दावा आपत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित
कोंडागांव |
2026-05-04 18:16:26
कोंडागांव : दावा आपत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित
कोंडागांव, 4 अप्रैल 2026
छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण समिति, संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग, नया रायपुर के द्वारा शासकीय सस्था के रूप में जिला कोण्डागाव हेतु बाल देखरेख संस्था (बालगृह बालक, बालगृह बालिका, विशेषिकृत दत्तक ग्रहण एजेंसी) के संचालन हेतु संविदा पद परामर्शदाता, परीविक्षा अधिकारी/ केसवर्कर / बाल कल्याण अधिकारी, हाउस फादर/हाउस मदर, पैरामेडिकल स्टाफ, स्टोर कीपर सह लेखापाल, पी.टी. अनुदेशक सह योग शिक्षक, रसोईया, सहायक सह चौकीदार, हाउस कीपर, एजुकेटर, आर्ट काफ्ट सह संगीत शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता सह प्रारंभिक बाल्यावस्था एजुकेटर (ै।।) की पदपूर्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदनों के स्कूटनी एवं परीक्षण पश्चात पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थीयों की सूची दावा आपत्ति हेतु कोण्डागांव जिले के बेबसाईट पर अवलोकन हेतु चस्पा/अपलोड किया गया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रकाशित पदवार पात्र/अपात्र सूची पर अभ्यर्थी को किसी भी प्रकार दावा - आपत्ति हैं तो 11 मई 2026 तक कार्यालयिन समय शाम 05:30 बजे तक उपयुक्त व सुसंगत दस्तावेज सहित लिखित में अपना दावा आपत्ती, कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग कक्ष कमांक 92 कलेक्ट्रेट परिसर, कोण्डागांव जिला कोण्डागांव को स्पीड पोस्ट / डाक अथवा स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त दावा / आपत्ति पर विचार नहीं किया जायेगा।