छत्तीसगढ़ / बिलासपुर
राईस मिलरों ने जमा नहीं कराया कस्टम मिलिंग का चावल
कलेक्टर ने थमाया नोटिस, 30 नवंबर तक जमा करने दी मोहलत
बिलासपुर। कस्टम मिलिंग योजना के तहत् खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान का उठाव जिले के मिलर्स द्वारा किया गया है। उपार्जित धान के अनुसार मिलर्स को नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शासन द्वारा समस्त मिलर्स द्वारा अनुबंध अनुसार शत्-प्रतिशत चावल जमा कराये जाने के निर्देश दिये गए हैं। वर्तमान में जिले के 04 मिलर्स द्वारा चावल जमा किया जाना शेष है। जिले के ऐसे मिलर जिनके द्वारा शत्-प्रतिशत चावल जमा नहीं किया गया है, उन्हें कलेक्टर अवनीश शरण द्वारा नोटिस जारी करते हुए दिनांक 30 नवंबर 2024 तक चावल जमा करने के निर्देश दिये गये है। चावल जमा नहीं करने की स्थिति में उनके द्वारा शासकीय धान उठाव हेतु जमा किये गये प्रतिभूति राशि (बैंक गारंटी) के माध्यम से राशि वसूली की कार्यवाही की जावेगी। जिले के ऐसे मिलर्स जिन्हें नोटिस जारी है, उनमें श्याम जी राइस इंडस्ट्रीज मोहतराई, सरदार एग्रो एग्रो इण्डस्ट्रीज, एस. डी. एग्रो फूड प्रोडक्ट, जेठू बाबा इंडस्ट्रीज बहतराई शामिल हैं।
कलेक्टर ने की धान खरीदी की समीक्षा
बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज टीएल बैठक में धान खरीदी सहित शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं और लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि खरीदी केन्द्रों में किसानों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्हें धान बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने धान खरीदी से जुड़े सभी अधिकारियों को हिदायत दी है कि खरीदी कार्य से जुड़ी हर स्तर की समस्या का तत्काल समाधान किया जाए। केवल पंजीकृत किसानों से ही उन्हें जारी टोकन के हिसाब से धान खरीदी की जाए। किसानों के नाम पर अपना हित साधने और गड़बड़ी करने वाले अपराधिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाए।
बैठक में बताया गया कि 22 तारीख तक 2 हजार 559 किसानों द्वारा 1 लाख 24 हजार क्विंटल से अधिक धान की बिक्री की गई है। लगभग 28 करोड 52 लाख रूपए की राशि का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। जिले में 1 लाख 38 हजार 964 किसान पंजीकृत हैं। इस वर्ष 5 हजार 309 किसान अधिक पंजीकृत हुए हैं। कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों को खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करने कहा। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को केसीसी कार्ड के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पूरी संवेदनशीलता के साथ लोगों की समस्याओं का निराकरण करने कहा। एनएचएम के रिक्त पदों पर शीघ्र भरती करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा से हुई मौत के बाद दी जाने वाली आर्थिक सहायता के मामलों को गंभीरता एवं सवंदेनशीलता के साथ निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनदर्शन में लंबित मामलों की भी समीक्षा करते हुए जल्द निपटारा के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
संविधान दिवस : 123 अमृत सरोवर स्थलों पर कार्यक्रम का आयोजन
बिलासपुर। भारत में संविधान दिवस हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान अंगीकरण की स्मृति में मनाया जाता है। संविधान दिवस हमारे देश के लोकतांत्रिक ढांचे की आधारशिला के रूप में हमारे मूल्यों की याद दिलाता है। इस ऐतिहासिक दिन को स्मरणीय बनाने जिले के 123 अमृत सरोवर स्थलों पर एक विशेष समारोह का आयोजन किया जाएगा। संविधान दिवस पर 26 नवंबर 2024 को सवेरे 11 बजे संविधान की प्रस्तावना का पठन होगा जिसमें संविधान के आदर्शों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दोहराया जाएगा। सभी 123 अमृत सरोवर स्थलों में संविधान दिवस का आयोजन करते हुए संविधान की प्रस्तावना का पठन किया जावेगा। कार्यक्रम मे स्थानीय लोग, समूह की दीदियां सहित अन्य लोग मौजूद रहेंगे।
