छत्तीसगढ़ / खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

प्रयास आवासीय विद्यालय कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा 2026 के मॉडल उत्तर जारी, 30 मई तक आमंत्रित दावा-आपत्ति

 खैरागढ़, 20 मई 2026

मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 9वीं प्रवेश के लिए आयोजित प्राक्चयन परीक्षा के मॉडल उत्तर आज 20 मई 2026 को जारी कर दिए गए हैं। यह परीक्षा 10 मई 2026 (रविवार) को आयोजित की गई थी।

सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु मॉडल उत्तर विभागीय वेबसाइटhttps://eklavya.cg.nic.in/पर प्रदर्शित किए गए हैं।

अभ्यर्थियों से दावा एवं आपत्ति 30 मई 2026 की रात्रि 12 बजे तक आमंत्रित किए गए हैं। दावा-आपत्ति संबंधित अभ्यर्थी को सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में स्वयं उपस्थित होकर प्रमाण सहित जमा करना होगा। बिना प्रमाण के प्रस्तुत दावा-आपत्ति को अमान्य माना जाएगा।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि डाक द्वारा प्राप्त दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों का परीक्षण विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा तथा विषय विशेषज्ञों का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।

Leave Your Comment

Click to reload image