छत्तीसगढ़ / कोरबा
पूर्वजों द्वारा कोहड़िया में प्रारंभ किए गए दशहरा उत्सव आज की पीढ़ी के लिए अमूल्य धरोहर: उद्योग मंत्री श्री देवांगन
हर्षाेल्लास के साथ वार्ड क्रमांक 16 चारपारा कोहड़िया में मना दशहरा उत्सव
देर रात तक देवी जागरण में शामिल हुए हजारों लोग
रायपुर : कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 16 चारपारा कोहड़िया में कल गुरूवार की रात आयोजित भव्य दशहरा उत्सव और देवी जागरण में हज़ारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर पर शिव मंदिर प्रांगण में मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कोरबा के विधायक और वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि आज इस भव्यता भरे ऐतिहासिक दशहरा उत्सव में शामिल हुए सभी ईष्टजनों को विजयादशमी के पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि दशहरा केवल भगवान श्रीराम की लंकापति रावण पर विजय का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। हमें इस पर्व से प्रेरणा लेकर समाज में एकता, शांति और विकास का मार्ग अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम वर्षों से दशहरा पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाते आ रहे हैं। यह पर्व हमारी संस्कृति को दर्शाता है।
कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि यह पर्व हमें और हमारी आने वाली पीढ़ियों को सिखाता है कि जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने अपने जीवन में कठोर संघर्ष कर बुराई पर विजय प्राप्त की। उसी प्रकार हमें भी सत्य के मार्ग पर चलकर अपने जीवन की बाधाओं पर विजय प्राप्त करनी चाहिए।। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि इस भव्य दशहरा उत्सव में हर वर्ष गांव के सभी लोगों द्वारा मिलजुकर कार्यक्रम को और भव्य बनाया जा रहा है वॉर्ड आज एकजुट की मिशाल है। हमारे पूर्वजों द्वारा प्रारंभ किए गए इस अमूल्य दशहरा उत्सव धरोहर को आज हम सभी मिल जुलकर सहेज कर रखें हुए हैं।
वार्ड के पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन ने कहा कि कोहड़िया में 24 वर्ष पूर्व लोगों को एकता के सूत्र में बांधने के लिए यह पर्व प्रारम्भ किए गए थे। आज भी हमारे दिवगंत हुए वरिष्ठ जनों के बताए हुए मार्ग पर भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड में सड़क किनारे पेवर ब्लॉक, नाली, सड़क, सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ किए जा रहे हैं।
मंचीय कार्यक्रम के बाद प्रभु श्री राम की झांकी को मंत्री श्री देवांगन समेत सभी अतिथियों द्वारा पूजन अर्चना कर दशहरा मैदान के लिए रवाना किया गया। यहां से करमा नृत्य की अगुवाई में हज़ारों की संख्या में लोग दशहरा मैदान पहुंचे। जहां जय जय श्री राम के उद्घोष के साथ रावण के 80 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया गया। रावण दहन के पश्चात भव्य देवी जागरण कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। जसगीत गायक श्री देवेश शर्मा ने देर रात तक देवी भक्ति के भजनों की प्रस्तुति दी।।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय, अशोक चावलानी, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, नरेंद्र पाटनवर, उमाभारती सराफ, रुक्मणि नायर, अग्रवाल सभा कोरबा अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कोरबा में बीजेपी नेता और व्यवसायी गोपाल मोदी के घर ED का छापा
कोरबा । भारतीय जनता पार्टी नेता और व्यवसायी गोपाल मोदी के घर पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की है। शुक्रवार सुबह 6 बजे ईडी की टीम ने उनके सीतामणि स्थित निवास पर रेड डाली है। घर के दोनों तरफ दरवाजे से टीम अंदर घुसी। पांच सदस्यीय टीम ने उनके ठिकाने पर दबिश दी है।
गोपाल मोदी के घर के दोनों दरवाजे बंद कर टीम जांच में जुटी है। किसी भी व्यक्ति को घर के अंदर और बाहर आने जाने पर रोक लगा दी गई है। गोपाल मोदी राइस मिलर एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके तीन अलग-अलग ठिकानों पर टीम ने छापा मारा है। ईडी की टीम तीन वाहनों में पहुंची है।
बता दें वर्तमान में गोपाल मोदी बीजेपी के जिला कोषाध्यक्ष हैं।
रिश्ता शर्मसार! सात दिन की मासूम को कचरे के ढेर में फेंका, इलाज के दौरान हुई मौत
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में निर्मोही मां ने लोकलाज के भय से महज सात दिन की बच्ची को कचरे की ढेर मे फेंक दी. किसी ने मासूम को रोते बिलखते मातृछाया के पालने में छोड़ दिया. जब कर्मचारियों की नजर पड़ी तो पालने में लेटी मासूम की तबीयत ठीक नहीं थी. उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया. डॉक्टरों की लगातार कोशिश के बावजूद मासूम की जान नही बचाई जा सकी. मामले में सिविल लाइन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
कोरबा शहर के बुधवारी बाइपास मार्ग में मातृछाया संचालित है. प्रतिदिन की तरह नौ दिन पहले मातृछाया के कर्मचारी दफ्तर में मौजूद थे. उन्हें देर रात मातृछाया के बाहर लगे पालना घर में मासूम के रोने की आवाज सुनाई दी. कर्मचारियों ने बाहर निकलकर देखा तो पालने में एक बच्ची थी. जिसे कर्मचारी अपने साथ भीतर ले गए. मामले की जानकारी मातृछाया के सदस्यों को दी गई. वे भी मासूम के मिलने की खबर से मातृछाया जा पहुंचे. डॉक्टर से परीक्षण कराने पर उसकी तबीयत खराब मिली.
