छत्तीसगढ़ / बीजापुर

ड्राइवरों के जायज़ माँगों का विधायक विक्रम मंडावी ने किया समर्थन

धरना स्थल पहुँचकर मोदी सरकार से नये क़ानूनों को वापस लेने की करी माँग 
 
बीजापुर- विगत दिनों मोदी सरकार ने तीन नये क़ानूनों को पारित किया है जिसमें ड्राइवरों पर कठोर कार्यवाही करने का प्रावधान है। जिसके विरोध में ड्राइवर संघ बीजापुर विगत 01 जनवरी 2024 से “तीन दिवसीय स्टेरिंग छोड़ो आंदोलन” कर रही है जिसका समर्थन करने बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी बीजापुर के नये बस स्टैंड पहुँचे और आंदोलनरत ड्राइवरों का समर्थन करते हुए कहा कि “ड्राइवर भाइयों के हितों को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार नये क़ानूनों को वापस लें, नये क़ानून के बनने से ग़रीब और छोटे तबके के लोगों को आने वाले समय में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, इसलिए इन क़ानूनों को मोदी सरकार वापस लें और ड्राइवरों को राहत दें। विक्रम मंडावी ने आगे कहा कि आने वाले समय में ड्राइवर संघ के जो भी माँगें होगी उन माँगों के समर्थन में कांग्रेस पार्टी ड्राइवर संघ के साथ खड़ी रहेगी।”
 

Leave Your Comment

Click to reload image