छत्तीसगढ़ / बिलासपुर
सीएम कांफ्रेंस में मिले निर्देशों के पालन की हर सप्ताह समीक्षा करेंगे कलेक्टर
बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा कलेक्टर कांफ्रेंस में दिए गए निर्देशों के पालन की प्रगति की कलेक्टर अवनीश शरण हर सप्ताह समीक्षा करेंगे। प्रति सप्ताह शुक्रवार को दोपहर 3 बजे मंथन में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर इसकी समीक्षा करेंगे। इसमें आम जनता से सीधे जुड़े 19 विभागों के 80 कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कांफ्रेंस में इन कार्यों की गहन समीक्षा कर प्रगति से अवगत कराने कहा है। कलेक्टर ने जिला स्तरीय विभाग प्रमुखों को इनकी जानकारी देकर कामों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
नगरीय निकायों की मतदाता सूची तैयार करने रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त
नियुक्त अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण आज
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगरीय निकायों में संपन्न होने वाले आम निर्वाचन के लिए निर्वाचक नामावलियां तैयार करने रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और अपीलीय प्राधिकारी नियुक्त किया हैं।
जारी आदेश के अनुसार नगर पालिक निगम बिलासपुर के लिए एसडीएम बिलासपुर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार बिलासपुर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नगर पालिक निगम बिलासपुर के जोन सकरी के लिए एसडीएम, तखतपुर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार सकरी को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नगर पालिका परिषद रतनपुर के लिए एसडीएम कोटा को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार रतनपुर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नगर पंचायत बिल्हा के लिए एसडीएम बिल्हा को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार बिल्हा को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नगर पंचायत मल्हार के लिए एसडीएम मस्तूरी को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार मस्तूरी को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नगर पंचायत बोदरी के लिए बिल्हा एसडीएम को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार बोदरी को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, इसी प्रकार नगर पंचायत कोटा के लिए एसडीएम कोटा को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार कोटा को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। अपर कलेक्टर बिलासपुर इन सभी क्षेत्रों के लिए अपीलीय अधिकारी होंगे।
नियुक्त सभी अधिकारियों के लिए 18 सितम्बर को 11.30 बजे जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। सभी रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विकसित भारत: पीएम मोदी की संकल्पना थीम पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का आयोजन
जनप्रतिनिधि, कलेक्टर, स्कूली बच्चों, आम नागरिकों सहित बड़ी संख्या मे सभी ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन
बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की विकसित भारत संकल्पना पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का आयोजन स्व. लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में किया गया। यह प्रदर्शनी जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई है। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जनकल्याण और भारत को विकसित देशों की श्रेणी में लाने बीते 10 सालों में शुरू की गई अभिनव एवं क्रांतिकारी योजनाओं कार्यक्रमों एवं नीतियों के साथ-साथ प्रधानमंत्री जी के जीवन पहलुओं को छायाचित्र के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।
बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, राम देव कुमावत, कलेक्टर अवनीश शरण, नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत आरपी चौहान सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। स्कूली बच्चों, गणमान्य नागरिकों, कॉलेज के विद्यार्थी सहित सभी वर्ग ने प्रदर्शनी को उत्साह से देखा और प्रशंसा की। जेपी वर्मा कॉलेज के विद्यार्थी श्री विकास दुबे ने प्रदर्शन को आम लोगों के लिए बहुत उपयोगी बताया। श्रीमती अनिता यादव ने बताया कि इस प्रदर्शनी से हमे विगत 10 वर्षो में देश में हुए अच्छे कामों की जानकारी मिली। इन 10 वर्षो में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे देश को एक नई पहचान मिली है। आत्मानंद कॉलेज के छात्र श्री देवेश शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी के जरिए हमें देश में चल रहे अभियान की जानकारी मिली। विभिन्न योजनाओं की भी लाभप्र्रद जानकारी मिली।
