ग्रामोद्योग विकास योजना अंतर्गत 26 मार्च को कारीगरों को वितरित किए जाएंगे टूलकिट्स
उत्तर बस्तर कांकेर, 25 मार्च 2026
खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के अधीन कार्यरत विधिविहित विभाग के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार के द्वारा 26 मार्च को दोपहर 12 बजे सामुदायिक भवन ग्राम गोविंदपुर के खेल मैदान में कारीगरांे को टूलकिट्स वितरित किए जाएंगे। सहायक निदेशक खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त कार्यक्रम में प्रदेश के लगभग 540 कारीगरों को विभिन्न गतिविधियों कुम्हारी, दोना-पत्तल निर्माण, फुटवियर निर्माण, मधुमक्खी पालन, इमली प्रसंस्करण, इलेक्ट्रिशियन एवं प्लम्बर जैसे कार्यों से संबंधित मशीनों एवं टूलकिट्स वितरित किए जाएंगे।