छत्तीसगढ़ / मुंगेली

15 फरवरी महाशिवरात्रि के पर्व में निकलेगी विशेष झांकी के साथ महाकाल यात्रा

 लोरमी - लोरमी नगर में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महाकाल यात्रा का आयोजन लोरमी महाकाल सेना के द्वारा आकर्षक झांकी के साथ महाकाल यात्रा निकाला जाएगा।


15 फरवरी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महाकाल सेना लोरमी के द्वारा महाकाल यात्रा का आयोजन पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष किया जा रहा है महाकाल यात्रा का आयोजन नगर के मानस मंच स्थल से पूजा अर्चना कर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए महाकाल यात्रा लोरमी 2026 विशेष प्रस्तुति  महाकाल दरबार, शिव पार्वती नंदी झांकी,  शिव बारात झाकी मेरठ वाले के द्वारा झांकी की प्रस्तुति दिया जायेग साथ गौरी रानी धूमाल, आकर्षक आतिशबाजी के साथ महाकाल यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए नगर के देव स्थल शिवघाट के शिव मंदिर के महाआरती के बाद यात्रा का विराम किया जाएगा । आयोजन को सफल बनाने के लिए महाकाल सेना के हिमांशु यादव, मोनू यादव, प्रेम यादव, अंश पाठक, आयुष पाठके, राजेश जायसवाल, आशुतोष केशरवानी, अतुल डड़सेना, तनिष्क डड़सेना, नागेश गुप्ता, सूरज जायसवाल, वंश ध्रुव, अखिल शर्मा, मनीष जायसवाल सहित नगरवासी, महाकाल के भक्त जूट हए है।

Leave Your Comment

Click to reload image