छायाचित्र प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश में पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान, नारी शक्ति से देश की तरक्की, स्टार्टप इंडिया, बचपन की पाठशाला, डिजीटल इकोनॉमी, नवाचार, स्पीड और स्कील का अभूतपूर्व संयोजन, जन-जन को बैंकिग सुविधा वित्तीय समावेशन का ऐतिहासिक दशक, अत्याधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर का बेमिसाल दशक, संविधान के अग्रदूत, गरीब के घर पर अपनी एक छत, देश में अधोसंरचना का तेजी से निर्माण, वर्ल्ड रिकॉर्ड में भारत की उपलब्धियां, स्वच्छ भारत ने लिया आकार आदि विषयों को छायाचित्र प्रदर्शन के माध्यम से प्रभावी ढ़ंग से प्रदर्शित किया गया।
जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ
2 अक्टूबर तक ’स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता’ थीम पर होंगी विभिन्न गतिविधियां
बिलासपुर। जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 17 सितंबर 2024 से 02 अक्टूबर 2024 तक चलेगा। कलेक्टर अवनीश शरण ने इस अभियान में सभी से सहभागिता की अपील की है। इस वर्ष स्वच्छता ही सेवा अभियान ‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता’ के थीम पर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत ब्लॉक स्तर पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिल्हा ब्लॉक के ग्राम पंचायत रहंगी, जनपद पंचायत मस्तूरी में ग्राम पंचायत वेदपरसदा, जनपद पचायत कोटा में नवागावं सल्का तथा जनपद पचायत तखतपुर के ग्राम पंचायत छतौना के साथ समस्त ग्राम पंचायतों में इस अभियान की शुरूआत एक पेंड़ मॉ के नाम (वृक्षारोपण) एवं विभिन्न स्थानों पर श्रमदान का आयोजन किया गया। सल्का नवागांव में आयोजित कार्यक्रम में श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने सभी को स्वच्छता शपथ दिलाई। कोटा सीईओ युवराज सिन्हा, मोहित जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, स्कूली बच्चों, समूह की दीदियों सहित सभी ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में स्वच्छता अभियान में भाग लिया।
उल्लेखनीय है कि यह अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता विषय पर केन्द्रित रहेगा जिसमें स्वच्छता को समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी मानते हुए इसे उनके स्वभाव और संस्कार का हिस्सा बनाने का प्रयास होगा। स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता का यह नियम 2 अक्टूबर 2024 को महात्मा गांधी की जयंती स्वच्छ भारत दिवस पर पूर्ण होगा।
ट्रेनी जजों का प्रशिक्षण भ्रमण कार्यक्रम संपन्न
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ज्यूडिशियल अकादमी बिलासपुर के प्रशिक्षण भ्रमण कार्यक्रम अंतर्गत ट्रेनी जजों का प्रशिक्षण रजिस्ट्री कार्यालय बिलासपुर में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ट्रेनी जजों को भारतीय स्टाम्प अधिनियम 1899 तथा रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1908 के अंतर्गत विभिन्न धाराओं एवं पंजीयन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में अधिनियम एवं पंजीयन कार्यप्रणाली के संबंध में शंकाओं का समाधान भी किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला पंजीयक राजीव कुमार स्वर्णकार, उप पंजीयक प्रतीक खेमुका एवं नोगेन्द्र पटेल सहित जिला पंजीयक एवं उप पंजीयक कार्यालय के सभी स्टाफ उपस्थित थे।
राजनीतिक दलों की बैठक में प्रचार सामग्रियों का दर निर्धारित
निर्वाचक नामावली के प्रारंभिक प्रकाशन की दी गई जानकारी
बिलासपुर। आगामी नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2024-25 की तैयारियां अब तेज हो गई हैं। पारदर्शिता के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा तैयारियों से राजनीतिक दलों को नियमित तौर पर अवगत कराया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिव कुमार बनर्जी ने निर्वाचन नामावली के प्रारंभिक प्रकाशन की जानकारी देने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक ली। बैठक में निर्वाचक नामावली के प्रारंभिक प्रकाशन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने दावा आपत्ति के लिए निर्धारित तिथियों एवं दावा आपत्ति के लिए निर्धारित स्थलों की जानकारी दी। उन्होंने दावा आपत्ति के लिए आयोग द्वारा निर्धारित विभिन्न प्रपत्रों एवं निकाय निर्वाचन से सम्बन्धी विभिन्न विषयों पर चर्चा कर जानकारी दी।