मप्र के राज्यपाल मंगूभाई पटेल दो दिवसीय दौरे
बिलासपुर। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल दो दिवसीय दौरे पर 26 नवम्बर को बिलासपुर पहुंच रहे हैं। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार श्री पटेल 26 नवम्बर को दोपहर 1 बजे भोपाल से हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर 3 बजे बिलासपुर एयरस्ट्रीप पहुंचेंगे। सर्किट हाऊस में अल्प विश्राम के बाद 3.30 बजे से 5 बजे तक स्थानीय ग्राम का भ्रमण करेंगे। दूसरे दिन वे 27 नवम्बर को अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में साढ़े 10 बजे से 12 बजे तक ट्राईबल मामलों पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के बाद श्री पटेल अपरान्ह 3.30 बजे हेलीकॉप्टर से भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।
जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं
बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन भेजते हुए जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।
साप्ताहिक जनदर्शन में सीपत के रलिया गांव के किसानों ने एनटीपीसी सीपत के राखड़ बांध न0 3 से निकलने वाले पानी से खेतों में दलदल होने की शिकायत लेकर कलेक्टर के पास पहंुचे। कलेक्टर ने किसानों की समस्या का समाधान करने आवेदन एसडीएम मस्तूरी हो भेजा। विकासखण्ड मस्तूरी के ग्राम हिर्री निवासी रामायण साहू ने पटवारी द्वारा धान का रकबा काटने की शिकायत कलेक्टर से की। कलेक्टर ने आवेदन एसडीएम मस्तूरी को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम महमंद में अवैध प्लॉटिंग की शिकायत कलेक्टर से की गई। इस मामले को एसडीएम बिलासपुर देखेंगे।
तखतपुर के ग्राम भरारी की श्रीमती कीर्ति ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर शौचालय निर्माण की राशि दिलाने की गुहार लगाई। कलेक्टर ने जिला पंचायत को उनका आवेदन सौंपकर निराकरण करने के निर्देश दिए। बिलासपुर तहसील के महमंद गांव में अवैध निर्माण की शिकायत की गई। बिना लेआउट और लाईसेंस के ठेकेदार द्वारा अवैध प्लॉटिंग किया जा रहा है। कलेक्टर ने एसडीएम को मामले की जांच करने के निर्देश दिए। धान खरीदी के संबंध में रकबा घट जाने की कई किसानों ने शिकायत की। उन्होंने तहसीलदारों को उनका आवेदन भेजकर निराकरण करने के निर्देश दिए।
मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने कलेक्टर के सख्त निर्देश
बीईओ, बीआरसी और संकुल प्रभारी को नोटिस
बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए है। उन्होंने मध्यान्ह भोजन की खराब गुणवत्ता पर सभी बीईओ, बीआरसी, और संकुल प्रभारी को नोटिस दिया है। दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है।
कलेक्टर ने कहा है कि समय-समय पर अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता ठीक नहीं पाई गयी है। मेरे द्वारा भी किए गए निरीक्षण में यह बात सामने आई है। जारी नोटिस में कहा गया है कि मध्यान्ह भोजन योजना शासन की अत्यंत महत्वाकांक्षी एवं महत्वपूर्ण योजना है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संदर्भित पत्र एवं समय-समय पर शिक्षा विभाग के द्वारा प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजनांतर्गत (मध्याह्न भोजन) अंतर्गत निरीक्षण, क्रियान्वयन हेतु पत्र निर्देश जारी किये गये है। आप लोगों के द्वारा ना ही सतत निरीक्षण और ना ही प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जा रहा है। आपके द्वारा मध्याह्न भोजन योजना के मांनीटरिंग सही ढंग से नही किया जा रहा है। आपका उक्त कृत्य गैर जिम्मेदराना होने के साथ ही साथ छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के वितरीत है। आपको निर्देशित किया जाता है कि 2 दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रतिवेदन सहित प्रस्तुत करें कि आपके विकासखंड अथवा विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता क्यों ठीक नहीं है।