सीसीटीवी से खुल सकती है पोल
उसे तत्काल कोसाबाड़ी स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया, जहां डॉक्टर की देखरेख में मासूम का उपचार चलता रहा, लेकिन उसकी जान नहीं बची. उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दी. बताया जा रहा है कि किसी ने मासूम को कचरे की ढेर में फेंक दिया था. उस पर कुछ लोगों की नजर पड़ी. किसी ने मासूम को खुले स्थान पर देख अपने साथ ले आया. वह मातृछाया के बाहर लगे पालने में बच्ची को छोड़ चला गया था. बहरहाल पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई उपरांत मामले की जांच शुरू कर दी है
शहर के विभिन्न चौक चौराहो में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. वहीं मातृछाया व आसपास के दुकानों मे भी कैमरे लगे हुए हैं. पुलिस इन कैमरों को खंगालने में जुट गई है. संभावना जताई जा रही है कि सीसीटीवी कैमरे में सात दिन के मासूम को कचरे में फेंकने और पालना घर में छोड़ने वाले की तस्वीर कैद होगी. यदि पुलिस उन तक पहुंचती है, तो किन हालातों में मासूम को छोड़ा गया, इसका खुलासा हो सकता है.
अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि मातृछाया के पालने में किसी ने मासूम को छोड़ दिया था. जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. वारिसानों की जानकारी नहीं मिली है. सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसके लिए सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं.
कलेक्टर ने छुरी के आंगनबाड़ी केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
स्वास्थ्य कर्मचारियों को समय पर उपस्थित रहकर कर्तव्यों का निर्वहन करने के दिए निर्देश
कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत ने कटघोरा के छुरी में आंगनबाड़ी केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छुरी में उपस्थिति पंजी, स्टॉक रजिस्टर, विभिन्न वार्ड, प्रसव कक्ष, भंडार कक्ष ओपीडी सहित पूरे परिसर का अवलोकन किया एवं परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कर्मचारियों को समय पर उपस्थित रहकर अपने कर्तव्यों का पालन करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने केंद्र में होने वाले प्रसव की जानकारी लेते हुए प्रतिमाह न्यूनतम 10 संस्थागत प्रसव कराने के निर्देश दिए। साथ ही जननी सुरक्षा योजना अंतर्गत दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि का लाभार्थियों को समय पर वितरण सुनिश्चित करने की बात कही। कलेक्टर ने बीएमओ को केंद्र में गर्भवती महिलाओं को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने एवं ओपीडी समय मे किसी प्रकार की विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन नही करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रकार की समीक्षा बैठक को दोपहर 2 बजे के बाद रखने की बात कही। कलेक्टर ने पीएचसी छुरी को एनक्यूएएस मान्यता प्राप्त करने हेतु आवश्यक कार्य करने हेतु निर्देशित किया।
महिलाओं को एनीमिया व कुपोषण से बचाव के लिए किया जागरूक -
आंगनबाड़ी केंद्र सेक्टर छुरीकला में निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने पोषण माह अंतर्गत किये जा रहे वजन त्योहार का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों को मिलने वाले पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी ली एवं प्रत्येक बच्चे का वजन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने केंद्र में उपस्थित महिलाओं को एनीमिया व कुपोषण के बारे में बताते हुए उससे बचाव के उपाय के संबंध में जानकारी दी। साथ ही महिलाओं को अपने बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देने हेतु जागरूक किया गया। इस दौरान कलेक्टर द्वारा केंद्र में संधारण की जाने वाली विभिन्न पंजियों का अवलोकन किया गया एवं बच्चों के टीकाकरण सहित अन्य पंजियों के संधारण में अनियमितता मिलने के कारण सुपरवाइजर को शो कॉज नोटिस जारी करने हेतु महिला व बाल विकास अधिकारी को निर्देशित किया। इस अवसर पर एसडीएम कटघोरा रोहित कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
त्रुटि रहित गिरदावरी शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : कलेक्टर
कलेक्टर ने गोपालपुर में गिरदावरी एवं धनरास में डिजिटल सर्वे कार्य का किया निरीक्षण
कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत ने कटघोरा विकासखण्ड के गोपालपुर में किए जा रहे गिरदावरी एवं धनरास में डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कटघोरा एसडीएम रोहित कुमार, तहसीलदार सहित राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने गोपालपुर में किसानों के खेतों में किए जा रहे परम्परागत गिरदावरी कार्य का निरीक्षण कर खसरा एवं रकबे में लगाए गए फसल का सत्यापन किया।
कलेक्टर ने किसानों द्वारा ली गई फसल के वास्तविक रकबे का खसरा एवं नक्शा से मिलान किया एवं राजस्व अमले से गिरदावरी के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि त्रुटि रहित गिरदावरी शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खसरा क्रमांक एवं रकबे में लगाए गए फसल का सही-सही जानकारी दर्ज करें तथा ऑनलाइन प्रविष्टि भी सावधानीपूर्वक करें। साथ ही गिरदावरी करते समय फसल सिंचित, असिंचित एवं विशेषकर खेतों में पाए गए वृक्षों का खसरा पाचशाला में दर्ज करने के निर्देश दिए।
केजीबीवी की अधीक्षिका कार्यमुक्त
कोरबा। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कटघोरा की छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती गायत्री खाण्डे को उनके मूल शाला हेतु जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कार्यमुक्त कर दिया गया है। सरपंच ग्राम डोंगरी विकासखण्ड कटघोरा द्वारा मांग की गई थी कि हायर सेकेण्डरी स्कूल डोंगरी की व्याख्याता श्रीमती गायत्री खाण्डे को अधीक्षिका बनाए जाने पर विद्यालय में वाणिज्य संकाय का अध्यापन प्रभावित हो रहा है। इसलिए व्याख्याता को मूल शाला में पदस्थ किया जाए। सरपंच की मांग को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा श्रीमती खाण्डे अधीक्षिका को मूलशाला डोंगरी हेतु कार्यमुक्त किया गया है।
चिरायु : आंगनबाड़ी का विजिट कर बच्चों का किया जा रहा स्वास्थ्य परीक्षण
19 से 21 सितंबर तक चिरायु टीम विभिन्न स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों में देंगे अपनी सेवाएं
कोरबा। चिरायु योजना (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों में जन्मजात हृदय रोग, मोतियाबिन्द, कटे-फटे होठ, टेढ़े-मेड़े हाथ पैर सहित 44 गंभीर बिमारियों के इलाज शासन द्वारा कराया जाता है। कोरबा जिले में चिरायु की 12 टीमें कार्य कर रही है। जिनके द्वारा जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों और स्कूल में जाकर अध्ययनरत बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है एवं गंभीर बिमारियों से ग्रसित बच्चों का निःशुल्क इलाज किया जाता है। स्वास्थ्य विभाग का चिरायु दल बच्चों की स्क्रीनिग कर शासन को रिपोर्ट भेजते है। समय रहते उपचार से मरीज की स्थिती और अधिक नहीं बिगड़ती और साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को इलाज और जॉंच में अधिक व्यय नहीं करना पड़ता है। कलेक्टर अजीत वसंत एवं सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी ने उपरोक्त बीमारियो से ग्रसित बच्चों के अभिभावकों से अपील किए है कि वे अपने बच्चों को दिनांक 19 से 21 सितंबर 2024 तक स्कूल एवं ऑंगबाड़ी केन्द्र अवश्य भेजें जिससे उनकी जाँच की जा सके। विकासखण्ड कटघोरा में निर्धारित चिरायु की पहली टीम द्वारा 19 सितंबर को प्राथमिक ष्शाला कुम्गरी, सेमिपाली, भाटापारा, प्राथमिक शाला मोहरियामुड़ा, बुंदेली, चाकाबुड़ा, दुल्हिकछार, 20 सितंबर को सुमेधा, 21 सितंबर को केंदईखार, आगारखार, भेलवाटार, रंजना में, कोरबा विकासखण्ड अंतर्गत चिरायु की टीम द्वारा 19 सितंबर को चाकामार, चचिया, रामपुर, 20 सितंबर को गेरवानी, नवापारा, चचिया, तुलसीनगर, 21 सितंबर को करूमौहा, सर्वमंगलापारा में शिविर लगाया जाएगा। इसी तरह करतला ब्लॉक में 19 सितंबर को पुरेना, सीधापाठ, 20 सितंबर को ठिठोली, भैंसामुड़ा, 21 सितंबर को दादरकला, टोन्डा, पोड़ीउपरोड़ा ब्लॉक अंतर्गत 20 सितंबर को सेन्हा, पनरामा, जूनापारा, केतमा, लैंगी, 21 सितंबर को कोदवारिया, बघनाखापारा, बेल्हिया, धाजक, बोटोपाल, सागबड़ी, लैंगी, पाली ब्लॉक अंतर्गत 19 सितंबर प्राथमिक शाला तालाबपारा, भेवाडोंगरी, फुलवारीपारा, 20 सितंबर को लैनपारा, सरगबुंदिया, शिवपुर, बोडालपारा, 21 सितंबर को पोड़ी, चोढ़ा, बैगाधनुआर पारा, चोढ़ा के प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला में शिविर लगाया जाएगा।
शपथ पत्र एवं स्टाफ की जानकारी प्रस्तुत करें पैथोलॉजी संचालक
कोरबा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी निजी पैथोलॉजी लैब/माइनर लैब/कलेक्शन सेंटर में सेवा देने वाले पैथोलॉजिस्ट, मेडिकल ऑफिसर, पैरामेडिकल स्टाफ की शैक्षणिक योग्यता, रजिस्ट्रेशन एवं संस्था में सेवा देने व समय के संबंध में शपथ पत्र संबंधित दस्तावेज तीन दिवस के भीतर कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