महिला के पेट में था 10 किलो का ट्यूमर, सिम्स अस्पताल ने दी नई जिंदगी
बिलासपुर , जिले में स्थित सिम्स अस्पताल को एक बड़ी कामयाबी मिली है। निजी अस्पतालों से थक हार कर सिम्स पहुंची एक ग्रामीण महिला का सफल ऑपरेशन कर पेट से 10 किलोग्राम से ज्यादा वजन का ट्यूमर निकाला गया है।
स्त्री रोग विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर संगीता रमन जोगी के नेतृत्व में टीम ने शनिवार 18 मई 2024 को ऑपरेशन को अंजाम दिया। मरीज ठीक होकर सिम्स में स्वास्थ्य लाभ ले रही है। सफल ऑपरेशन कर एक गरीब मरीज को नया जीवनदान देने के लिए कलेक्टर अवनीश शरण और सिम्स के डीन डॉ. केके सहारे ने डॉक्टरों, नर्सों और सहयोगी टीम को बधाई दी है।
सिम्स अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर एस नायक ने बताया कि मरीज लगनी बाई पति हरिशंकर, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम चिल्हाटी बिलासपुर, पिछले एक साल से पेट री की समस्या से परेशान थी। 4 महीनो से पेट में सूजन आने लगी, जो कि बढ़ते जा रही थी।
प्रायवेट अस्पताल में जांच में पेट में ट्यूमर होना बताया गया, परंतु कई अस्पतालों में दिखाने के बाद भी उसे उचित लाभ नहीं मिल पाया। ट्यूमर इतना बढ़ चुका था मानो वह 9 महीने की गर्भवती लग रही थी। मरीज को सांस लेने में परेशानी एवं अन्य परेशानी बढ़ने लगी। जिसके बाद वह
सिम्स के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में भर्ती हुई । सभी जरूरी जाँचो के बाद 18 मई 2024 को सिम्स मे जटिल आपरेशन करके महिला के पेट से 10 किलो वजन का ट्यूमर निकाला गया जो उसके अंडाशय में था। आपरेशन स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डा. संगीता रमन जोगी द्वारा किया गया।
उनकी टीम में डा. दुर्गा कौशिक, डा. सोमा बैंकट कोटा, डा. वर्णिका पाण्डेय, डा. प्राची तिवारी व अन्य डाक्टर शामिल थे। बेहोशी डॉक्टर राकेश निगम विभागाध्यक्ष ऐनेस्थिसिया और उनकी टीम द्वारा दी गयी। आपरेशन में स्टाफ नर्स दीपा एवं अन्य ओटी स्टाफ का विशेष योगदान रहा। मरीज का आपरेशन सफल रहा एवं वह सिम्स के स्त्री रोग विभाग में स्वास्थ लाभ ले रही है।
चापड़ से हमला, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। प्रार्थी योगेंद्र कुमार साहू थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट कराया कि दिनांक 17.06.224 के सुबह 08:30 बजे करीब शिवनाथ ऑटो दुकान में काम करने वाला गोलू आया औऱ गंदी-गंदी गली गलौज करने लगा मना करने पर चल गया फिर कुछ देर बाद मुर्गा काटने का लोहे का हथियार लेकर आया और जान से मारने की धमकी देते हुए मुर्गा काटने वाले लोहे के हथियार से मारपीट किया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध धारा 294,506,323 भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना कार्यवाही के दौरान आरोपी हरीश सिंह अवधेलिया पिता गंगा प्रसाद अवधेलिया उम्र 23 साल निवासी चिल्हाटी को तलब कर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त एक नग मुर्गा काटने का लोहे का हथियार को जप्त किया गया है। मामले में धारा 25,27 आर्म्स जोड़कर आरोपी को आज दिनांक 17.06.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
आरोपी नाम - हरीश कुमार उर्फ गोलू अवधेलिया पिता गंगा प्रसाद अवधेलिया उम्र 23 साल साकिन चिल्हाटी थाना पचपेडी
किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के दर्रीघाट में रहने वाली 17 साल की किशोरी ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। मस्तूरी के दर्रीघाट में रहने वाले दिनेश राव गोमकाड़े ने बताया कि शनिवार की रात वह अपनी भाभी अनिता के घर गया था। वहां पर भोजन के बाद वह बच्चों और अपनी भाभी से बात कर रहा था। रात करीब 11 बजे वह अपने घर जाने के लिए निकल रहा था।
इसी दौरान उसने दूसरे कमरे की खिड़की से देखा कि बड़ी भतीजी रिया पंखे पर फांसी के फंदे से लटक रही थी। उसने शोर मचाकर परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी देकर कमरे का दरवाजा खोलने कोशिश की।
दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण उन्होंने किसी तरह दरवाजा तोड़कर किशोरी को फंदे नीचे उतारा। तब तक किशोरी की मौत हो गई थी। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।
इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। स्वजन से पूछताछ में कारणों की जानकारी मिल सकेगी।
शहर में चल रहा है अवैध ढंग से हॉस्टल
गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर पहुंचे सीएम साय...
