छत्तीसगढ़ / बीजापुर
पुनर्वास नीति के तहत ग्रामीणों को दें मुआवजा और योजनाओं का लाभ : कलेक्टर पांडेय
बीजापुर । इंद्रावती टाईगर रिजर्व के बीजापुर कोर क्षेत्र में पुनर्वास नीति के अंतर्गत ग्रामीणों को मुआवजा और शासन की योजनाओं का लाभ देने के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का आयोजन कार्यालय उपनिदेशक, इंद्रावती टाईगर रिजर्व बीजापुर में किया गया, जिसकी अध्यक्षता बीजापुर कलेक्टर अनुराग पांडे ने की।
बैठक के दौरान ग्रामीणों को मुआवजा और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, जिससे वे पुनर्वास प्रक्रिया के तहत मिलने वाले लाभों से अवगत हो सकें। इसके साथ ही, "एक पेड़ मां के नाम" नामक एक महत्वपूर्ण योजना के तहत कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
बैठक में बीजापुर वनमंडलाधिकारी रंगानाधा रामाकृष्णा वाय, उप निदेशक संदीप बलगा, अधीक्षक मनोज बघेल, परिक्षेत्र अधिकारी कमल सिंह कश्यप सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
यह कार्यक्रम ग्रामीणों के जीवन स्तर को सुधारने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस पहल से क्षेत्र में पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने और पुनर्वास प्रक्रिया को सफलतापूर्वक लागू करने में मदद मिलेगी।
भैरमगढ़ में इन्द्रावती महाआरती आज
बीजापुर। नदी एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से जनमानस द्वारा रथ यात्रा के पावन पर्व पर भोपालपटनम "तिमेड़" में इन्द्रावती नदी में महाआरती का भव्य आयोजन हुआ था। इसी क्रम में भैरमगढ़ के जनसमुदाय द्वारा पूरे उत्साह के साथ आज 17 अगस्त को इन्द्रावती नदी मे भव्य महाआरती का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम दोपहर 1ः00 बजे से प्रारंभ होगी जिसमें 251 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा के साथ गौराबेड़ा घाट से शुरू होकर मंगलनार घाट तक जाएगी उसके बाद मंगलनार घाट में महाआरती की जाएगी। इस दौरान नदी तट पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित होगा।
अंतिम दिन बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने किया धुआँधार प्रचार
अंतिम दिन बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने किया धुआँधार प्रचार
कलेक्टर ने पूजा-पाठ करके मतदान कर्मियों के बस को किया रवाना
बीजापुर, लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण में संसदीय क्षेत्र क्रमांक 10 बस्तर का मतदान 19 अप्रैल 2024 को सुबह 7 बजे से 03 बजे तक मतदान की प्रक्रिया होनी है जिसके लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश पर सभी तैयारियां पूर्ण ही जा चुकी है। जिले में पर्याप्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है ताकि मतदान शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हो सके। संसदीय क्षेत्र बस्तर क्रमांक 10 के अर्न्तगत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 89 बीजापुर में मतदान की पूरी तैयारियां की गई है। बीजापुर जिले के अत्यंत सुदूर एवं संवेदनशील चिन्हाकिंत 76 मतदान केन्द्रों में हेलिकॉप्टर के माध्यम से मतदान दलों की रवानगी सुबह से शुरू हो चुकी है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग पाण्डेय ने मतदान कर्मियों के बस का विधिवत पूजा-अर्चना कर शांतिपूर्ण मतदान के लिए ईश्वर से कामना करते हुए मतदान दलों को हेलीपैड रवाना किया जिसके बाद क्रमशः मतदान दलों को चिन्हाकिंत मतदान केन्द्रों में हेलिकॉप्टर के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है।
स्थानीय निकायों के निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्यक्रम जारी राज्य निर्वाचन आयोग ने समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य करने के दिए निर्देश
बीजापुर - छत्तीसगढ़ के राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आमध्उप निर्वाचन दिसम्बर 2024 जनवरी 2025 सम्पन्न कराये जाने हेतु फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार किये जाने के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका आमध्उप निर्वाचन 2024 हेतु निर्वाचक नामावाली तैयार करने का कार्यक्रम निम्नानुसार रहेगा जिसे 2 चरणों में पूरा किया जायेगा। जिसमें प्रथम चरण में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति एवं प्रारंभिक प्रारूप निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु कर्मचारियों का चयन एवं नियुक्ति बुधवार 18 सितम्बर 2024 तकए निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/ध्सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/ध्प्राधिकृत कर्मचारियों का प्रशिक्षण एवं भारत निर्वाचन आयोग की 01 जनवरी 2024 की स्थिति में तैयार अद्यतन विधानसभा की निर्वाचक नामावली जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त करना शुक्रवार 20 सितम्बर 2024 तक, विधानसभा की निर्वाचक नामावली स्थानीय निकायवार पृथक कर रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराना शनिवार 21 सितम्बर 2024 तक, प्रचलित परिसीमन के आधार पर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्वाचक नामावली को पंचायतवार एवं भागवार मार्किंग करना, शुक्रवार 27 सितम्बर 2024 तक निर्धारित किया गया है।