डेंगू के प्रति जागरूकता बढ़ाने प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
कोरबा। बारिश के मौसम में जिले में मौसमी बीमारियों में पाँव पसार लिया है। शहरी क्षेत्र में जागरूकता की कमी के कारण डेंगू के लगातार केस मिल रहे हैं। डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 19 सितंबर को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केशरी के द्वारा डेंगू जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कलेक्टर अजीत वसंत एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एस. एन. केशरी ने जिले के नागरिकों से अपील किये है कि उपरोक्त सावधानी बरतकर अपने को डेंगू बीमारी से सुरक्षित रख सकते है।
डेंगू बुखार के उपसेक्स लक्षण आने पर चिकित्सक की सलाह से दवाइयों का सेवन करें। इस प्रचार-प्रसार रथ के द्वारा शहरी क्षेत्रों में घूम-घूम कर डेंगू बीमारी के संबंध में लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. कुमार पुष्पेश, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री पद्माकर शिंदे, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक ज्योत्सना ग्वाल तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
डीपीओ ने किया वजन त्यौहार का सत्यापन
कोरबा। जिले में मंगलवार को हरदीबाजार परियोजनांतर्गत रैनपुर एवं तिवरता आंगनबाड़ी केन्द्र में वजन त्यौहार का आयोजन किया गया। जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने उक्त केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों के वजन का सत्यापन किया साथ ही पालकों को वृद्धि निगरानी कार्ड प्रदान किया। उक्त कार्यक्रम में जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी द्वारा बच्चों के खानपान में विशेष ध्यान देने, उनके शारीरिक विकास हेतु आहार में पोषण तत्वों से युक्त भोजन शामिल करने हरी पत्तेदार सब्जियां, शामिल करने की जानकारी दी गई। गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं किशोरी बालिकाओं को भी अपने खानपान में संतुलित आहार शामिल करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही स्वच्छता के संबंध में जागरूक किया गया। आंगनबाड़ी केन्द्र अंर्तगत उपस्थित कार्यकर्ताओं से पोषण माह अंतर्गत की गई गतिविधियों की जानकारी ली गई। समस्त कार्यकर्ताओं को वजन की ऑनलाईन एंट्री सही रूप से करने हेतु निर्देशित किया गया।
दंत चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती
अनंतिम मेरिट सूची प्रकाशन सूचना
कोरबा। खनिज न्यास मद से दंत चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती हेतु विज्ञापित पद पर प्राप्त आवेदन के आधार पर स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट एवं ड्रेसर पद की पात्र /अपात्र की सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट www.korba.gov.in मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है।
कार्यालयीन सूचना क्रमांक/ डी.एम.एफ./2024/8983, कोरबा, दिनांक 28.08.2024 के द्वारा दंत चिकित्सक, फिडिंग डिमोंस्ट्रेटर, रेडियोग्राफर एवं मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट के पद की पात्र/अपात्र सूची प्रकाशन कर दिनांक 03.09.2024 को शायं 5ः00 बजे तक दावा आपत्ति आमंत्रित की गई थी। दावा आपत्ति निराकरण पश्चात् दावा अपत्ति निराकरण सूची एवं अनंतिम मेरिट सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट www.korba.gov.in मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है।
उपरोक्तानुसार पात्र/अपात्र सूची एवं अनंतिम मेरिट सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीद्वारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में दिनांक 25.09.2024 समय 5ः00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं।
जनपद पंचायतों में स्वच्छता ही सेवा अभियान का हुआ शुभारंभ
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण
कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत प्रतिष्ठा ममगाई के मार्गदर्शन में जिले के पांचों जनपद पंचायतों में स्वच्छता ही सेवा अभियान (स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता) कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया.कार्यक्रम के अतिथियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर अभियान का शुभारम्भ किया गया। जनपद पंचायतों में मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष,विशिष्ट अतिथि जनपद उपाध्यक्ष व जनपद सदस्यों द्वारा कार्यक्रम में शामिल हो कर उपस्थित ग्रामीण, नागरिक, अधिकारी कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत् पौधारोपण करके अन्य लोगों को प्रेरित किया। साथ ही मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता हेतु एकजुटता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सरपंच विकासखंड के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, स्वच्छाग्रही सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे। सीईओ जनपद पंचायत के द्वारा कार्यक्रम में शामिल हुए सभी व्यक्तियों का आभार प्रकट किया गया।
कलेक्टर ने पटवारी विमल सिंह को किया निलंबित
पटवारी हल्का नंबर 11 कोरकोमा के संबंध में शिकायत के बाद की गई जांच
कोरबा। कलेक्टर ने पटवारी हल्का नंबर 11-कोरकोमा तहसील भैंसमा के पटवारी विमल सिंह को कारण बताओ सूचना पत्र के संबंध में जवाब पत्र संतोष प्रद नहीं होने के फलस्वरूप शासकीय कार्य के प्रति उदासीनता एवं घोर लापरवाही एवं छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 की नियम-3 (1) नियम (क) (ख) (ग) का उल्लंघन मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 09 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय राजस्व निरीक्षण मण्डल जटगा तहसील पसान नियत किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। इस संबंध में बताया गया कि नवभारत अखबार ने दिनांक 31.08.2024 को ‘कलेक्टर साहब ! फौती के लिए पटवारी मांग रहे 80 हजार’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें ग्राम कोरकोमा निवासी अरजन सिंह चौधरी पिता स्व. ठंडाराम द्वारा शपथ पूर्वक बयान में बताया गया कि उसके व उसकी पत्नी रूकमणी के नाम पर ग्राम कोरकोमा में भूमि है। दोनों के किसान किताब जीणशीर्ण होकर फट रहें हैं इसलिए पटवारी विमल सिंह के पास जाकर नया किसान किताब बनाने के लिए बोलने पर उनके द्वारा 10 हजार रूपए की मांग की गई। इसी प्रकार ग्राम कोरकोमा निवासी कमलाबाई पटेल, भेषलाल पटेल द्वारा अपने शपथ पूर्वक बयान में बताया गया कि सह खातेदार गंगाबाई, शिवनारायण, भेषकुमारी, भेषलाल, मेतकुमारी, धनीराम अन्य के संयुक्त खाते में 16.54 एकड़ भूमि है। सह खातेदार रोशन की मृत्यु 30 मई 2023 को हो गई थी। जिसका फौती दर्ज करने के लिए पटवारी श्री विमल सिंह को माह अगस्त 2023 में मृत्यु प्रमाणपत्र, वंशवृक्ष की जानकारी, शपथ पत्र, जमीन का दस्तावेज दिया गया था। फौती नामांतरण दर्ज कर खाता विभाजन कर किसान किताब देने के लिए पटवारी विमल सिंह के द्वारा 80 हजार रूपए की मांग की गई थी और कहा गया था कि 15 दिवस के भीतर फौती नामांतरण व खाता विभाजन कर दूंगा। इस कार्य के लिए जब दस्तावेज दिए उसी दिन ग्राम कोरकोमा गौठान के पास भेष लाल पटेल ने पटवारी विमल सिंह को एडवांस में नगद 40 हजार रूपए दिए गए थे। पटवारी ने कार्य भी नहीं किया और रूपए भी वापस नहीं दिए। पैसे देने के समय शिवनारायण पटेल व सुरेन्द्र पटेल उपस्थित थे। पटवारी के द्वारा पैसे की मांग एवं पैसे लिए जाने संबंधी दोनों प्रकरणों की जांच तहसीलदार भैंसमा द्वारा की गई। तहसीलदार भैंसमा के जांच प्रतिवेदन में प्राप्त निष्कर्ष के अनुसार हल्का पटवारी के द्वारा फौती नामांतरण, खाता विभाजन के लिए आवेदकों से दस्तावेज प्राप्त करने के बाद काफी लंबे समय तक अपने पास रखने व ऑनलाइन फौती नामांतरण एमडी सिरीज में दर्ज नहीं करने और न ही तहसील न्यायालय में प्रस्तुत करने आपत्ति जनक स्थिति को प्रस्तुत करता है। हल्का पटवारी द्वारा किसी कार्य के नाम पैसे की मांग करना तथा गुमराह करने वाला कथन छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 में उल्लेखित प्रावधानों के विपरीत होने से दण्डनीय है। कलेक्टर कोरबा के द्वारा भैंसमा तहसीलदार के जांच प्रतिवेदन के आधार पर कोरकोमा पटवारी हल्का नंबर 11 को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों का शासन से प्राप्त नए निर्देशानुसार करें निराकृत: कलेक्टर
टीएल बैठक में कलेक्टर ने विभागवार योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तार से की समीक्षा
कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत ने साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में विभागवार योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रगति,एवं जनहित के महत्वपूर्ण कार्याे की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को आम नागरिकों से जुड़े कार्याे व समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए उन्हें राहत पहुँचाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी कोरबा अरविंद पीएम, जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा, निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर अनुपम तिवारी, समस्त एसडीएम सहित सभी विभागों में अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस व शाला प्रवेश उत्सव की तैयारी, खाद बीज वितरण, पीएम जनमन योजना सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं, निर्माण कार्याे, अभिलेख शुद्धता, नक्शा बटांकन, आदि राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए टीएल के लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अविवादित बंटवारा, नामांतरण एवं सीमांकन के प्रकरण अनावश्यक लंबित नहीं होने चाहिए। कलेक्टर श्री वसंत ने विभागीय कार्यों के क्रियान्वयन और अन्य गतिविधियों पर चर्चा करते हुए सभी एसडीएम सहित अधिकारियों को फील्ड पर जाकर विभागीय कार्यों तथा निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी जमीनी स्तर से प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने अतिक्रमण पर विशेष नजर रखने एवं जिले में ग्रामीण, शहरी इलाकों में हाल ही में किए गए शासकीय भूमि पर अतिक्रमण को शीघ्र हटाने हेतु निर्देशित किया।
योग शिविर को सफल बनाने सभी अपनी सहभागिता करें सुनिश्चित: कलेक्टर
21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने योग दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित होने वाले योग शिविर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी विभाग प्रमुखों को शिविर में हिस्सा लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी-कर्मचारी 21 जून को निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुँच कर योग शिविर में भाग लेेंगे। साथ ही आम जनों की सहभागिता के लिए जन जागरूकता लाने हेतु कार्य करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने शाला प्रवेशोत्सव 2024 उत्साह के साथ शाला स्तर से लेकर जिला स्तर तक आयोजित करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। उन्होंने कहा कि शाला प्रवेश उत्सव के तहत विद्यालयों की साफ-सफाई, शाला प्रवेशोत्सव हेतु नव प्रवेशी छात्रों की जानकारी तैयार करने, उन्हें निःशुल्क पाठ्य पुस्तक, गणवेश वितरण सहित अन्य तैयारियां जिला व विकासखण्ड स्तर पर पूर्ण कर लिया जाए। साथ ही आंगनबाड़ी से निकलने वाले सभी बच्चों का स्कूलों में दाखिला कराने की बात कही। कलेक्टर ने जिले में खाद-बीज भंडारण की समीक्षा करते हुए सभी समितियों में उन्नत किस्म की रासायनिक खाद एवं बीज का भंडारण कराने के निर्देश दिए। जिससे किसान समितियों के माध्यम से आवश्यकतानुसार खाद बीज समय पर प्राप्त कर सके। पीएम जनमन योजना के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को पीव्हीटीजी समुदाय को शत प्रतिशत योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करने की बात कहा। कलेक्टर ने पीव्हीटीजी वर्ग के वंचित हितग्राहियों को चिन्हांकित कर उनका आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, वन अधिकार पट्टा, पीएम किसान सम्मान निधि, जन धन खाता, जैसे अन्य योजनाओं का प्राथमिकता से लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
अतिथि व्याख्याता व अतिथि शिक्षकों की भर्ती शीघ्रता से करें पूर्ण - कलेक्टर
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले में कोई भी भवनविहीन स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र न हो। इस संबंध में आवश्यकतानुसार डीएमएफ अंतर्गत प्रशासकीय स्वीकृति जारी करने के निर्देश भी दिए। एकल शिक्षकीय एवं शिक्षक विहीन शालाओं में नए शैक्षणिक सत्र से शिक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। इस हेतु स्कूलों में रिक्त शिक्षकों के पदों पर अतिथि व्याख्याता व अतिथि शिक्षकों की भर्ती शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि उच्चतर विद्यालयों में विशिष्ट विषयों के पदों पर किसी शिक्षकों की कमी नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार के शिक्षित बेरोजगारों को शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों में रिक्त पदों पर रखने के निर्देश देते हुए आदिवासी विभाग से समन्वय बनाकर पीवीटीजी वर्ग के युवाओं को योग्यता अनुसार नियुक्ति देने की बात कही।