बिलासपुर। सीएम साय गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर पहुंचे है. जहां गुरु घासीदास जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.
नवनिर्वाचित विधायकों के सम्मान समारोह में शामिल हुए – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ द्वारा आयोजित आदिवासी समाज के नवनिर्वाचित विधायकों के सम्मान समारोह एवं आमसभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत गजमाला एवं पगड़ी पहनाकर पारंपरिक आदिवासी स्वागत गीत से किया गया।
इस अवसर पर समारोह को सम्बोधित करते हुए साय ने कहा कि आज 18 दिसंबर का दिन है। आप सभी को बाबा गुरु घासीदास जयंती की हार्दिक बधाई। परमपूज्य बाबा गुरु घासीदास जी ने समाज को मनखे मनखे एक समान का संदेश देकर हम सभी को नया रास्ता दिखाया। आज हमारे समाज के लिए सौभाग्य की बात है कि जिस छत्तीसगढ़ में करीब 32 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति की आबादी है और जहां सबकी अपेक्षा थी कि आदिवासी मुख्यमंत्री बने, हमारे आदिवासी समाज की इस उम्मीद को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पूरा किया है।
संकल्प शिविर में उमड़ रही हितग्राहियों की भीड़, मिल रहा योजनाओं का लाभ
बिलासपुर । केन्द्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगो तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत की गई है। योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की कड़ी में आज दूसरे दिन बिलासपुर शहर में दो अलग-अलग स्थानों में शिविर का आयोजन किया गया। पहला शिविर सुबह 9 बजे से 1 बजे तक आदिवासी छात्रावास जरहाभाटा और दूसरा शिविर शासकीय बहुउद्देशीय स्कूल दयालबंद में आयोजित किया गया। जिसमें 5047 नागरिक शिविर में पहुंचे,इस दौरान केंद्रीय योजनाओं की जानकारी नागरिकों ने लिया और योजनाओं का लाभ उठाया। तखतपुर ब्लॉक के ग्राम खरकेना और बिल्हा ब्लॉक के ग्राम मानिकपुर एवं धूमा में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर आयोजित किया गया जिसमें हजारों ग्रामीण लाभांवित हुए।
शहर में आयोजित दोनों शिविर के मुख्य अभ्यागत रहे बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब पहली बार प्रधानमंत्री बने थे तब कहा था की मेरी सरकार देश के गरीबों को समर्पित होगी और इस बात को उन्होंने साकार किया है। आज देश के करोड़ो गरीब परिवारों के पास आवास है,उज्जवला योजना के ज़रिए महिलाओं को गैस देकर उन्हें धूएं से मुक्ति दिलाया है। कोरोना काल में नुकसान उठाने वाले स्ट्रीट वेंडरों को पीएम स्वनिधि के ज़रिए फिर से ऊपर उठाया जा रहा है आयुष्मान योजना से करोड़ो लोगों को मुफ्त में इलाज चल रहा है
शौचालय बनवाकर स्वच्छता का दीप तो जलाया ही साथ में महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान को भी सुरक्षित किया गया है। मोदी सरकार ने अंतिम व्यक्ति तक की चिंता की है,जिससे उनके जीवन में बदलाव आया है, हर वर्ग का जीवन संवर रहा है। यह शिविर लोगों के कल्याण के लिए है,छूटे हुए लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर विधायक श्री अमर अग्रवाल ने शिविर में लगे स्टाल का निरीक्षण किया और हितग्राहियों से चर्चा भी।
शिविर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 587, आयुष्मान कार्ड के लिए 617, आधार कार्ड के लिए 480 प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लिए 427 लोगो ने पंजीयन कराया। शिविर में 1123 लोगो ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित 23 हितग्राहियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत अपना अनुभव साझा किया।
शिविर में विश्वकर्मा योजना, आयुष्मान भारत, नल-जल मिशन, पीएम आवास योजना, स्टार्टप योजना, मुद्रा लोन योजना, पीएम स्वनिधि योजना जैसी केन्द्रीय योजनाओं की जानकारी दी गई व लाभ लेने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराई गई। शिविर में आए हितग्राहियों ने बताया कि यहां आने से उन्हे शासन की बहुत सी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी मिली है, जिसका लाभ अब उन्हे मिलेगा।
उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन पाने वाली ओम नगर की गायत्री मनहर और नारियल कोठी की पूनम यादव ने बताया कि पहले वे चूल्हे में खाना बनाती थी, जिससे निकलने वाले धुुएं से उन्हे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ता था। शिविर में आकर समस्त दस्तावेज जमा करने पर उन्हे तुरन्त उज्जवला गैस का कनेक्शन मिल गया। अब उन्हे खाना बनाने में आसानी होगी। शिविर में पात्र हितग्राही सुरेश सोनवानी,रूखमड़ी यादव,रविंद्र गढ़ेवाल और प्रकाश सोनवानी को पीएम आवास योजना के तहत आवास का तोहफा मिला।
18 दिसम्बर को लाल बहादुर स्कूल और घोड़ादाना स्कूल में शिविर -
18 दिसम्बर को सवेरे 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक पंडित लालबहादुर शास्त्री स्कूल परिसर में पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभागृह और और दोपहर 1.30 बजे से शाम 6 बजे तक घोड़ादाना स्कूल तालापारा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर का आयोजन किया गया है।
नशे में धुत कार चालक ने 4 लोगों को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत, 3 गंभीर
बिलासपुर। जिले में रफ्तार का कहर जारी है. नशे में धुत कार चालक ने चार लोगों को रौंद दिया. दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 गंभीजानकारी के अनुसार, कोनी थाना क्षेत्र के बिलासा ताल के पास सड़क पर देर रात 4 युवक खड़े थे.
इस दौरान तेज रफ्तार कार ने सभी को टक्कर मार दी. हादसे में एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. वहीं तीन की हालत गंभीर है. हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर जमकर बवाल किया. वहीं घटना की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. साथ ही आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.
र रूप से घायल हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह मामला कोनी थाना क्षेत्र का है.
मातम में बदली ख़ुशी : दूषित भोजन खाने से बच्ची की मौत, 12 बीमार...
बिलासपुर शादी के कार्यक्रम में भोजन खाने के बाद एक छह साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर लोगों की तबीयत खराब हो गई। इनमें पांच लोगों की हालत गंभीर है।
घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र के भदौरा ग्राम की है। यहां के कुर्रे परिवार के यहां आयोजित शादी समारोह में बारात स्वागत की तैयारी के दौरान मेहमानों का खाना चल रहा था। भोजन के बाद कुछ लोगों को उल्टियां होने लगी थी। पर लोगों ने ध्यान नहीं दिया। दूसरे दिन दोपहर का खाना फिर लगाया गया। इस दौरान फिर मेहमानों को उल्टी दस्त की शिकायत हुई। तब खाना दूषित होने की ओर लोगों का ध्यान गया। करीब 12 मेहमानों व कुर्रे परिवार के लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी लाकर भर्ती कराया गया। इस दौरान धनीराम टंडन की बेटी सिद्धी (6 वर्ष) की तबीयत नहीं सुधर रही थी। उसे बिलासपुर लाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पांच अन्य लोगों की तबीयत ज्यादा बिगड़ी है, जिन्हें सिम्स चिकित्सालय बिलासपुर में भर्ती कराया गया है। चार लोगों का मस्तूरी में इलाज चल रहा है। मस्तूरी के बीएमओ डॉ. प्रमोद तिवारी ने पुष्टि की है कि फूड प्वाइजनिंग के कारण बच्ची की मौत हुई है और इसी के चलते कई लोग बीमार हुए हैं।
एक दीया मतदान के नाम
