छत्तीसगढ़ / गरियाबंद
विधायक रोहित साहू के 10 हजार सदस्य बनने पर दी बधाई
राधेश्याम सोनवानी , रितेश यादव --
प्रभारी मंत्री दयाल दस बघेल ने भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा, बूथ स्तर में अधिक से अधिक सदस्य बनाने का दिया लक्ष्य
महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की उपस्थिति में 1500 कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का हाथ
फोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स के अधिवेशन एवं निर्वाचन संपन्न
फोरम आफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष प्रदीप वर्मा , महासचिव पी. के. एस. चन्देल एवं अतिरिक्त सचिव किशोर पिल्ले निर्वाचित
तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ गरियाबंद के पदाधिकारी नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से मिले
गरियाबंद : छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा गरियाबंद के पदाधिकारी द्वारा जिला गरियाबंद के नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्री ए के सारस्वत जी से सौजन्य भेंट मुलाकात की गई सर्वप्रथम जिला गरियाबंद के शासकीय कर्मचारियों की ओर से गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया ।साथ ही छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा गरियाबंद के जिला अध्यक्ष श्री एम आर खान द्वारा शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया। लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण की अपील की गई।
96 हजार 796 किसानों के खातों में 19 करोड़ 86 लाख रुपए हस्तांतरित
गरियाबंद । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2018 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत की गई थी। इस योजना के तहत् किसानों को हर चार महीने में 2000 रुपए की तीन किस्तों में सालाना 6000 हजार रुपए मिलते हैं। आज 18 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के कार्यक्रम में शामिल होकर देश के 9.26 करोड़ किसानों के खातों में 17वीं किस्त 20 हजार करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से जारी किया गया, जिसमें गरियाबंद जिले के 96 हजार 796 किसानों के खातों में 19 करोड़ 86 लाख रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से जारी किया गया।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सीधे लाभार्थियों के साथ बातचीत करते हुए उनका हाल चाल पूछा। उन्होंने कहा कि अपने किसान भाई-बहनों का जीवन आसान बनाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। काशी की पवित्र भूमि से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी करते हुए गर्व की अनुभूति हो रही है। इस कार्यक्रम का दूरदर्शन के माध्यम से अपने राष्ट्रीय और क्षेत्रीय चैनलों पर सीधा प्रसारण किया गया। गरियाबंद में जिला स्तरीय कार्यक्रम कृषि विभाग के किसान सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से आए किसान इस वर्चुअल कार्यक्रम में भाग लेकर इसके साक्षी बने। इस अवसर पर राजिम विधायक श्री रोहित साहू ने कहा कि आज हम सब के लिए बड़े ही सौभाग्य का क्षण है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किसान सम्मान निधि के 17वीं का किस्त की राशि डीबीटी के माध्यम से की गई है। इसके लिए उन्होंने जिले के सभी किसानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में यह बड़ा अवसर है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा तीसरी बार सरकार बनते हि उन्होंने सबसे पहले किसानों के हित के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए हस्ताक्षर किया। जिस कारण आज सभी किसानों को इसका लाभ हो रहा है। कार्यक्रम में उन्होंने 10 किसानों को पीएम किसान प्रमाण पत्र का वितरण, 10 किसानों को रागी मिनी किट वितरण एवं 4 किसानों को धान बीज का वितरण किया।
इस अवसर पर कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ रीता यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम, जनपद अध्यक्ष लालीमा ठाकुर, उपाध्यक्ष प्रवीण यादव, जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम, धनमती यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके, राजेश साहू, उप संचालक कृषि चंदन राय, सहायक संचालक नरसिंह ध्रुव सहित स्थानीय जनप्रतिधिगण, कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और जिले के किसान उपस्थित थे।
कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कार्यों समीक्षा की