कलेक्टर ने जिले में जाति प्रमाण पत्र बनाने कार्य की जानकारी लेते हुए शत प्रतिशत स्कूली बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनाने हेतु सभी एसडीएम व जिला शिक्षा अधिकारी को प्रभावी कार्ययोजना से कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूलों में विद्युतीकरण, पहुँचमार्ग, विद्युतविहीन गांवों में विद्युतीकरण के सम्बंध में आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने विभागों में लंबित अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण राज्य शासन से प्राप्त नए निर्देशों के अनुसार करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य विभाग अंतर्गत वर्ष 1990 के पश्चात् हुए भू-अर्जन के प्रकरणों का रिकॉर्ड दुरुस्त करने के निर्देश देते हुए राजस्व विभाग को दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि अतिक्रमण पर कार्यवाही की जा सके। कलेक्टर ने तहसीलवार राजस्व के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए प्रकरणों को शीघ्रता से निराकृत कर आमजनों को राहत पहुँचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रकरण अनावश्यक समय सीमा के बाहर नहीं होना चाहिए। सभी राजस्व अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के समय-सीमा के लंबित प्रकरण, पीएम पोर्टल एवं मुख्यमंत्री जन चौपाल के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की एवं शीघ्रता से निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
आगामी वर्षाकाल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से परिसम्पतियां हटाने की सूचना जारी
कोरबा।कार्यपालन अभियंता हसदेव बरॉज जल प्रबंध संभाग रामपुर, कोरबा द्वारा जिले के सर्व साधारण एवं कार्य संबंधितों को सूचित किया गया है कि आगामी वर्षाकाल 2024 के दौरान आवश्यकता होने पर बांगो बांध माचाडोली व हसदेव बरॉज दर्री से नदी में पानी प्रवाहित किया जाएगा। इस हेतु सर्व संबंधित उक्त बांध से नीचे, हसदेव नदी के किनारे, बाढ़ क्षेत्र में स्थापित अपने चल-अचल सम्पत्ति को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर लें। इसी प्रकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में स्थापित खनिज, खदान ठेकेदार, औद्योगिक इकाईयां, संस्थानों आदि को भी सूचित किया गया है कि वे अपनी परिसम्पत्तियों को बाढ़ क्षेत्र से बाहर कर लेना सुनिश्चित करें। आकस्मिक बाढ़ से होने वाली किसी भी प्रकार की क्षति के लिए जल प्रबंध संभाग उत्तरदायी नहीं होगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आने वाले संभावित गांवो में बांगो, लेपरा, नुनिया, कछार, कोनकोना, पोड़ी-उपरोड़ा, चर्रा, पाराघाट, छिनमेर, सिरकीकला, केरा, पाथा, सिलीयारीपारा, तिलसाभाटा, हथमार, छिर्रापारा, डग्गुपारा, करमीपारा, जूनापारा, लोरीडांड, टुंगमुड़ा, तिलाईडाड़, नवागांव, झोरा, कौरीघाट, पोड़ीखोहा, डोंगाघाट, धनगांव, लोटलोटा, नर्मदा, औराकछार, झाबू, सोनगुड़ा, नवागांव, स्याहीमुडीा, जेलगांव, चारपारा, खैरभावना, बलरामपुर, भलपहरी, जोगीपाली, कोहड़िया, राताखार, गेवराघाट, इमलीडुग्गु, कुदुरमाल, बरीडीह, मोहर, देवरी, चिचोली, कटबितला, झीका व ढिठोली शामिल हैं।
आज मनाया जाएगा विश्व सिकल सेल दिवस
आमजनों में सिकल सेल के संबंध में जागरूकता हेतु, प्रचार-प्रसार, काउंसिलिंग तथा जेनेटिक कार्ड का किया जाएगा वितरण
कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समृद्ध और समावेशी भारत की कल्पना को साकार करते हुए देश को सिकल सेल एनीमिया मुक्त करने के लिए सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन प्रारंभ किया गया है। जिसके अंतर्गत 0 से 40 वर्ष के आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों की सिकल सेल स्क्रीनिंग कर पोर्टल में एंट्री की जा रही है। प्रतिवर्ष की भांति 19 जून 2024 को विश्व सिकल सेल दिवस मनाया जाएगा। विष्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इस वर्ष की थीम प्रगति के माध्यम से आषाः विष्व स्तर पर सिकल सेल देख-भाल को आगे बढ़ाना घोषित किया गया है। इस अवसर पर जिले के समस्त स्वास्थ्य केन्द्रो में सिकल सेल संबंधित जनजागरूकता, प्रचार-प्रसार, काउंसिलिंग तथा सिकल सेल जेनेटिक कार्ड वितरण किया जाएगा। इस संबंध में संबंधित संस्थाओं को पत्र जारी किए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने सिकल सेल उन्मूलन मिशन कार्यक्रम से संबंघित जानकारी देते हुए कहा कि किसी बीमारी का प्रभाव अकेले रोगी पर नहीं बल्कि पूरे परिवार पर पड़ता है। सिकल सेल बीमारी के बारे में शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ शीध्र पता लगाने और उपचार सुनिशचित करने के लिए स्क्रीनिंग और जागरूकता दोनों रणनीति अपनाई जा रही है। उन्होने बताया कि सिकल सेल (एस.