छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

आत्मानंद स्कूल में प्रवेश हेतु 6 मई को लॉटरी

 गरियाबंद: आत्मानंद स्कूल में प्रवेश हेतु 6 मई को लॉटरी

कक्षा पहली की 50 सीटों के लिए 65 आवेदन, पारदर्शी प्रक्रिया सुबह 10 बजे से
पालकों से अपील—लॉटरी में शामिल होना करें सुनिश्चित

गरियाबंद। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, गरियाबंद में कक्षा पहली में प्रवेश के लिए 6 मई 2026, बुधवार को लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। कक्षा पहली की 50 सीटों के लिए 4 मई तक कुल 65 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, वहीं 5 मई तक कुछ और आवेदन आने की संभावना है। ऐसे में निर्धारित सीटों के लिए लॉटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार अन्य कक्षाओं में सभी सीटें पहले से ही भर चुकी हैं, जबकि कक्षा 11वीं में पर्याप्त सीटें उपलब्ध हैं, इसलिए वहां लॉटरी की आवश्यकता नहीं होगी। लॉटरी प्रक्रिया 6 मई को सुबह 10 बजे से शाला प्रबंधन समिति, गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में पारदर्शिता के साथ संपन्न की जाएगी।

विद्यालय प्रशासन ने सभी पालकों से अपील की है कि जिन्होंने अपने बच्चों के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, वे लॉटरी प्रक्रिया में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Leave Your Comment

Click to reload image