छत्तीसगढ़ / बलौदा बाजार
अवैध पेड़ कटाई एवं परिवहन पर वन विभाग की पैनी नजर,रात्रिकालीन गश्ती दल भी तैनात
वन विभाग द्वारा अवैध पेड़ कटाई व परिवहन पर कड़ी नजर रखी जा रही है जिससे वर्तमान में परिक्षेत्र के अंतर्गत किसी भी प्रकार की अवैध कटाई या अवैध लकड़ी परिवहन की घटना नहीं हुई है। विभाग द्वारा निरंतर गश्त, निगरानी एवं एंटी-इल्लीगल एक्टिविटी सर्विलांस जारी है जिससे क्षेत्र पूर्णतः नियंत्रण में है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी बीटो की नियमित गश्त की जाती है। इन दोनों क्षेत्रों में वन अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सुरक्षा श्रमिकों की टीम द्वारा प्रतिदिन सुबह और शाम गश्त का संचालन किया जाता है। सोनाखान परिक्षेत्र के झालपानी एवं पठियापाली बीट
से सम्बंधित सामाचारों की तथ्यों की जांच हेतु तत्काल स्थल निरीक्षण प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल नवीन वर्मा एवं परिसर रक्षी हरगोविंद नारायण जायसवाल द्वारा किया गया। जांच क्षेत्र में कोई नई अवैध कटाई के प्रणाम नहीं मिले।
निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि जिन ठूंठों का उल्लेख किया गया है, वे पुराने हैं और पूर्व में किए गए बीट निरीक्षणों में दर्ज किए जा चुके हैं। उक्त निरीक्षण के समय किसी भी प्रकार की नई अवैध कटाई नहीं पाई गई। पूर्व में झालपानी एवं पठियापाली बीट का निरीक्षण विगत अक्टूबर माह में किया गया था, जिसमें क्रमशः 16 एवं ।। ढूंढ पाए गए थे। इन सभी ढूंढों को नियमानुसार ठूंठ ड्रेसिंग कर हेमर निशान लगाकर अंकित किया गया है एवं रजिस्टर में विधिवत दर्ज किया गया है।इसके अतिरिक्त कोसमसरा एवं झालपानी मार्ग पर स्थित कोसमसरा बेरियर तथा पठियापाली-नवागांव मार्ग पर स्थित बेरियर में प्रत्येक वाहन की नियमित जाँच की जाती है। सभी वाहनों का विवरण रजिस्टर में दर्ज किया जाता है तथा रात्रिकालीन समय में भी चौकसी बताई जाती है। जांच के दौरान किसी भी वाहन में अवैध वनोपज परिवहन की पुष्टि नहीं हुई।
मटिया नाला में स्टापडेम निर्माण के लिए 3.36 करोड़ रूपए स्वीकृत
बलौदाबाजार, 06 नवम्बर 2025
छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग द्वारा बलौदाबाजार-भाटापरा जिल के विकासखण्ड-कसडोल की मटिया नाला में स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 36 लाख 60 हजार रूपए स्वीकृत कए गए है। योजना से निस्तारी, भूजल संवर्धन, पेयजल, आवागमन एवं कृषकों द्वारा स्वयं के साधन से 50 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई प्रस्तावित है। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से सिंचाई योजना के कार्य पूर्ण कराने मुख्य अभियंता, महानदी गोदावरी कछार, जल संसधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
छायाचित्र प्रदर्शनी ने लोगों को किया आकृष्ट,कैबिनेट मंत्री सहित जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन व खिंचवाई सामूहिक फोटो

छत्तीसगढ़ रजत जयंती राज्योत्सव का तीन दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन बलौदाबाजार 2 से 4 नवंबर 2025 तक पंडित चकरपाणी शुक्ल शासकीय हाई स्कूल मैदान में किया जा रहा हैं। इस अवसर पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा 25 वर्षो की उपलब्धियों पर आधारित आकर्षक छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई हैं। राज्योत्सव में आने वाले लोग छायाचित्र प्रदर्शनी की ओर बरबस ही खींचे चले आते हैं और शौक से फोटो भी खिचवाते हैं।
राज्योत्सव क़े शुभारम्भ अवसर पर जिले क़े प्रभारी व स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं सामूहिक फोटो भी खिचवाई।
