पहुंचविहीन केन्द्रों में खाद्यान्न का अग्रिम भण्डारण
उत्तर बस्तर कांकेर, 10 जुलाई 2026
वर्षाकाल के दौरान पहंुचविहीन क्षेत्रों के नागरिकों को राशन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के 33 पहुंचविहीन केंद्रों के 08 उचित मूल्य की दुकानों में 04 माह एवं 25 दुकानों में 06 माह के लिए खाद्यान्न का अग्रिम भण्डारण किया गया है। इसके अलावा कांकेर जिले से ही नारायणपुर जिले के 04 उचित मूल्य दुकानों के लिए भी खाद्यान्न भण्डारण किया गया है। पहंुचविहीन केंद्रों के उचित मूल्य दुकानों में चावल 6600 क्विंटल, शक्कर 3301 क्विंटल, 3300 क्विंटल, चना 3300 क्विंटल तथा गुड़ 600 क्विंटल का अग्रिम भण्डारण किया गया है।