कलेक्टर ने पुनः एक बार निर्देश जारी करते हुए मध्याह्न भोजन के निधार्रित मेन्यू का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिए है इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जारी निर्देशों के अनुसार प्रतिदिन मध्याह्न भोजन बनाने के बाद तथा बच्चों के भोजन करने के पूर्व अनिवार्यता सभी रसोईया, कुकिंग एजेंसी के एक प्रतिनिधि, प्रधान पाठक, शिक्षक द्वारा भोजन चखा जाये। मध्याह्न भोजन योजनांतर्गत शासन द्वारा निर्धारित मीनू का पालन करते हुए विद्यार्थियों की उपस्थिति अनुसार पर्याप्त मात्रा में भोजन तैयार कराया जाये। बच्चों को खाना कतार में आपसी दूरी बनाकर बिठाकर भोजन परोसा जाये। खाने योग्य गरम भोजन ही बच्चों को परोसा जाये। अत्याधिक गरम भोजन का पात्र बच्चों के पास न ले जाये। किचन के भीतर बच्चों को प्रवेश न दिया जाये। किचनशेड विहीन होने की स्थिति में खुले स्थान पर भोजन तैयार करते समय साफ एवं स्वच्छ स्थान का चुनाव कर चारो ओर से घेरा लगाकर भोजन बनाया जावें ताकि किसी प्रकार के जीव-जन्तु आसपास न आवें। योजना से सम्बद्ध किसी भी व्यक्ति या बच्चों को किसी भी प्रकार से दुर्घटना जैसे विषाक्त भोजन सेवन या स्वास्थ्य से संबंधित किसी भी प्रकार की हानि होने की स्थिति तत्काल निकटतम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में छात्र-छात्राओं के उपचार कराते हुये प्रधान पाठक अथवा शिक्षकों द्वारा उच्च अधिकारियों को उनके मोबाईल नंबर अथवा दूरभाष नं. पर तत्काल वस्तु स्थिति की सूचना दें। मध्याह्न भोजन का कार्य सम्पन्न होने के पश्चात चूल्हे के आग को पूर्ण रूप से बुझाया जाना है। प्रत्येक शालेय दिवस में उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं को योजना अंतर्गत गरम पका पौष्टिक भोजन दिया जाना है। किसी भी विषम परिस्थिति में मध्याह्न भोजन का संचालन बाधित नहीं होना चाहिये।
कलेक्टर ने टीएल बैठक में की धान खरीदी की समीक्षा
कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा से हुई मौत के बाद दी जाने वाली आर्थिक सहायता के मामलों को गंभीरता एवं सवंदेनशीलता के साथ निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनदर्शन में लंबित मामलों की भी समीक्षा करते हुए जल्द निपटारा के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, सहायक कलेक्टर श्री तन्मय खन्ना सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव बिलासपुर, मुंगेली और लोरमी में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
श्री साव शाम छह बजे मुंगेली में नगर भ्रमण (दाऊ पारा चौक, पुराना बस स्टैंड, पड़ाव चौक व सिंधी कॉलोनी चौक) के बाद रात आठ बजे डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे रात साढेी नौ बजे मुंगेली से रायपुर के लिए रवाना होंगे। श्री साव रात 11 बजे रायपुर पहुंचेंगे।
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव बिलासपुर, मुंगेली और लोरमी में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
श्री साव शाम छह बजे मुंगेली में नगर भ्रमण (दाऊ पारा चौक, पुराना बस स्टैंड, पड़ाव चौक व सिंधी कॉलोनी चौक) के बाद रात आठ बजे डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे रात साढेी नौ बजे मुंगेली से रायपुर के लिए रवाना होंगे। श्री साव रात 11 बजे रायपुर पहुंचेंगे।
केंद्रीय मंत्री के निज सचिव से पुलिस ने की अभद्रता
बिलासपुर। सरकंडा टीआई द्वारा तहसीलदार से मारपीट का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि शनिवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पुलिस की एक और दादागिरी सामने आ गई।