गरियाबंद । कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय क़े सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा क़ी बैठक लेकर विभागीय कार्यों क़ी समीक्षा क़ी। उन्होंने कहा कि समय-सीमा के लंबित प्रकरणों को अधिकारी गंभीरतापूर्वक शत प्रतिशत निराकरण करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न करे। उन्होंने कहा कि शाला प्रवेशोत्सव से पूर्व सभी स्कूलों का निरीक्षण कर साफ-सफाई सहित आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा ले। संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सभी स्कूलों में जाकर स्वयं निरीक्षण करें। कलेक्टर ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं से संबंधित कार्यो को प्राथमिकता के साथ करे। उन्होंने शिविर लगाकर छुटे हुए हितग्राही का आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र बनाये। एसडीएम इसकी जानकारी लेते रहे और इन पर प्रगति लाये। पीएमश्री स्कूल के कराये जा रहे निर्माण एवं मरम्मत कार्यो को स्कूल खुलने से पहले पूरा कराये। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों पर जो भी निर्माण एवं मरम्मत के कार्य हुए है उनका थर्ड पार्टी से निरीक्षण कराने के उपरांत सही पाये जाने पर ही राशि का भुगतान किया जायेगा। जिला चिकित्सालय में निरीक्षण के लिए लगाये गये नोडल अधिकारी समय-समय पर जाकर मरीजों को मिलने वाली उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ले साथ ही चिकित्सक समय पर उपस्थित है या नहीं, इनकी भी जानकारी ले। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग के अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारी नियत समय पर कार्यालय पर उपस्थित रहे। कलेक्टर ने किसानों के लिए सभी पर्याप्त खाद-बीज के भण्डारण और वितरण की जानकारी ली। इस पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विगत वर्षो की अपेक्षा अभी तक किसानों ने पर्याप्त मात्रा में खाद, बीज का उठाव कर लिया है। समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज का भण्डारण किया गया है।
उन्होंने कहा कि जिला अधिकारी आश्रम-छात्रावास का सतत निरीक्षण का प्रतिवेदन जिला कार्यालय में प्रस्तुत करे। श्री अग्रवाल ने सभी विभागीय अधिकारियों को कहा है कि विभिन्न विभागों में लंबित अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों के नियुक्ति की कार्यवाही करें। विभिन्न कार्यालयों में अनाधिकृत रूप से लम्बे समय से अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही करे। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ रीता यादव, अपर कलेक्टर अरविन्द पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत, राकेश गोलछा, पंकज डाहिरे, सहित जिला अधिकारी मौजूद थे।
आम नागरिकों को कराया जा रहा योगाभ्यास
गरियाबंद । संचालक आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा यूनानी सिद्ध एवं होम्योपैथी (आयुष) छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार एवं कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देश पर जिला गरियाबंद में संचालित आयुष योगा वेलनेस सेंटर एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन 17 जून से आयोजित किया जा रहा है। जिला मुख्यालय में संचालित योगा वेलनेस सेंटर की ओर से ग्राम आमदी में डॉ. शिखा कुरेटी योग चिकित्सक के द्वारा प्रतिदिन योग प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर परसदाजोशी, बासीन, कोपरा बेलर, अतरमरा, अकलवारा एवं भाठीगढ़ में योग प्रशिक्षक के द्वारा प्रतिदिन योगाभ्यास कराया जाता है। जिसमें ग्रामीण लोग योग करके शारीरिक रूप से स्वस्थ्य हो रहे है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उपरोक्त 01 योगा वेलनेस सेंटर एवं 06 आयुष्मान आरोग्य मंदिर में प्रतिदिन प्रातः 07 बजे से 09 बजे तक योगाभ्यास नागरिकों को कराया जा रहा है। जिसमें अब तक 700 से अधिक योगाभ्यर्थी लाभान्वित हुये। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. निकिता ध्रुव ने नागरिकों को प्रतिदिन योग सेंटर में जा कर योग का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 को, इंडोर स्टेडियम में होगा मुख्य कार्यक्रम का आयोजन
गरियाबंद । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियां आज से प्रारंभ कर दी गई है। इस सिलसिले में कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर अपर कलेक्टर अरविन्द पाण्डेय ने सम्बंधित जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारी को शत प्रतिशत सुनिश्चित करने को कहा है। श्री पाण्डेय ने बताया की इंडोर स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 7 बजे से किया जायेगा। जिसमें महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि सभी जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित स्थल में पहुँचे। इसके अलावा आम स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, नागरिक, मीडियाकर्मी भी कार्यक्रम स्थल में पहुंचकर योग दिवस में शामिल हो सकते है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योग दिवस के पूर्व मौके पर पेयजल, मेडिकल, जनरेटर, विघुत, पार्किंग, गद्दा, टाट पट्टी जैसे व्यवस्था को सुनिश्चित कर लिया जाए। इसके लिए विभागवार जिम्मेदारी तय कर दी गई है। जिसमे मुख्य रूप से मंच एवं साउंड सिस्टम लोक निर्माण विभाग, पेयजल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं साफ सफाई नगर पालिका गरियाबंद, योग प्रशिक्षण आयुष, शिक्षा एवं समाज कल्याण विभाग समन्वय कर एवं मंच संचालन भी शामिल है। उल्लेखनीय है कि विश्व योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित इंडोर स्टेडियम में प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत, राकेश गोलछा, पंकज डाहिरे, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक डी. पी. ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार पाण्डेय, सीईओ जनपद गरियाबंद पदमिनी हरदेल, सीएमओ संध्या वर्मा सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी नागरिकों की समस्याएं
गरियाबंद । कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल की उपस्थिति मे मंगलवार को समय सीमा की बैठक के बाद कलेक्टोरेट सभा कक्ष में जनचौपाल आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आये। इस दौरान जनचौपाल मे आने वाले सभी लोगों की समस्या और उनके समाधान का निराकरण भी किया गया। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने आज जनचौपाल में 53 लोगों की समस्याओं को गौर से सुना और संबंधित अधिकारियों को बुलाकर संबंधित आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। कुछ आवेदन मौके पर ही निराकरण किए गए।
जनचौपाल में ग्राम पंचायत ग्राम अरंड के मनोज कुमार ने खाता विभाजन कराने, ग्राम रानीपरतेवा के समस्त गा्रमवासियों ने आंगनबाड़ी केन्द्र के पास लगे एयरटेल टॉवर विद्युत ट्रांसफार्मर को अन्य स्थान पर स्थापित कराने, ग्राम धवलपुरडीह के श्रवण कुमार कश्यप ने वनोपज व्यापार हेतु ऋण दिलाने, ग्राम धवलपुर के दिलीप कुमार कश्यप ने जमीन का पट्टा प्रदान करने, ग्राम धुरसा के भूखनलाल साहू ने बी -1 खसरा पर नाम त्रुटि सुधार कराने, ग्राम परसदाजोशी की रामकुवंर ने जमीन का पट्टा प्रदान करने, ग्राम रसेला की भूपेश्वरी भुंजिया ने प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास में भर्ती करने, ग्राम पंचायत सुरसाबांधा के वार्ड न. -03 के वार्डवासियों ने शौचालय निर्माण एवं आयुष्मान हॉस्पिटल का बाउंड्रीवाल कराने, ग्राम पंचायत घटौद के ग्रामीणों जंगल से अतिक्रमण हटाने एवं अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की।
इसी प्रकार ग्राम तौरेंगा के मौलीपारा निवासियों ने बिजली कनेक्शन को जतमई फीटर से हटाकर तौरेंगा फीटर में जोड़ने एवं नाली निर्माण कराने, ग्राम गौरघाट के चंदूलाल धु्रव ने कृषि कार्य हेतु ऋण दिलाने, मोनिष गोस्वामी ने अनुकंपा नियुक्ति दिलाने, ग्राम थुहापानी के सुखदेव ध्रुव ने ऋण पुस्तिका की द्वितीय प्रति प्रदान करने की फरीयाद की। इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निराकरण के लिए ग्रामीणों को आश्वस्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ रीता यादव, अपर कलेक्टर अरविंद पाण्डेय सहित विभिन्न विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
विश्व सिकल सेल दिवस आज
गरियाबंद । राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन अंतर्गत विश्व सिकल सेल दिवस बुधवार 19 जून को राजिम विधायक श्री रोहित साहू के मुख्य आतिथ्य में मनाया जायेगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग के ऑक्सन हॉल में प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सिकल सेल से संबंधित जानकारी दी जायेगी। जिसमें संबंधितों को उपस्थित होने अपील किया गया है।
तेंदुए की खाल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ सप्ताह का शुभारंभ
विकसित भारत का संकल्प सबका विकल्प- चंद्रशेखर साहू
रामनवमीं पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई जय जय श्रीराम के जयकारो से गुंज उठा पूरा क्षेत्र
रामनवमीं पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई जय जय श्रीराम के जयकारो से गुंज उठा पूरा क्षेत्र
सिन्हा परिवार ने गणपति स्थपाना के पूर्ण किए 52वा वर्ष
राधेश्याम सोनवानी , रितेश यादव ---
बप्पा की विदाई: अगले बरस फिर जल्दी आना, धूमधाम से हुआ विघ्नहर्ता का विसर्जन, गणपति बप्पा मोरया के नारों से गूंजता रहा गरियाबंद
गरियाबंद को शाबाशी दी है
राधेश्याम सोनवानी , रितेश यादव ---
सीएमएचओ डॉ गार्गी यदु पाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग गरियाबंद में हो रहा बेहतर काम
उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व कार्यालय का किया घेराव,
राधेश्याम सोनवानी , रितेश यादव ---
बाघ अभयारण्यों के कोर क्षेत्रों से विस्थापन के विरोध में आदिवासी समाज ने उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व कार्यालय का किया घेराव, विस्थापन आदेश वापिस लेने की मांग