छत्तीसगढ़ / मुंगेली

*लोरमी में पांच एल्डरमेन ने ली शपथ, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दी बधाई, जनसेवा का दिलाया संकल्प*

 *लोरमी में पांच एल्डरमेन ने ली शपथ, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दी बधाई, जनसेवा का दिलाया संकल्प*


*एल्डरमेन लोरमी नगर के विकास में निभाएंगे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*

अमिताभ तिवारी ने संस्कृत में लिया शपथ ग्रहण

लोरमी -  उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव शुक्रवार को लोरमी के कबीर भवन में आयोजित नगर पालिका के नवनियुक्त एल्डरमेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने एल्डरमेन अमिताभ तिवारी, अशोक साहू, नितेश अग्रवाल, विनोद सिंह राजपूत, दुष्यंत खत्री को शपथ ग्रहण के बाद हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। एल्डरमेन अमिताभ तिवारी ने  संस्कृत में अपना शपथ पत्र ग्रहण किया। लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी के द्वारा नवनियुक्त एल्डरमेन को शपथ दिलाया गया।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि एल्डरमेन का दायित्व सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और पूरी ईमानदारी व समर्पण के साथ नगर के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि, आपके अनुभव और सहयोग से नगर पालिका के विकास कार्यों में तेजी आएगी। श्री साव ने कहा कि हम सभी का लक्ष्य लोरमी को स्वच्छ और सुंदर नगर बनाना है। सभी के सहयोग से विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए लोरमी को नई पहचान दिलाने का प्रयास जारी रहेगा।

श्री साव ने कहा कि, पांचों मनोनीत एल्डरमेन प्रतिभाशाली हैं नगर पालिका में 18 पार्षद हैं, अब कुल 23 जनप्रतिनिधियों की टीम मुलाकात लोरमी के विकास के लिए काम करेंगे। आगे उन्होंने बताया कि, आगामी समय में सभी विकास कार्य दिखेगा। नगर में सभी मूलभूत आवश्यकताओं की स्वीकृति कर दी गई है। नगरवासियों के सुझाव के अनुसार, विकसित लोरमी का निर्माण करेंगे। कार्यक्रम का संचालन सभापति विश्वास दुबे व रिक्की सलुजा ने किया। आभार व्यक्त नपा उपाध्यक्ष डॉ अशोक जायसवाल ने किया।


इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष  सुजीत वर्मा, कोमल गिरि गोस्वामी, गणेश शर्मा, धनीराम यादव, गुरमीत सलुजा, दिनेश साहू, महाजन जायसवाल, प्रदीप मिश्रा, रवि शर्मा, श्रीमती समुंद सिन्द्रम, सुशील यादव, राजेंद्र साहू, लेखराज ठाकुर, दिनेश कश्यप, जप उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू, दिनेश साहू, श्रीमती सावित्री राजपूत, संतोष साहू, रामअवतार राजपूत, राकेश दुबे, संदीप सोनी, विजय जायसवाल, जवाहर दिवाकर,  पवन अग्रवाल, अनिल दास, राधेश्याम अग्रवाल, लल्ला सिंह ठाकुर, राकेश छाबड़ा, नितेश पाठक, अरुण कश्यप, शैलेन्द्र सलुजा, घँशु राजपूत,  नरेन्द्र खत्री,  दिनेश गौरहा, ओंकार खत्री, संजय राजपूत,  सरोज उपाध्याय, पीयूष साहू, तामेश्वर साहू, राजेश साहू, मनोज जायसवाल, सोहन डड़सेना, शिवशंकर यादव, आलोक शिवहरे, घनश्याम यादव, छेदुराम यादव, नरोत्तम राजपूत, गणेश जायसवाल,  बनवारीलाल अग्रवाल, सीएमओ चंदन शर्मा, मयंक साहू, विनायक गर्ग, अमित गुप्ता, अशोक शर्मा, राजेंद्र तिवारी, तितरा सिंह राजपूत, शंकर खत्री, संतोष मिश्रा, अशोक सलुजा, विकास केशरवानी,  विनय केशरवानी, मुकेश जायसवाल, देवेंद्र केशरवानी, सुमन धीवर, रेखा ठाकुर, हेमलता खत्री, भूपेंद्र वैष्णव, श्रवण कश्यप, अनिल गुप्ता, मोटू गुप्ता,  सहित नगर के वरिष्ठ जन एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image