छायाचित्र प्रदर्शनी में 25 वर्ष की प्रगति को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया हैं जिसमें किसानों क़ा सम्मान, ऊर्जा आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण, आवास और सामाजिक सुरक्षा,सुगम आवागन,शिक्षा, स्वास्थ्य,रोजगार, उद्योग, मोदी की गारंटी अंतर्गत 18 लाख पीएम आवास की स्वीकृति, कृषक उन्नति योजना, रिक्त शासकीय पदों पर भर्ती, शक्तिपीठ परियोजना,तेन्दु पत्ता पारिश्रमिक दर वृद्धि, प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, नई रेल लाईन, ई -बस सेवा, आदि शामिल हैं। इसके साथ ही विभाग द्वारा प्रकाशित जानकारी से भरपूर पत्रिका, ब्रोशर, पम्पलेट का भी वितरण लोगों को किया जा रहा है।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, डॉ सनम जांगड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक
नागरिक आपूर्ति निगम में तय समय सीमा में बकाया चावल जमा करने के निर्देश दिए
बलौदाबाज़ार, 30 अक्टूबर 2025
कलेक्टर दीपक सोनी ने जिले के सभी राईस मिलर्स की बैठक लेकर कस्टम मिलिंग की समीक्षा की। उन्होंने राइस मिलर्स को नागरिक आपूर्ति निगम में बकाया चावल शीघ्र जमा करने के निर्देश दिए। इस दौरान बारदाना उपलब्धता की भी समीक्षा की।
बैठक में बताया गया कि जिले में 38 राइस मिलर्स को कस्टम मिलिंग पश्चात नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा करने का कार्य दिया गया है। ख़रीफ़ विपणन वर्ष 2024-25 में कस्टम मिलिंग हेतु 94573.88 टन चावल का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।जिसके विरुद्ध अब तक जिले में अब तक कुल 83161.43 टन चावल जमा किया जा चुका है ।इस प्रकार जिले में लगभग 87.93 प्रतिशत कस्टम मिलिंग कार्य पूर्ण हो चुका है और बकाया 11412.45 टन चावल जमा किया जाना शेष है। कलेक्टर ने शेष 12 प्रतिशत चावल यथाशीघ्र जमा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश भर में धान खरीदी का कार्य प्रारंभ होने वाला है अतः किसी भी प्रकार का पेंडिंग न रखें।
बैठक में जिला खाद्य अधिकारी पुनीत वर्मा ,जिला विपणन अधिकारी श्री देवांगन एवं जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम भूपेश शर्मा और राईस मिलर्स उपस्थित थे।
फिल्ड पर योजनाओं क़े बेहतर क्रियान्वयन क़े लिए सभी तत्परता से कार्य करें -कलेक्टर
बलौदाबाजार : फिल्ड पर योजनाओं क़े बेहतर क्रियान्वयन क़े लिए सभी तत्परता से कार्य करें -कलेक्टर
मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अंतर्गत कार्य शुरू
बलौदाबाजार : मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अंतर्गत कार्य शुरू
जनता की दहलीज़ पर राजस्व-सेवा : सुहेला में नए तहसील भवन का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिले विकास के उपहार
गरीब-किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी प्राथमिकता : राजस्व मंत्री वर्मा
सिमगा ब्लॉक को मिला विकास का नया आधार — तालाब सौन्दर्यीकरण व महतारी सदन के लिए 30 लाख की सौगात
28 अक्टूबर 2025



छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने मंगलवार को सिमगा विकासखंड के सुहेला, रावन और झीपन ग्रामों में करोड़ों रूपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में सुहेला में 71.12 लाख रुपए की लागत से निर्मित नवीन तहसील भवन का लोकार्पण किया गया, जिससे क्षेत्र के किसानों और आम नागरिकों को राजस्व से जुड़ी सेवाएँ अब अधिक सुगमता से प्राप्त होंगी।
मंत्री श्री वर्मा ने अपने संबोधन में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गरीबों-किसानों की समस्याओं और पीड़ा के संवेदनशील समाधान में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने कहा कि नवीन भवन से राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण में गति आएगी। साथ ही आमजन जिला मुख्यालय के संपर्क केंद्र का भी उपयोग कर सकेंगे।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री वर्मा ने ग्राम झीपन में तालाब सौन्दर्यीकरण और महतारी सदन हेतु 15-15 लाख रुपए की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने ग्राम रावन में 50 लाख रुपए की लागत से आयुर्वेदिक अस्पताल से बावा देव तक निर्मित गौरव पथ का लोकार्पण,10 लाख रुपए की लागत से आयुर्वेदिक अस्पताल में बाउंड्रीवाल,हायर सेकंडरी स्कूल रावन में 10 लाख रुपए की लागत से क्रांक्रीटीकरण कार्य का भूमिपूजन किया
