छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

श्रद्धा पब्लिक स्कूल, गरियाबंद में छात्र परिषद चुनाव संपन्न, विद्यार्थियों को मिला मतदान का अधिकार एवं लोकतंत्र का व्यावहारिक ज्ञान

 राधेश्याम सोनवानी

गरियाबंद :-

श्रद्धा पब्लिक स्कूल, गरियाबंद में छात्र परिषद ( Students' Council ) का चुनाव लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया गया। चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदान का अधिकार, निष्पक्ष चुनाव की प्रक्रिया तथा लोकतंत्र में मत के महत्व के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी गई। विद्यालय परिसर में मतदान केंद्र की व्यवस्था की गई, जहाँ विद्यार्थियों ने अनुशासनपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव के दौरान मतदान की गोपनीयता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बताया कि एक जागरूक मतदाता का प्रत्येक वोट लोकतंत्र को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व, अनुशासन तथा लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करती हैं। विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह एवं जिम्मेदारी के साथ चुनाव प्रक्रिया में भाग  लेकर लोकतंत्र के प्रति अपनी जागरूकता का परिचय दिया।

Leave Your Comment

Click to reload image