निजी सचिव को प्रवेश से रोका
इस बार केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निजी सचिव नितेश साहू को कार्यक्रम स्थल में प्रवेश से रोक दिया गया।दस्तावेज़ दिखाने और अपना परिचय देने के बावजूद पुलिस ने न केवल उन्हें प्रवेश से रोका, बल्कि धक्का-मुक्की कर उनका अपमान भी किया।घटना तब और गंभीर हो गई जब सीएसपी ने नितेश साहू का कालर पकड़ने का प्रयास किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कड़ा विरोध
अपनी बात समझाने की कोशिश के बावजूद पुलिस के रवैये ने विवाद को और बढ़ा दिया। इस अभद्र व्यवहार पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताते हुए पुलिस पर जानबूझकर अपमान करने का आरोप लगाया।
मामला आइजी के संज्ञान में पहुंचा
इधर शहर में हाल ही में बढ़ी पुलिस की मनमानी और दादागिरी को लेकर जनता में भी आक्रोश है। आम नागरिकों का कहना है कि पुलिस का यह रौब लोकतंत्र और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं प्रशासन की छवि पर गहरा धक्का पहुंचा रही हैं। खबर है कि यह मामला आइजी के संज्ञान में पहुंच चुका है। रविवार को स्थिति स्पष्ट होगी।
साहब रात में निकलने से डर लगता है
प्रभारी तहसीलदार पुष्पराज मिश्रा, उनके इंजीनियर भाई पुष्पेंद्र मिश्रा व पिता का कहना है साहब रात में निकलने से डर लगता है कि कहीं पुलिस वाले पकड़कर गाली गलौज व मारपीट न करने लगे। पीड़ितों ने मंगलवार को कनिष्ठ प्रसाशनिक सेवा संघ के पदाधिकारियों के साथ कलेक्टर अवनीश शरण से मुलाकात कर दोषी पुलिस कर्मियों व थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग की है।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा चेतना कार्यक्रम के अंतर्गत पंडित राम दुलारे आत्मानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय मे उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम
मुख्यमंत्री बिलासपुर पहुंचे, हेलीपैड पर स्वागत
बिलासपुर, 23 नवम्बर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बिलासपुर पहुंचे। सकरी स्थित जैन इंटरनेशनल स्कूल हेलीपैड में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। शहर में आयोजित अनेक कार्यक्रमों में वे शामिल होंगे। हेलीपैड पर केंद्रीय शहरी विकास मंत्री श्री तोखन साहू, विधायक धरम लाल कौशिक, विधायक अमर अग्रवाल, महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, संभागायुक्त महादेव कावरे, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह सहित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया।
भैरव बाबा जयंती पर मंदिर से निकाली गई कलशयात्रा
रतनपुर। नगर के कोतवाल भैरव बाबा मंदिर में जयंती अवसर पर गुरुवार को नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ से पूर्व मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
भैरव मंदिर के महंत पंडित जागेश्वर अवस्थी ने बताया विश्व शांति और जनकल्याण की कामना के साथ सन 2005 से प्रतिवर्ष भैरव बाबा मंदिर में जयंती पर रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस साल भी गुरुवार से कलशयात्रा के साथ शुरुआत हो गई है। कलशयात्रा भैरव मंदिर से शुरू होकर दुलहरा तालाब तक पहुंची और जल लेकर खंडोबा मंदिर होते हुए फिर भैरव मंदिर पहुंची, जहां पूजन किया गया। पहले यह आयोजन पांच दिन का होता था। फिर सात दिनों तक होने लगा। रुद्र महायज्ञ अब तीन वर्षों से नौ दिन तक के किया जा रहा है और यज्ञ अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। रुद्र महायज्ञ में हर बार की इस तरह बार भी उत्तरप्रदेश व छत्तीसगढ़ के वैदिक विद्वान व आचार्यों द्वारा रुद्र महायज्ञ एवं अनुष्ठान किया जा रहा है।
