छत्तीसगढ़ / बीजापुर

प्राकृतिक आपदा से पीड़ितों के परिजनों को 20 लाख की राशि स्वीकृत

बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से पीड़ितों के परिजनों को 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। 

जिसके अर्न्तगत सर्पदंश से मृत्यु के 2 प्रकरणों में मृतक सायबो पोयामी के निकटतम वारिस उनके पिता आयतु पोयामी निवासी ग्राम कोमपल्ली, मृतिका मासे कुंजाम के निकटतम वारिस उनके पति भीमा कुंजाम निवासी ग्राम मेटापाल प्रत्येक को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति दी गई है। इसी तरह नदी -नाले के पानी में डुबने से मृत्यु के 3 प्रकरणों में से मृतक राजू कड़ियम के निकटतम वारिस उनकी पत्नि सन्नी कड़ियम निवासी गंगालूर, मृतक दुब्बा धरमैया के निकटतम वारिस उनकी पत्नि दुब्बा सरिता निवासी देपला एवं मृतिका सोमली कश्यप के निकटतम वारिस उनके पति सुदरू कश्यप निवासी केतुलनार सहित कुल 5 पीड़ितों के परिजनों को 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। राशि का भुगतान संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदार को दिए गए हैं।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image