इसी तरह ग्राम झीपन में प्रार्थना शेड और स्काउट-गाइड भवन में बाउंड्रीवाल निर्माण का लोकार्पण,कुर्मी समाज के सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलत पाल, जिला पंचायत सदस्य श्री ईशान वैष्णव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
वनमण्डलाधिकारी ने अमरूवा एवं गोलझर क्षेत्र का किया निरीक्षण
भक्तिन बांध एवं झिरिया बांध को पर्यटन स्थल क़े रूप में विकसित करने एवं रोजगार सृजन हेतु निर्देश
बलौदाबाजार, 28 अक्टूबर 2025
वनमण्डलाधिकारी गणवीर धम्मशील ने सोमवार को भक्तिन बांध अमरूवा, बांस प्रसंस्करण केंद्र अमरूवा एवं झरिया बांध गोलझर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में पर्यटन विकास की संभावनाओं, रोजगारमूलक गतिविधियों पर जोर दिया।
वनमण्डलाधिकारी ने समिति सदस्यों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में उपलब्ध प्राकृतिक एवं सामुदायिक संसाधनों का उपयोग कर स्थानीय स्तर पर पर्यावरण-अनुकूल आजीविका और इको-टूरिज्म आधारित गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए।इसके साथ ही उन्होंने अमरुवा में स्व-सहायता समूहों को मछली पालन, मुर्गी पालन जैसी रोजगारमूलक गतिविधियाँ वन प्रबंधन समितियों के माध्यम से संचालित करने के निर्देश दिए जिससे स्थानीय समुदायों की आयवृद्धि के साथ-साथ संसाधनों का सतत उपयोग सुनिश्चित हो सके।निरीक्षण के दौरान भक्तिन बांध अमरूवा और झरिया बांध गोलझर को पर्यटन दृष्टि से विकसित करने हेतु प्रस्तावित गतिविधियाँ जैसे नेचर ट्रेल, बर्ड वॉचिंग पॉइंट, सामुदायिक विश्राम स्थल एवं स्थानीय उत्पाद बिक्री केंद्र स्थापित करने के सुझाव भी दिए गए।
वन परिक्षेत्र अधिकारी देवपुर संतोष कुमार पैकरा ने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, संसाधन संभावनाएँ एवं वर्तमान गतिविधियों की जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी देवपुर संतोष कुमार पैकरा सहित सभी वनकर्मी, संबंधित वन समिति सदस्य एवं स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अर्जुनी परिक्षेत्र में गौर के शिकार की घटना पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई,लापरवाही पर वनरक्षक निलंबित
बलौदाबाजार, 26 अक्टूबर 2025
बलौदाबाजार वनमण्डल के अर्जुनी परिक्षेत्र अंतर्गत वन्यप्राणी गौर (बायसन) की करेंट लगाकर शिकार करने की घटना में लापरवाही बरतने क़े कारण वनमंडलाधिकारी द्वारा वनरक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी क़े अनुसार अर्जुनी परिक्षेत्र अंतर्गत बिलाड़ी परिसर के संरक्षित वन कक्ष क्रमांक 324 में 25 अक्टूबर को वन्यप्राणी गौर (बायसन) की करेंट लगाकर शिकार करने की घटना के संबंध में वन विभाग द्वारा संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ कर जांच प्रारंभ कर दी गई है। अवैध गतिविधि को रोकने हेतु अपेक्षित सतर्कता एवं निगरानी में लापरवाही बरतने के कारण वनरक्षक प्रेमचंद धृतलहरे को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम-9 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
वनमण्डलाधिकारी गणवीर धम्मशील ने बताया कि वन विभाग द्वारा इस प्रकरण की गहन जांच की जा रही है तथा शिकार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।आसपास के सभी परिसरों में गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है।साथ ही स्थानीय ग्रामवासियों से भी वन्यजीवों की सुरक्षा हेतु सतर्क रहने एवं विभाग को तत्काल सूचना देने की अपील की गई है।
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की जानकारी हेतु कार्यशाला का आयोजन
हितग्राहियों ने साझा किए अनुभव
बलौदाबाजार, 23 अक्टूबर 2025