मंदिर के महंत एवं मुख्य पुजारी जागेश्वर अवस्थी ने भैरव जयंती पर महोत्सव पर होने वाले मंदिर में होने वाले विभिन्न अनुष्ठान का उद्देश्य बताते हुए कहा भैरव जयंती में जन कल्याण एवं विश्व कल्याण की कामना को लेकर यह अनुष्ठान देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए कराया जाता है। इसमें रुद्र महायज्ञ, भैरव सहस्त्रनाम, रुद्राष्टाध्यायी सहित विभिन्न वैदिक मंत्रों का जाप एवं पाठ मंदिर परिसर में किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस साल भी श्रीरामलीला का आयोजन किया जा रहा है।
नौ दिनों तक रात आठ बजे से बारह बजे तक श्रीरामलीला का मंचन किया जा रहा है। रुद्र महायज्ञ के आचार्य प़ं गिरधारी लाल पांडेय हैं। जन्मोत्सव समारोह को सफल बनाने में मन्दिर प्रबंधन के प़ं दिलीप दुबे, कान्हा तिवारी, राजेन्द्र दुबे,महेश्वर पांडेय, विक्की अवस्थी,सोनू तम्बोली सहित अन्य जुटे हुए हैं।
अब तक 96 हजार क्विंटल धान की खरीदी
बिलासपुर। जिले में आज 1056 किसानों से 45 हजार क्विंटल धान की खरीदी की गई। इसे मिलकर अब तक 96 हजार क्विंटल से ज्यादा की खरीदी की जा चुकी है। अब तक 2050 किसानों ने धान बेचा है। खरीदी के साथ साथ भुगतान भी लगातार किया जा रहा है। अब तक 22 करोड़ से अधिक की राशि भुगतान की जा चुकी है।
बिना कोई दिक्कत के आसानी से धान बेचने की व्यवस्था से किसानों में खुशी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से किसानों से धान खरीदा जा रहा है। कृषक उन्नति योजना की राशि मिलाकर उनसे 3100 प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। फिलहाल उन्हें समर्थन मूल्य मिल रहा है। अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक तौल से इस बार धान का वजन किया जा रहा है।
बिलासपुर विकास दीप महोत्सव- 10 हजार दीपों से जगमग होगी अरपा, लेजर और लाइट शो से बिखरेगी सतरंगी छटा 23 नवंबर को श्री रामसेतु मार्ग का लोकार्पण,सीएम विष्णुदेव साय होंगे शामिल
बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा तैयार किए गए विकास के विभिन्न प्रोजेक्ट का लोकार्पण करने सीएम विष्णुदेव साय शहर पहुंच रहे हैं। हालांकि अभी मिनट टू मिनट कार्यक्रम सीएम हाउस से जारी नहीं हुआ है पर संभावित लोकार्पण कार्यक्रम शाम 3.30 बजे से शुरू होगा,सबसे पहले सकरी उस्लापुर उन्नयन कार्य का लोकार्पण,फिर मिनोचा काॅलोनी सड़क,स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सिटी कोतवाली मल्टीलेवल पार्किंग,मिनी स्टेडियम और अंत में शाम 7 बजे नए रिवर व्यू श्री रामसेतु मार्ग का लोकार्पण किया जाएगा। जहां 10 हजार दीयें अरपा नदी में छोड़े जाएंगे,लेजर शो और आतिशबाजी से बिलासपुर विकास दीप महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर शाम 6 बजे से सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गायक अनुराग शर्मा द्वारा अनुराग शर्मा म्यूजिकल नाइट का भी आयोजन किया जाएगा।
धान खरीदी की व्यवस्था से खुश हैं किसान केन्द्रों पर आसानी से हो रहे सब काम पुख्ता इंतजाम के लिए मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
उल्लेखनीय है कि 14 नवंबर से 31 जनवरी 2025 तक धान खरीदी की जाएगी। जिसके लिए प्रशासन द्वारा धान खरीदी केन्द्रों में सभी व्यवस्थाएं की गई है।
कलेक्टर ने सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का किया निरीक्षण भरती प्रक्रिया जल्द पूरा करने दिए निर्देश अब तक लगभग 900 मरीजों का इलाज
उल्लेखनीय है कि 200 करोड़ की लागत से यह 11 मंजिला भव्य अस्पताल ढ़ाई एकड़ में तैयार किया गया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस अस्पताल में बिलसापुर सहित सरगुजा संभाग के लोगों को भी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। 240 बिस्तर वाले इस अस्पताल में 70 आईसीयू एवं आईसीसीयू बेड है। इस अस्पताल में 8 मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर का भी निर्माण किया गया है। इस अस्पताल में सिटीस्कैन, एमआरआई, डिजिटल एक्स-रे, कलर डॉप्लर, टीएमटी मशीन जैसी सुविधाएं उपलब्ध है।