छत्तीसगढ़ / सरगुजा

संभाग स्तरीय RTI कार्यशाला संपन्न; समय पर सटीक जानकारी देने और ऑनलाइन पोर्टल अपडेट पर विशेष जोर

 अम्बिकापुर । संभाग स्तरीय सूचना का अधिकार अधिनियम कार्यशाला का आयोजन  जिला पंचायत सभाकक्ष अंबिकापुर में किया गया। कार्यशाला में सरगुजा संभाग के सभी 6 जिलों से जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, पंचायत सचिव, संकाय सदस्य एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

कार्यशाला में राज्य सूचना आयोग से अवर सचिव गीता दीवान, अतुल वर्मा, संयुक्त संचालक SIRD निमोरा सीमा मिश्रा,उपायुक्त (विकास) सरगुजा संभाग राजकुमार खुंटे, संयुक्त कलेक्टर शारदा अग्रवाल, उप संचालक पंचायत रितु साहू एवं सहायक परियोजना अधिकारी कुबेर सिंह उरेती सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

राज्य सूचना आयोग से उपस्थित अधिकारियों द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों एवं नियमों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यशाला में आरटीआई आवेदनों के निराकरण के दौरान आने वाली समस्याओं, अधिनियम की उपयोगिता, निर्धारित समय-सीमा में आवेदकों को जानकारी उपलब्ध कराने तथा ऑनलाइन जानकारी को नियमित रूप से अपडेट करने के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।

इस दौरान संभाग के 6 जिलों से आए जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं पंचायत सचिवों ने अपने कार्यस्थल पर सूचना का अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन के दौरान आने वाली व्यवहारिक समस्याओं एवं उनके निराकरण के संबंध में चर्चा की। अधिकारियों द्वारा प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का समाधान करते हुए आरटीआई अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यशाला का उद्देश्य सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के प्रति अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समझ को और अधिक सुदृढ़ करना तथा आवेदनों का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निराकरण सुनिश्चित करना रहा।

 

Leave Your Comment

Click to reload image