इन्ट्यूशन प्रोग्राम का समापन
मुंगेली |
2026-06-15 15:52:15
लोरमी:- आर्ट ऑफ़ लिविंग परिवार लोरमी द्वारा आयोजित 17 दिवसीय इनट्यूशन प्रोग्राम(आफलाइन व आनलाइन) सम्पन्न हुआ।
आर्ट ऑफ लिविंग लोरमी के प्रशिक्षक श्रीमती लीना छाबड़ा व हरजिंदर छाबड़ा ने यह प्रशिक्षण दिया। इस कार्यक्रम में आठ वर्ष से अठारह वर्ष के बच्चे शामिल हुए। प्रशिक्षक श्रीमती लीना छाबड़ा ने बताया कि गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी कहते हैं कि सही समय में सही विचार आना ही इन्ट्यूशन है। आज के समय में इन्ट्यूशन प्रोग्राम शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रान्ति ला रहा है।
बच्चों में बौद्धिक स्तर पर वृद्धि होती है, बच्चों में कांफिडेंस व निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होती है। इस कार्यक्रम के दौरान कोर्स में बच्चों को योग,ध्यान, प्राणायाम व सुदर्शन क्रिया सिखाई गई। जिससे बच्चों को शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक लाभ मिला। यह आयोजन आरोग्यम, डॉक्टर रूपेश साहू निवास,नहर रोड़, लोरमी में किया गया। शिविर में शामिल सभी बच्चों का अनुभव बहुत ही अच्छा रहा। बच्चे आंख में ब्लाइंड फोल्ड लगाकर इन्ट्यूशन के माध्यम से कलर , पिक्चर, पेंटिंग,किताब पढ़ना, शतरंज, लूडो व अन्य खेल खेलते हैं। सभी पालकों का अनुभव भी बहुत अच्छा रहा। पालको का कहना कि बच्चों के लिए इन्ट्यूशन प्रोग्राम, हम पालकों द्वारा एक सुन्दर उपहार है। आज के समय में सभी बच्चों को इन्ट्यूशन प्रोग्राम अवश्य करना चाहिए।सभी पालकों से अनुरोध है।आगामी जूनियर इन्ट्यूशन प्रोग्राम 26 जून से प्रारंभ हो रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग परिवार लोरमी के वालंटियर डॉक्टर रूपेश साहू, देव चौहान, अनामिका चौहान, प्रमोद नामदेव, आदित्य डड़सेना, गरिमा कैवर्त, धर्मेंद्र साहू, बिहारी यादव,धनेश साहू, बलराम चन्द्राकर, सूर्यकांत शर्मा, राकेश तिवारी, गोपाल अग्रवाल, प्रेमा अग्रवाल, शिल्पी, शिवांगी, प्राची, हीरामणि साहू, कमलेश, सुबोध सिंह, अजय पाण्डेय, आशीष, कांशीराम,जयकिशन, अन्जना, विशाल, प्रमोद, आदि वालिंटियर जुटे थे।