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विद्युत संभाग भाटापारा द्वारा गुरुवार को जनपद पंचायत कार्यालय, भाटापारा में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सीएसपीडीसीएल के अधिकारी, क्षेत्रीय राइस मिलर्स, वेंडर्स, जनप्रतिनिधि और योजना के हितग्राही उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री दीपक सोनी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में अधिकारियों द्वारा योजना के लाभ, सोलर पैनल इंस्टालेशन, सरकार द्वारा सब्सिडी, वेंडर सूची और ऋण प्रावधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। हितग्राहियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। लाभान्वित हितग्राही अनिल अग्रवाल एवं भुवन सिंह ठाकुर ने बताया कि योजना के तहत सोलर पैनल लगाने से पूर्व में 1500-2000 रुपये आने वाला विद्युत बिल घटकर 300 रुपये तक आ गया है। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि योजना से पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिल रहा है क्योंकि इससे कोई प्रदूषण नहीं होता।
कार्यशाला में कार्यपालन अभियंता वी.के. राठिया, सहायक अभियंता वासुदेव साहू, अवैलशन खेस, एल.एन. कंवर, कनिष्ठ अभियंता मुकेश देवांगन, अभिषेक साहू, जयनारायण साहू, मनोज साहू, सौरभ देवांगन, भोला प्रसाद साकेत, पुनीत शुक्ला, जनपद सीईओ हिमांशु वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
अवैध धान परिवहन व बिचौलिए पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर
समर्थन मूल्य में धान खरीदी हेतु नोडल अधिकारियो को दिया गया प्रशिक्षण
बलौदाबाजार, 23 अक्टूबर 2025
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का खरीदी की तैयारी जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में नोडल अधिकारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर दीपक सोनी ने नोडल अधिकारियो के कार्यों और दायित्वों की जानकारी देते हुए अवैध धान परिवहन एवं बिचौलिए पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा क़ि धान खरीदी में नोडल अधिकारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहेगी। किसी भी समिति में अवैध धान खपाने का प्रयास करने वाले बिचौलिए एवं अवैध धान परिवहन करते पाए जाने पर तत्काल इसकी सूचना तहसीलदार एवं समिति प्रबंधक को देना है। अपने-अपने कार्य क्षेत्र समिति अंतर्गत आने वाले गांव के संदिग्ध व्यक्ति एवं बिचौलिओं की सूची तैयार कर लें। धान खरीदी के समय क़ानून व्यवस्था बनाए रखने में भी आवश्यक समन्वय करना होगा। उन्होंने कहा क़ि जिले में लगभग 12 स्थानों पर जांच नाका स्थापित हैं जिन्हे शीघ्र सक्रिय करें और वहां कर्मचारियों की नये सिरे से ड्यूटी लगवाएं। जांच नाका में पंजी संधारित कर प्रतिदिन की कार्यवाही की रिपोर्ट देनी होगी। धान खरीदी के लिए बरदाने गुणवत्तापूर्ण होने चाहिए तथा स्टैंकिंग भी उपयुक्त तरीके से कराना है। उन्होंने धान खरीदी के लिए जिला कंट्रोल रूम हेतु संपर्क केन्द्र को सक्रिय करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा क़ि इस बार धान खरीदी एग्रीस्टेक पंजीयन, डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं फिजिकल वेरिफिकेशन के आधार पर होग़ा। अब तक लगभग 1लाख 55 हजार किसानों का पंजीयन हुआ हैं एवं करीब 2372 किसानों का एग्रीस्टेक में पंजीयन शेष हैं। इन छूटे हुए किसानों का पंजीयन अगले दो दिन में पूरा कराने सभी भरसक प्रयास करें। पंजीयन के लिए छूटे हुए किसानों की सूची समितिवार तैयार किया गया हैं। इस सूची को सभी समिति प्रबंधकों, एससडीएम, तहसीलदार, पटवारी, सचिव एवं सरपंच को उपलब्ध कराएं ताकि जल्द पंजीयन पूर्ण हो सके। उन्होंने ग्रामसभा के दौरान ग्रामीणों से प्राप्त दावा आपत्ति का निराकरण करते समय पहले फिजिकल वेरिफिकेशन एप्प से सत्यापन एवं ऑनलाइन एंट्री के बाद निराकरण की सूची ग्राम पंचायत के सार्वजनिक स्थल पर चस्पा करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला खाद्य अधिकारी पुनीत वर्मा, उप पंजीयक सहकारिता उमेश गुप्ता सहित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
