सन्ना में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर आयोजित
जशपुरनगर । कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्ना में विगत दिवस 05 अगस्त को दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड के साथ-साथ शासकीय पेंशन योजनाओं, सहायक उपकरण प्रदाय एवं दिव्यांग ऋण हेतु आवेदन पत्र भी भरे गए। उक्त कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बगीचा एवं समाज कल्याण विभाग तथा जनपद पंचायत बगीचा के कर्मचारी उपस्थित थे।
शिविर में कुल 103 दिव्यांगजन उपस्थित हुए। जिसमें 64 दिव्यांगजन यूडीआईडी के लिए पात्र पाए गए। 20 दिव्यांगजनों को उच्च केंद्र में रेफर किया गया। 01 दिव्यांगजन का कृत्रिम अंग हेतु चिन्हांकन किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती रामप्रसाद यादव निवासी ग्राम मटखरी, एकम्बा, तहसील सन्ना एवं शिलास कुजूर निवासी सन्ना को श्रवण यंत्र वितरित कर लाभान्वित किया गया।