राधेश्याम सोनवानी,
गरियाबंद*:- भारतीय जनता पार्टी इन दिनों समूचे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को तकनीक से जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रही है,डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म के माध्यम से कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन संगठन से जोड़कर संगठन की विचारधारा,कार्यक्रमों,अभियान की जानकारी डिजिटली ही मिल जाएगी.
बैठक में पहुंचे पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष,बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा प्रभारी नेहरू निषाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नए युग के साथ कदम मिलाकर चलती है,आज के समय में पूरा विश्व ऑनलाइन माध्यम से अपने कार्यों को संपन्न कर रहा है इसी प्रकार भाजपा भी समय के साथ अपडेट रहते हुए कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म के माध्यम से संगठन कार्यों की जानकारी देने के लिए यह अभियान चला रही है.
भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे भारत में सिर्फ भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो संसाधनों के उचित उपयोग पर जोर देती है और नई तकनीकों के माध्यम से संगठन हर प्रकार से सशक्त बनाने का का प्रयास करती है,हम सभी कार्यकर्ताओं को इस अभियान सफल क्रियान्वयन होने पर के डिजिटल युग में भी मजबूती मिलेगी.
मैनपुर मंडल प्रभारी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने कहा कि बूथ स्तर पर युवाओ को डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म के जरिये भाजपा से जोड़ने का सतत प्रयास करना चाहिए,साथ ही शक्ति केंद्र स्तर पर प्रभारी की घोषणा करते हुए 6 जुलाई तक प्रशिक्षण को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु तेजी के साथ कार्य करने अपील किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीतम सिन्हा, जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके,अजा मोर्चा जिला महामंत्री चैनसिंह कश्यप,मंडल अध्यक्ष संतोष यादव,महामंत्री व्दय दिनेश सचदेवा,घनश्याम मरकाम,मोहित द्विवेदी,तुलसी राठौर,मोहन कुशवाहा,नंदकिशोर चौबे,मनोज निर्मलकर,दिनेश शर्मा,उपेन्द्र साहू,नरेश सोनवानी,अजय बघेल, अमरलाल सिन्हा,सतन यादव,डाकेश नेगी,नीतू ध्रुव,रुपेश साहू,शिशुपाल नायक,ब्रीजलाल नागवंशी,हरीश यादव,कृष्ण कुमार नेताम सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।