अवैध धान परिवहन व बिचौलिए पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर
समर्थन मूल्य में धान खरीदी हेतु नोडल अधिकारियो को दिया गया प्रशिक्षण
बलौदाबाजार, 23 अक्टूबर 2025
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का खरीदी की तैयारी जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में नोडल अधिकारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर दीपक सोनी ने नोडल अधिकारियो के कार्यों और दायित्वों की जानकारी देते हुए अवैध धान परिवहन एवं बिचौलिए पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा क़ि धान खरीदी में नोडल अधिकारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहेगी। किसी भी समिति में अवैध धान खपाने का प्रयास करने वाले बिचौलिए एवं अवैध धान परिवहन करते पाए जाने पर तत्काल इसकी सूचना तहसीलदार एवं समिति प्रबंधक को देना है। अपने-अपने कार्य क्षेत्र समिति अंतर्गत आने वाले गांव के संदिग्ध व्यक्ति एवं बिचौलिओं की सूची तैयार कर लें। धान खरीदी के समय क़ानून व्यवस्था बनाए रखने में भी आवश्यक समन्वय करना होगा। उन्होंने कहा क़ि जिले में लगभग 12 स्थानों पर जांच नाका स्थापित हैं जिन्हे शीघ्र सक्रिय करें और वहां कर्मचारियों की नये सिरे से ड्यूटी लगवाएं। जांच नाका में पंजी संधारित कर प्रतिदिन की कार्यवाही की रिपोर्ट देनी होगी। धान खरीदी के लिए बरदाने गुणवत्तापूर्ण होने चाहिए तथा स्टैंकिंग भी उपयुक्त तरीके से कराना है।
उन्होंने धान खरीदी के लिए जिला कंट्रोल रूम हेतु संपर्क केन्द्र को सक्रिय करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा क़ि इस बार धान खरीदी एग्रीस्टेक पंजीयन, डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं फिजिकल वेरिफिकेशन के आधार पर होग़ा। अब तक लगभग 1लाख 55 हजार किसानों का पंजीयन हुआ हैं एवं करीब 2372 किसानों का एग्रीस्टेक में पंजीयन शेष हैं। इन छूटे हुए किसानों का पंजीयन अगले दो दिन में पूरा कराने सभी भरसक प्रयास करें। पंजीयन के लिए छूटे हुए किसानों की सूची समितिवार तैयार किया गया हैं। इस सूची को सभी समिति प्रबंधकों, एससडीएम, तहसीलदार, पटवारी, सचिव एवं सरपंच को उपलब्ध कराएं ताकि जल्द पंजीयन पूर्ण हो सके। उन्होंने ग्रामसभा के दौरान ग्रामीणों से प्राप्त दावा आपत्ति का निराकरण करते समय पहले फिजिकल वेरिफिकेशन एप्प से सत्यापन एवं ऑनलाइन एंट्री के बाद निराकरण की सूची ग्राम पंचायत के सार्वजनिक स्थल पर चस्पा करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला खाद्य अधिकारी पुनीत वर्मा, उप पंजीयक सहकारिता उमेश गुप्ता सहित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मृत्यु
मृतक के परिजन को वन विभाग ने दी तात्कालिक सहायता राशि
बलौदाबाजार, 23 अक्टूबर 2025
बारनवापारा अभ्यारण्य क्षेत्र में विगत दिनों हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मृत्यु हो गई। वन विभाग द्वारा मृतक के परिजनों को तात्कालिक अग्रिम सहायता राशि 25000 रुपये प्रदान की गई है, साथ ही स्थानीय ग्रामों में मुनादी करवा दी गई है। ग्रामीणों से आग्रह किया गया है कि हाथियों की गतिविधि वाले क्षेत्रों में अत्यधिक सतर्कता बरतें और किसी भी स्थिति में उनके समीप न जाएं।
वनमण्डलधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार बारनवापारा अभ्यारण्य के ग्राम बार के समीपस्थ ग्राम हरदी निवासी कनकु राम पिता चमरू लाल (उम्र 68 वर्ष) की मृत्यु एक हाथी हमले में हो गई। घटना 22 अक्टूबर (बुधवार) शाम लगभग 4 बजे की है, जब मृतक अपने खेत की रखवाली के लिए जा रहे थे।घटना कक्ष क्रमांक 108 के समीप डीके जक्शन बेरियर के पास हुई। वहां तैनात बेरियर चौकीदार नंद कुमार धु्रव द्वारा मृतक को आगे बढ़ने से रोका गया था क्योंकि क्षेत्र में एक एकल (लोनर) हाथी का विचरण हो रहा था। चेतावनी के बावजूद मृतक आगे बढ़ गया जिससे यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हुई।
