छत्तीसगढ़ / मुंगेली

नशीली ब्राउन शुगर, चरस, अफीम, गांजा कीमती 08 लाख 43 हजार 914 रूपये का किया गया नष्टीकरण

मुुंगेली पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुये 12 प्रकरण मे जप्ती 71.541 किलोग्राम सुखा गांजा, ब्राउन शुगर 55.87 ग्राम व अफीम 26.42 ग्राम, चरस 20.18 ग्राम को प्लांट भठ्ठी आग से जलाकर किया गया नष्ट


मुंगेली -  शासन स्तर पर जारी दिशा निर्देशन के परिपालन मे जिला मुंगेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल  की अध्यक्षता मे जिला स्तर पर चरस, ब्राउन शुगर, अफीम, गांजा की नष्टीकरण करने हेतू टीम गठित किया गया। मुुंगेली पुलिस द्वारा *‘‘ऑपरेशन बाज’’* अभियान चलाकर लगातार जिले मे नशे के विरूद्ध कार्यवाही की गई है।  जिले के समस्त थाना/चौकियो के द्वारा नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुये गांजा, ब्राउन शुगर, अफीम, चरस की 12 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई, जिसमे नष्टीकरण करने हेतु  न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हूये मुंगेली शहर से दूर दीपक इंडस्ट्रीज प्लांट को चिन्हाकित किया गया। 
          
 दिनांक 15.07.2026 को मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल की उपस्थिति मे 12 प्रकरण मे सुखा गांजा वजन 71.541 किलोग्राम कीमती 6 लाख 91 हजार 689 रूपये, ब्राउन शुगर 55.87 ग्राम कीमती 85 हजार 805 रूपये, अफीम 26.42 ग्राम कीमती 26 हजार 420 हजार रूपये, चरस 20.18 ग्राम कीमती 40 हजार कुल कीमती 8 लाख 43 हजार 914 रूपये को दीपक इंडस्ट्रीज नवागढ़ रोड बामपारा प्लांट भठ्ठी मे जलाकर नष्ट किया गया। 
        
  ब्राउन शुगर, चरस, अफीम, गांजा की नष्टीकरण मे अति.पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय, पर्यावरण विभाग अधिकारी राजाराम वैष्णव, निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, पवन अनंत, विरेन्द्र राजपुत, आकाश जायसवाल उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image