छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

साईबर शिकार का एक और मामला

 साईबर शिकार का एक और मामला

नगर पालिका परिषद में कार्यरत कर्मचारी का व्हाट्सएप हुआ है हैक

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के नाम से चल रहा ग्रुप का नाम 

फर्जी रिवॉर्ड वाली एसबीआई के नाम से चल रही ए.पी.के एप इन दिनों सोशल मीडिया में तहलका मचा रखा है 

क्या इस पर प्रशासन कोई सख्त कदम उठाएगी ?

किरंदुल । लौह नगरी किरंदुल में इन दोनों साइबर ठगी का मामला बड़े ही जोर शोर से चल रहा है कुछ दिन पहले किरंदुल के ठेकेदार जी अमन का व्हाट्सएप किसी अज्ञात के द्वारा हैक किया गया था जिसके चलते वह जिस जिस ग्रुप में जुड़े हुए थे वे सभी ग्रुप स्टेट बैंक आफ इंडिया के नाम से हैक हो गया था जिन्होंने इसकी तत्काल सूचना साइबर सेल को दिया । 

अभी हाल ही में बीती कल किरंदुल नगर पालिका परिषद में कार्यरत कर्मचारी बेनी प्रसाद देवांगन का भी व्हाट्सएप हैक हो गया है जिसके चलते वह भी जिन-जिन वाट्सऐप ग्रुप में जुड़ा रहा वे सभी ग्रुप स्टेट बैंक आफ इंडिया के नाम से हैक हो गया है जो लौह नगरी किरंदुल में काफी गंभीर विषय बना हुआ है रोजाना साइबर ठगी का मामला इन दोनों देखने को मिल रही है क्या इसको लेकर प्रशासन कोई सख्त कदम उठाएगी आखिर कब तक इस तरह की हैक वाली काम चलता रहेगा आखिर वह शख्स कौन है जो किसी के भी मोबाइल के व्हाट्सएप को हैक कर रहा है क्या इस पर कोई ठोस कार्रवाई होगी ! सोशल मीडिया में इन दिनों व्हाट्सएप ग्रुप में एसबीआई के नाम से रिवॉर्ड वाली फ्रॉड ए.पी.के एप आ रही है जिसे कोई भी ना डाउनलोड करें ना ही उसे लॉगिन करें इससे सतर्क रहे और साइबर हेल्पलाइन नंबर में कॉल कर संबंधित विभाग को सूचित करें और साइबर ठगी होने से बचे।

बेनी प्रसाद देवांगन नगर पालिका परिषद कर्मचारी का कथन :

जब मैं ड्यूटी से घर आया और खाना खाकर उठा तब मैंने अपनी मोबाइल को ओपन किया तब देखा कि मेरा व्हाट्सएप पूरी तरह से हैक हो गया था वह कैसे हुआ मुझे कुछ भी नहीं मालूम।

Leave Your Comment

Click to reload image