घटना की जानकारी मिलते ही हाथी मित्र दल एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और आसपास के ग्रामीणों को सावधानी बरतने एवं हाथी से दूरी बनाए रखने की समझाइश दी। घायल को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वन विभाग द्वारा यह भी बताया गया है कि क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु गश्ती दल सक्रिय हैं।
आयुष्मान और वय वंदना कार्ड पंजीयन हेतु घर- घर पहुंच रही टीम
कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार जिले के नगरीय निकायों में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर-घर जाकर आयुष्मान और वय वंदना कार्ड पंजीयन किया जा रहा है।टीमें घर-घर जाकर नागरिकों से संपर्क कर रही हैं तथा उनसे आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, आदि लेकर ऑन द स्पॉट पंजीयन किया जा रहा है। यह अभियान उन नागरिकों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जो स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच नहीं बना पाते।
जिले में शासन की महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत आयुष्मान भारत योजना और वय वंदना योजना के तहत घर-घर जाकर पंजीयन कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को पंजीकृत अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। यह सुविधा पात्र नागरिकों को उनके आयुष्मान और वय वंदना कार्ड के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
कलेक्टर श्री सोनी ने आमजन से अपील की है कि वे सर्वे टीम के साथ सहयोग करें और समय पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं ताकि किसी भी पात्र नागरिक को इस योजना के लाभ से वंचित न रहना पड़े।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने चलाया जांच अभियान
परीक्षण हेतु लिए गए 95 नमूना,अवमानक मिल्क केक को मौक़े पर किया गया विनष्टिकरण
बलौदाबाजार,17 अक्टूबर 2025
कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशन में अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय सोनी द्वारा गुरुवार को दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए जिले के कई प्रतिष्ठानो का निरीक्षण किया गया। इस दौरान गुलाब जामुन सेव पापड़ी का कुल 95 नमूना लेकर मौके पर परीक्षण किया गया एवं दुर्गा स्वीट्स बलौदाबाजार में अमानक पाये गये 2 किलो ग्राम मिल्क केक को मौके पर नष्ट कराया गया।
निरीक्षण टीम द्वारा आशु किराना स्टोर्स कसडोल, जायसवाल किराना कटगी, शिवांश मार्केटिंग कसडोल, प्रेम प्रकाश फूड्स भाटापारा, दुर्गा पल्सेंस भाटापारा से गुलाब जामुन मिक्स, मैदा, चना बेसन, सूजी, खाद्य तेल, घी, दाल, पोहा का नमूना संकलन कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी रायपुर परीक्षण हेतु भेजा गया है।
इसी तरह चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से मनमीत स्वीट्स बलौदाबाजार, दुर्गा स्वीट्स बलौदाबाजार, नीलकमल स्वीट्स बलौदाबाजार, रूपड़ा स्वीटस बलौदाबाजार, यादव होटल भाटापारा, साहू होटल भाटापारा, शहजादा डेली निड्स भाटापारा, शिफा बिरयानी सेंटर भाटापारा फर्मों का निरीक्षण कर बेसन लडडू, बुन्दी लड्डू, बादाम पेड़ा, कलाकंद, मिल्क केक, काजू कतली, गुलाब जामुन सेव पापड़ी का कुल 95 नमूना लेकर मौके पर परीक्षण किया गया एवं दुर्गा स्वीट्स बलौदाबाजार में अमानक पाये गये 2 किलो ग्राम मिल्क केक को मौके पर नष्ट कराया गया।
