छत्तीसगढ़ / मुंगेली

शासकीय पूर्व माध्यमिक /प्राथमिक शाला हरदीबान्ध मे शाला प्रवेशोत्सव सम्पन्न

 लोरमी- शासकीय पूर्व माध्यमिक/प्राथमिक विद्यालय हरदीबान्ध संकुल केन्द्र सर ईपतेरा मे सरपंच गनपत कुमार साहू उपसरपंच चैतराम साहू प्रधानपाठक डॉक्टर सत्यनारायण तिवारी  सचिव हरीश वैष्णव एवम उपस्थित पालको जनप्रतिनिधियो द्वारा कक्षा पहिली से आठवी तक की छात्र छात्राओ को गुलाल लगाकर पुस्तक व गणवेश वितरण कर शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।उक्त अवसर पर सरपंच गनपत कुमार साहू ने अधिक से अधिक संख्या मे विद्यार्धियो की भर्ती पर जोर दिया।प्रधानपाठक डॉक्टर सत्यनारायण तिवारी ने गत वर्ष आठवी एवम पांचवी टा टेन मे आने वाले छात्र छात्राओ की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक नामांकन और ठहराव हेतु सभी से सहयोग का आग्रह किया।कार्यक्रम को उपसरपंच चैतराम साहू सचिव हरीश वैष्णव शिक्षक विद्यानंद कश्यप अमित कुमार डडसेना भी विद्यार्थियो के हित मे सतत प्रयासरत रहने का आह्वान किया।उक्त कार्यक्रम मे धर्मेंद्र धृतलहरे ईश्वरी यादव सविता साहू तितरी  रमाबाई सुद्धुराम

बाबूलाल कालूराम शिवकुमार संजय  ठाकुर संतोष सिंह भगवती संतुराम श्रवण साहू शिवकुमार साहू शिक्षक गण श्रीमती दीपा मिश्रा श्रीमती पुनीता कश्यप देवीसिह राजपूत वैभव कुमार धृतलहरे गंगाधर वर्मन व श्रवण धृतलहरे सहित करीब 250छात्र छात्राए उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image