सी.डी.) वंशानुगत रक्त विकार है जो लाल रक्त कोशिकाओं को प्रभावित करता है। स्वस्थ लाल रक्त् कोशिकाए आमतौर पर गोल और लचीली होती है जिससे वे रक्त वाहिकाओं के माध्यम से आसानी से आगे बढ़ सकती हैं और पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुँचाती है। सिकल सेल एनीमिया में कुछ लाल रक्त कोशिकाएं दरांती या अर्धचन्द्राकार आकार की होती हैं । ये सिकल कोशिकाएं कठोर और चिपचिपी हो जाती हैं, जो रक्त प्रवाह को धीमा या अवरुद्ध कर सकती हैं। इस कारण असहनीय दर्द, अंग क्षति और कई स्वास्थ्य समस्याएं हो जाती हैं। सिकल सेल एनीमिया के लक्षण आमतौर पर 6 महीने की उम्र के आसपास दिखाई देते हैं। ये हर व्यक्ति में अलग- अलग होते है और समय के साथ बदल सकते हैं। उन्होंने इसके लक्षण के संबंध में बताया कि किसी बच्चे या गर्भवती महिला में एनीमिया(खून की कमी) से आंखों में पीलापन के साथ-साथ बदन मे तेज दर्द, कोहनी या घुटनों में सूजन व दर्द, बार-बार बुखार आना, बार -बार संक्रमण होना, थकावट, भूख ना लगना तथा उँचाई सामान्य से कम होना हो सकते हैं।
सीएमएचओ ने बताया कि समस्त स्वास्थ्य कर्मचारी, ऑंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा मितानिनो को निर्देशित किया गया है कि वे अपने कार्यक्षेत्र में सिकल सेल एनिमिया के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार करें तथा लोगों को बताएं कि शादी से पहले वर-वधु का सिकलिग जांच/ सिकल सेल टेस्ट कराना बहुत जरूरी है जिससे इस खतरनाक बिमारी से खुद को बचाया जाए तथा होने वाली संतान को इससे दूर रखा जा सके।
कलेक्टर अजीत वसंत तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के नागरिकों से आग्रह किया है कि सिकल सेल के लक्षण ग्रस्त व्यक्ति अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र जाकर सिकल सेल की निःशुल्क जांच अवश्य कराएं। 0 से 40 वर्ष के उम्र के सभी लोग सिकल सेल की निशुल्क जांच करा सकते हैं। इसका उपचार सभी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में उपलब्ध है।
जिला प्रशासन ने की मेरिट में स्थान प्राप्त किए चयनित विद्यार्थियों को नीट/जेईई बेहतर तैयारी की व्यवस्था
100 चयनित विद्यार्थियों को रायपुर के संस्था में दिलाया जा रहा प्रवेश
कोरबा। जिला प्रशासन द्वारा कोरबा जिले के मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले 100 छात्र-छात्राओं (50 विज्ञान व 50 गणित) के लिए नीट व जेईई जैसी प्रवेश परीक्षा की गुणवत्तापूर्ण तैयारी हेतु रायपुर के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्था ऐलेन में प्रवेश दिलाया जा रहा है। संस्था में प्रवेश हेतु चयनित विद्यार्थियों का शैक्षणिक शुल्क, भोजन, आवास सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 में कोरबा जिले के शासकीय विद्यालय से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं जो कि अपनी आगे की पढ़ाई गणित अथवा विज्ञान विषय लेकर करने इच्छुक हैं एवं आगे जेईई व नीट की तैयारी करना चाहते हैं। जिला स्तर पर गणित एवं विज्ञान विषय में रुचि रखने वाले दोनों संकाय के ऐसे 50-50 छात्र-छात्राओं का मेरिट आधार पर चयन किया गया है। साथ ही चयन प्रक्रिया में जिले में निर्धारित आरक्षण रोस्टर का पालन किया गया है। ये चयनित 100 छात्र-छात्राएं रायपुर में अगले दो वर्ष तक 11वीं व 12वीं कक्षा की अध्यापन के साथ ही जेईई व नीट की बेहतर तैयारी करेंगे। विद्यार्थियों के लिए कोचिंग सहित आवासीय सुविधा पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।
उन्होंने बताया कि इन छात्रों के कोचिंग के लिए प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान से कोटेशन प्राप्त किया गया तथा संस्थाओं द्वारा उपलब्ध कराए गए जानकारी में शिक्षण शुल्क एवं उपरोक्त परीक्षा की तैयारी के लिए संबंधित प्रतिष्ठान का सक्सेस रेट आधार पर ऐलेन कोचिंग इंस्टीट्यूट रायपुर ब्रांच का चयन किया गया है। दोनों संकायों के चयनित कुल 100 छात्रों के उच्च शिक्षा हेतु शिक्षण शुल्क, आवास भोजन आदि पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। जिसका भुगतान जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा।