शुक्ला,जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम शामिल थे।वही कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों के संग सदस्यों का परिचय होने के पश्चात आपस में उपस्थित सभी लोगों को रंगों के त्योहार होली की हार्दिक बधाई देते हुए उन्हें अबीर और गुलाल के रंग लगाए ,जिसमें काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और उनके समर्थक समारोह में पहुंचे और अतिथियों के साथ जमकर होली खेलते हुए कार्यकार्यताओं ने एक-दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं।वही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमितेश शुक्ल ने कहा कि सालों से लोगों ने उन्हें भरपूर प्यार और स्नेह दिया है।होली मिलन कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं के आने से बहुत खुशी मिली है।मै पद में रहकर क्षेत्र के विकास के लिए दिन रात मेहनत किया हूं।राज्य में बीजेपी की सरकार काफी मनमानी कर रही है अब समय आ गया जनता तक उनकी गलत नीति को पहुंचाने और कांग्रेस के कार्यकाल में किए जनता के हित को बताने का।
एकलव्य ने जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में स्टेट लेवल पर फर्स्ट रैंक गोल्ड मेडल प्राप्त किया
जिले स्तर पर सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को कलेक्टर ने किया सम्मानित
गरियाबंद, 07 मार्च 2026
कलेक्टर श्री बीएस उइके ने जिले स्तर पर सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाली दो छात्राओं को मेडल व बुके देकर सम्मानित किया। विगत वर्ष बोर्ड परीक्षा में जिले में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा कुमारी रश्मि नायक, पीएम श्री सेजेस हिंदी हायर सेकेंडरी स्कूल गरियाबंद जिन्होंने वाणिज्य विषय में 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किया था, तथा दीपिका साहू, सेजेस इंग्लिश मीडियम स्कूल गरियाबंद, जिन्होंने गणित विषय में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किया था। इन दोनों छात्रों को कलेक्टर सभा कक्ष में, कलेक्टर द्वारा मेडल एवं बुके देकर सम्मानित किया।
इस दौरान उन्होंने पीएम श्री सेजेस हायर सेकेंडरी स्कूल गरियाबंद के दसवीं की छात्रा एकलव्य धु्रव को जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में स्टेट लेवल पर फर्स्ट रैंक गोल्ड मेडल, तथा नेशनल लेवल पर पांचवा रैंक के लिए बधाई तथा शुभकामना दी। कलेक्टर ने इस अवसर पर प्रतिभावान छात्रों को शुभकामना देते हुए कहा कि वे इसी तरह लक्ष्य बनाकर निरंतर मेहनत करते रहे, तथा नित नया मुकाम हासिल करें। इस अवसर पर डीएमसी शिवेश शुक्ला, एपीसी मनोज केला, संस्था प्रभारी दीपक कुमार बौद्ध, शिक्षिका शुभांगी दुबे, शिवानी सिंह, महिमा तिर्की आदि उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री उइके एवं नगर पालिका के अध्यक्ष श्री यादव ने नगर पालिका क्षेत्र के विकास योजना के संबंध में विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण
बस स्टैंड, छिंद तालाब, देवरनीन तालाब सहित अन्य स्थलों का किया अवलोकन
गरियाबंद, 07 मार्च 2026
गरियाबंद नगर पालिका क्षेत्र के समग्र विकास, शहरी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक व्यवस्थाएं एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर श्री बीएस उइके एवं नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री रिखिराम यादव ने शहर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बस स्टैण्ड, छिंद तालाब, देवरनीन तालाब, बाजार के लिए उपयुक्त स्थल चिन्हांकन, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था तथा अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री उइके ने छिंद तालाब स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि तालाब से लगे कुछ खेतों में कृषकों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया है, जिससे तालाब की मूल सीमा प्रभावित हो रही है। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ऐसे कृषकों को नोटिस जारी कर अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तालाब जैसे जल स्रोतों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है और किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। कलेक्टर श्री उइके ने छिंद तालाब से लगे देवरनीन तालाब का भी निरीक्षण किया। उन्होंने तालाब परिसर में नियमित साफ-सफाई कराने, आसपास के क्षेत्र को व्यवस्थित रखने तथा जल स्रोत को स्वच्छ बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तालाबों के आसपास स्वच्छता और सौंदर्य बनाए रखने से यह स्थल नागरिकों के लिए आकर्षक बन सकते हैं तथा लोगों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण भी प्राप्त होगा।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छिंद तालाब के पास स्थित टर्निंग क्षेत्र का भी अवलोकन कर झाड़ियों को आज से ही साफ-सफाई करने के निर्देश दिए ताकि नागरिकों के आवाजाही सुगम हो सके। साथ ही उन्होंने वहां साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है, इसलिए यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए उचित व्यवस्था की जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने शहर के प्रमुख मार्ग छुरा रोड पर अतिक्रमण करने वाले को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री उइके ने जिला मुख्यालय में प्रत्येक शुक्रवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार की वर्तमान व्यवस्था की जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थल पर बाजार लगने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है तथा नागरिकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए उन्होंने साप्ताहिक बाजार को अन्य स्थल पर स्थानांतरित करने को कहा। कलेक्टर श्री उइके ने प्रस्तावित नए बाजार स्थल का निरीक्षण करते हुए वहां बाजार की व्यवस्था, पार्किंग स्थल, सड़कों की चौड़ाई तथा नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए योजना तैयार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री पंकज डाहिरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धिरेन्द्र पटेल, नगर पालिका की मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती संध्या वर्मा, तहसीलदार श्री चितेश देवांगन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने आज 9 आत्मसमर्पित नक्सलियों को 50-50 हजार रूपये का चेक सौंपा
गरियाबंद, 07 मार्च 2026
प्रदेश के साथ-साथ जिले में नक्सल पुनर्वास एवं मुख्यधारा से जुड़ने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण पहल किया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर श्री बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में 9 आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 50-50 हजार रूपये की चेक प्रदान की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार इससे पूर्व भी 17 आत्मसमर्पित नक्सलियों को उनके खाते में राशि उपलब्ध करा दिया गया था।
कलेक्टर श्री उइके ने बताया कि शासन के नीतियों के अनुरूप पुनर्वास नीति के तहत आत्मसर्पित नक्सलियों कों कौशल विकास के लिए विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शासन के आवास नीतियों के तहत उनके लिए आवास बनाने की प्रक्रिया भी जारी है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोग हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ें और एक सम्मानजनक जीवन व्यतीत करें। इस दौरान उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले व्यक्तियों के पुनर्वास और उनके बेहतर भविष्य के लिए शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता दी जा रही है। आत्मसमर्पित नक्सलियों को इस अवसर का लाभ उठाकर अपने जीवन को नई दिशा देने और समाज के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर ने कहा शासन के नीतियों के तहत पुर्नवास योजना के तहत प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रत्येक आत्मसमर्पित नक्सलियों को 50-50 हजार रूपये दिया जा रहा है। जिले में 26 नक्सलियों को राशि दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि शासन और प्रशासन का उद्देश्य उन्हें सुरक्षित और बेहतर जीवन प्रदान करना है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने परिवार के साथ बेहतर जीवन जी सकें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री पंकज डाहिरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धिरेन्द्र पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
मरीज के उपचार में लापरवाही पाए जाने पर सोमेश्वर हॉस्पिटल के लाइसेंस निलंबित
जांच रिपोर्ट के बाद प्रशासन ने उठाया सख्त कदम
गरियाबंद । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं अनुज्ञापन अधिनियम 2010 एवं नियम 2013 के तहत निजी सोमेश्वर हॉस्पिटल का अनुज्ञा पत्र को निलंबन एवं निरस्त करने के संबंध में मीडिया में प्रसारित की गई थी। जिसमें प्रसारित समाचार अस्पताल की लापरवाही से युवक की मौत, परिजन बोले-बिना, जांचे भेजी गई एम्बुलेंस, ऑक्सीजन खत्म होने से मरीज ने रास्ते में तड़प-तड़पकर तोड़ा दम, दोषियों के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई की मांग के संबंध में जांच के लिए कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. युएस नवरत्न द्वारा 04 सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया था। जांच दल से प्राप्त जांच प्रतिवेदन एवं अभिमत अनुसार प्रारंभिक निष्कर्ष में मरीज के ईलाज में घोर लापरवाही पाई गई है। जिसके कारण सोमेश्वर हॉस्पिटल के संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया था, प्राप्त जवाब संतोषप्रद नहीं पाये गये हैं।
कलेक्टर सह पर्यवेक्षी प्राधिकारी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं अनुज्ञापन अधिनियम 2010 एवं नियम 2013 के तहत नोटिस का जवाब संतोषप्रद नहीं पाये जाने पर सोमेश्वर हॉस्पिटल को जारी अनुज्ञा पत्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।