समाज कल्याण विभाग द्वारा आईडी के चपेट में आए ग्रामीण को वैशाखी प्रदान किया गया
बीजापुर - नियद नेल्लानार योजना के तहत चिन्हित गांव पालनार के ग्रामीण श्री सुकू ताती को श्रवण यंत्र एवं आईईडी की चपेट में आए ग्रामीण श्री गुड्डू लेकाम को दिव्यांगता की श्रेणी में आने पर वैशाखी प्रदान किया गया। उप संचालक समाज कत्याण विभाग श्री कमलेश पटेल ने दोनो हितग्राही को सहायक उपकरण प्रदान करने की जानकारी दी एवं गुड्डू लेकाम को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनने के बाद समाज कल्याण विभाग की अन्य योजनाओं से भी लाभान्वित करने की बात कही।
विधानसभा निर्वाचन 2023- लाईट, माईक, टेन्ट एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु मोहर बंद निविदा आमंत्रित
पीएम विश्वकर्मा योजनान्तर्गत कारीगरों को दी जा रही है प्रशिक्षण
लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ जेसीसीजे को लगा बड़ा झटका,विधायक प्रत्याशी समेत कुल सोलह लोगों ने थामा बीजेपी का दामन।
प्रभारी अधिकारी खाद्य ने किया उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण
बीजापुर। 12 सितंबर 2024 को डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी खाद्य जिला बीजापुर द्वारा विकासखंड बीजापुर अंतर्गत उचित मूल्य दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान उचित मूल्य दुकान में साफ.सफाई वितरण पंजी स्टाक पंजी का संधारण नहीं पाया गया जिस पर डिप्टी कलेक्टर ने भारी नाराजगी व्यक्त करते हुए दो दिवस के भीतर उपरोक्त कार्रवाई पूर्ण कर सभी राशन कार्ड धारी को निशुल्क चांवल एवं निर्धारित दर पर शक्कर नमक गुड़ चना वितरण करने के निर्देश दिए गए। श्री गवेल ने कहा कि सभी दुकान नियमित रूप से खुले होने चाहिए दुकान में साफ.सफाई होना सुनिश्चित करें वितरण पंजी स्टॉक पंजी संधारित करें दुकान निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से खुले होना चाहिए किसी भी ग्राही को राशन नहीं मिलने की शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए।
डिप्टी कलेक्टर श्री गवेल ने बताया कि सभी सरपंच राशन वितरण की समुचित मॉनिटरिंग करें यदि किसी को राशन नहीं मिलता है तो वे जिला खाद्य कार्यालय में इसकी सूचना देने ताकि समय पर निराकरण किया जा सके सभी दुकानदारों को समय पर डीडी राशि जमा करने हेतु निर्देशित किया गया एवं माह के प्रथम सप्ताह से राशन वितरण करना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया चांवल के साथ-साथ शक्कर नमक चना भी वितरण करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर एवं एसपी ने उसूर ब्लाक का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
व्यय प्रेक्षक, कलेक्टर एवं एसपी अन्तर्राज्यीय सीमा तिमेड़ तारलागुड़ा एवं बांगापाल चेकपोस्ट पहुंचे
गंगालूर आश्रम घटना की उच्चस्तरीय जाँच हो- संगीता सिन्हा
भाजपा की साय सरकार में आदिवासी महिलायें और बच्चे असुरक्षित हैं- अंबिका मरकाम
बड़े अधिकारियों पर हो कार्यवाही- सावित्री मंडावी
बीजापुर
15-03-2024
बीजापुर जिले के गंगालूर शासकीय हाई स्कूल आवासीय छात्रावास (पोटा केबिन) अंतर्गत कक्षा-12 वीं में अध्ययनरत छात्रा की गर्भवती होने व नवजात बच्चे को जन्म देने की घटना को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने बालोद की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा के नेतृत्व में दिनांक 13-03-2024 को आठ सदस्यीय जांच समिति का गठन किया था। पीसीसी द्वारा गठित समिति में बलौद की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा के अलावा, श्रीमती अंबिका मरकाम विधायक सिहावा, श्रीमती सावित्री मंडावी विधायक भानुप्रतापपुर, श्रीमती सुभद्रा सलाम अध्यक्ष ज़िला कांग्रेस कमेटी कांकेर, श्रीमती श्यामबती नेताम अध्यक्ष जि.पं. नारायणपुर, तुलिका कर्मा अध्यक्ष- जि.पं. दंतेवाड़ा, श्रीमती नीना रावतिया उद्दे सदस्य जि. पं. बीजापुर एवं श्रीमती बोधि ताती अध्यक्ष जनपद पंचायत बीजापुर आदि शामिल थे।
एनसीईआरटी व परख के सयुंक्त तत्वाधान में शिक्षक सीखेंगे मूल्यांकन के नए तरीके
प्रदेश का एकमात्र जिला बीजापुर में आयोजित हुआ "परख शिक्षा कार्यशाला"
जरूरतमंद परिवारों के हित में बड़ा निर्णय
स्वीप कार्यक्रम के तहत व्यापक रूप से वाहन रैली का आयोजन
14 अप्रैल को जिले में होगा व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता वाहन रैली
बीजापुर, लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में जिले के मतदान प्रतिशत में वृद्धि करने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश पर स्वीप एक्टिविटी के तहत मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा।
14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग पाण्डेय द्वारा नया बस स्टैण्ड बीजापुर स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण कर मतदाता जागरूकता रैली एवं स्वतंत्र निष्पक्ष रूप से बिना डर, भय दबाव और प्रलोभन में आए स्वस्थ व मजबूत लोकतंत्र की स्थापना के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई जाएगी।