बिलासपुर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। लोकसभा निर्वाचन में लोगों की शत प्रतिशत सहभागिता के सुनिश्चित करने करने हर वर्ग अपनी भागीदारी निभा रहा है। जिले की स्व सहायता समूहों और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी लोकसभा चुनाव के लिए लोगों को जागरूक करने में अपनी भागीदारी निभा रही हैं। वे अपने क्षेत्र के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रही हैं। जनपद पंचायत तखतपुर के ग्राम पंचायत घुटकू, जोंकी, गनियारी, बीजा, समडील, टांडा, गोकुलपुर, मोहनभाठा, खपरी व अन्य ग्राम पंचायतों में स्वीप कार्यक्रम के तहत स्वीप दीप जलाकर और रंगोली बनाकर सात मई को सभी ग्रामवासियों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया। इसी कड़ी में बिल्हा ब्लाक के भैंसबोड़ कलस्टर के ग्राम बिटकुली की महिलाओं ने चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए अपना योगदान देते हुए स्वीप जसगीत के जरिए मतदान का संदेश दिया और शत प्रतिशत मतदान की शपथ ली। महिलाओं ने स्वीप रैली और अन्य गतिविधियों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत लोकसभा चुनाव 2024 में मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें महिला समूह, हाई स्कूल के छात्र, आंगनबाड़ी केन्द्र, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं व विभिन्न सामाजिक संगठन और विभागीय स्तर पर मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे हैं। शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभियान के तहत लोगों को सात मई को मतदान करने का संदेश दिया जा रहा है।
रामनवमी के दिन खुला हाई कोर्ट, याचिकाकर्ता छात्रा को मिली राहत
बिलासपुर, हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा की याचिका पर सुनवाई के लिए रामनवमी के दिन हाई खुला। डीविजन बेंच में मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट ने छात्रा के करियर को ध्यान में रखते हुये छात्रा को यूनिवर्सिटी प्रबंधन के समक्ष पुनः आवेदन करने निर्देश दिए। वहीं कुलपति से उस आवेदन पर सहानुभूति पूर्वक निर्णय लेने कहा है। मालूम हो किहिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में 18 अप्रैल गुरुवार से मुख्य परीक्षा शुरू हो रही है। इसे ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने अवकाश के दिन कोर्ट खोलने व मामले की सुनवाई के निर्देश दिया।
हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी रायपुर की एक छात्रा बीते वर्ष नकल करती पकड़ी गई थी। इस मामले में जांच कमेटी ने कड़ाई दिखाते हुते नकल करने वाले विषय की परीक्षा रद कर दी थी और उस पर एक साल तक परीक्षा में बैठने पर भी प्रतिबंध लगा दिया था।
बैंक घोटाले में आरोपी ने सास-ससुर को फंसाया
बिलासपुर। किसानों का पैसा गबन करने की आरोपी बैंक कर्मचारी ने अपने साथ जबरन सास और ससुर का नाम भी फंसा दिया. मामले में सिविल कोर्ट से इस प्रकरण में बुजुर्ग दंपति के खिलाफ आदेश पारित कर दिया था । जिस पर हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने रोक लगा दी है। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डीबी में हुई । खुशबू शर्मा जिला सहकारी केंद्र मर्यादित बैंक, शाखा मंडी चौक, बिलासपुर में बैंक क्लर्क सह कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात थी। इससे पहले वह कैशियर के पद पर तैनात थी।
उसने बैंक से 80 लाख रुपये की हेराफेरी की। बैंक के शाखा प्रबंधक हितेश सलूजा ने 09-12-2022 को लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। मुख्य अपराधी खुशबू शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने अपने बयान में कहा, कि उसके ससुर और सास ने उसे ऐसा करने के लिए मजबूर किया था। महिला बैंककर्मी ने इस घोटाले में अलग मकान में रहने वाले अपने ससुर जानकी प्रसाद शर्मा और सास को भी फंसा दिया। जबकि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं था।
मामले में सिविल कोर्ट ने जानकी प्रसाद शर्मा के खिलाफ भी आदेश पारित कर दिया. जिसके खिलाफ जानकी प्रसाद ने हाईकोर्ट में क्रिमिनल पिटीशन लगाई. कोर्ट ने याचिकाकर्ता के खिलाफ जारी निचली अदालत के आदेश प रोक लगा दिया है, साथ ही बैंक मेनेजर को पक्षकार बनाते हुए नोटिस जारी करने कहा है।