निरीक्षण के दौरान होटल व रेस्टोरेंट, मिष्ठान्न भंडारो के खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सामग्रियों को ढ़ककर रखने, खाद्य परिसरों एवं खाद्य पदार्थों के निर्मित किये जाने वाले जगहों की सफाई व्यवस्था ठीक रखने, गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों का उपयोग मिठाईयों एवं नमकीन बनाने में प्रयोग करने, किसी भी निर्मित मिठाईयों या खाद्य पदार्थों में अखाद्य रंगों का (श्री गणेश, गाय छाप रंग) का उपयोग नहीं करने साथ ही साथ किराना दुकानों में बिना बैच नम्बर, ऐसे खाद्य पदार्थों जिसमें निर्माण तिथि एवं अवसान तिथि अंकित नहीं हो विक्रय नहीं करने, अखबारी स्याही युक्त कागज में खाद्य पदार्थ नही परोसने हेतु निर्देशित किया गया है। टी.पी.एम. मीटर से खाद्य पदार्थों को तलने वाले तेल की गुणवत्ता की जांच की गई। ग्राहकों को साफ-सफाई युक्त खाद्य परिसरों से ही जांच परखकर, खाद्य पदार्थों का अवसान तिथी, खाद्य लायसेंस व पंजीयन नंबर देखकर ही पैक्ड खाद्य पदार्थों का क्रय करने हेतु अपील की गई।
वन अपराधों के अभियोजन पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ
बलौदाबाजार , 15 अक्टूबर 2025

बलौदाबाजार वनमंडल कार्यालय में आज से वन अपराध और वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी दो दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत हुई। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम वनमंडलाधिकारी श्री धम्मशील गणवीर के निर्देशानुसार और बारनवापारा अभ्यारण्य के अधीक्षक श्री कृषानू चन्द्राकार के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का उद्घाटन वनमंडलाधिकारी श्री धम्मशील गणवीर ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वन अपराधों की जांच और अभियोजन प्रक्रिया को कानूनी रूप से मजबूत बनाना वन सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है। प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को इसकी पूरी जानकारी होनी चाहिए।
प्रशिक्षण के पहले दिन चार सत्र आयोजित किए गए। पहले सत्र में श्री कृषानू चन्द्राकार ने ‘वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972’ के इतिहास, उद्देश्य और प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी। दूसरे सत्र में श्री आर. पी. साहू, सेवानिवृत्त उपवनमंडलाधिकारी ने अधिनियम की महत्वपूर्ण धाराओं को व्यावहारिक उदाहरणों के साथ समझाया। तीसरे सत्र में श्री किशोर वासनिक, एसडीओ पुलिस, कसडोल ने बताया कि वन्यजीव अपराधों की जांच में कौन-कौन सी सामान्य गलतियाँ हो जाती हैं। उन्होंने साक्ष्य एकत्र करने और दस्तावेजों की शुद्धता पर विशेष बल दिया। अंतिम सत्र में श्री यशवंत साहू, अधिवक्ता (हाईकोर्ट, बिलासपुर) ने ‘भारतीय न्याय संहिता’ और ‘भारतीय न्याय प्रक्रिया संहिता’ की महत्वपूर्ण धाराओं की जानकारी दी।
इस प्रशिक्षण में वनमंडल के सभी परिक्षेत्रों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के दौरान सक्रिय रूप से भाग लिया और प्रश्नोत्तर सत्र में अपनी जिज्ञासाएँ भी रखीं। कार्यशाला का दूसरा दिवस 16 अक्टूबर 2025 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें वन अपराध प्रकरण निर्माण की प्रक्रिया और दस्तावेजी प्रस्तुतीकरण पर व्यावहारिक सत्र रखे गए हैं।
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से घर में उजाला और मन में खुशहाली
15 अक्टूबर 2025
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने बलौदाबाजार जिले के नागरिकों के जीवन में नई रोशनी भर दी है। इस योजना से हितग्राही के घर सूर्य ऊर्जा से रोशन होने के साथ ही उनके जीवन में खुशहाली भी आ रहा है।
पंचशील नगर निवासी सुबोध वर्मा ने अपने घर पर इस योजना के अंतर्गत सोलर सिस्टम लगवाकर न सिर्फ बिजली बिल से राहत पाई है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रहे हैं। श्री वर्मा ने बताया कि उन्हें योजना की जानकारी इंस्टाग्राम के माध्यम से मिली थी। उन्होंने बताया कि पहले हर महीने बिजली बिल चिंता का कारण बनता था, लेकिन जुलाई में सोलर सिस्टम लगने के बाद से यह चिंता खत्म हो गई है।
अब घर का हर कोना उजाले से भरा है और बचत भी हो रही है।प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी और आसान प्रक्रिया से आम नागरिकों में उत्साह बढ़ा है। जिले में बड़ी संख्या में लोग इस योजना से जुड़कर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।